देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी रही फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जो दीपिका के कमरे में ली गई इस तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो को वो बचपन में काफी पसंद करती थी। लियोनार्डो की सुपरहिट फिल्म ‘टाइटैनिक’ की कई तस्वीरें उनके कमरे में लगी हुई हैं। बता दें कि दीपिका की यह तस्वीर 12 साल पुरानी हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि 12 साल पहले बॉलीवुड की मस्तानी कितनी सुंदर और मासूम लगती थी हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि दीपिका बहुत खूबसूरत हैं। साथ ही इस तस्वीर से यह भी खुलासा हुआ है कि दीपिका का बचपन में सीक्रेट क्रश एक हॉलीवुड अभिनेता थे। दीपिका भले ही आजकल रणवीर सिंह के प्यार में ‘दीवानी मस्तानी’ हो रही हों लेकिन बचपन में वो किसी और से प्यार करती थी। फिल्हाल दीपिका इन दिनों अपनी आने वाले फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसका निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही हैं कि यह फिल्म 2018 की शूरूआत में रिलीज हो सकती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
परिणीति चोपड़ा - बैंकर बनने निकली एक लड़की, जो बन गई बॉलीवुड एक्ट्रेस