BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गांव-गरीब की सरकार जनता के द्वार: ऊर्जा मंत्री

कारव में रात्रि चैपाल को संबोधित करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा।

मथुरा।  प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने तहसील महावन के गांव कारव में जन चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं से सीधे संवाद किया और समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को चेक करने के लिए सरकार जनता के द्वार पर है, जिसमें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किये जा रहे लाभार्थियों तथा जो पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह गये हैं उन्हें तत्काल जन कल्याणकारी योजनाओं को दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। उन्होंने 8 जून की सांय 7 से रात्रि 10.30 बजे तक चैपाल में जन समस्याएं सुनने के पश्चात गांव कारव में ही रात्रि विश्राम भी किया।

गांव कारव में रात्रि चैपाल के दौरान मंत्री जी ने आमजनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार गांव-गरीब की सरकार है इसलिए सरकार के प्रतिनिधि रात्रि प्रवास कर रहे हैं इससे सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की क्रॉस चेकिंग भी की जा रही है कि गांव के लोगों को वास्तविक रूप से लाभ मिल रहा है अथवा नहीं। अब मात्र 12 रूपये साल के हिसाब से दुर्घटना बीमा किया जाता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को आर्थिकरूप से आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार निरन्तर प्रयासरत है। आने वाले समय में फसल बीमा के तहत मात्र दो प्रतिशत लाभार्थी को जमा करना होगा और 98 प्रतिशत सरकार प्रीमियत अदा करेगी। 

उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को सुरक्षा कवच देने का कार्य कर रही है। सन् 2023 तक पुराने पम्पसेट की जगह समरसेबिल पम्पसेट लगवाये जायेंगे, जिससे किसान घर बैठे ही मोबाइल के माध्यम से ऑन-ऑफ कर सकेंगे। आगामी दिसम्बर तक जर्जर तारों को बदलकर नये रबड़ चढ़े तार लगाये जा रहे हैं, जिससे किसी प्रकार की जनहानि होने की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि जो लोग समय से बिल का भुगतान करते हैं उन्हें सरकार पांच प्रतिशत अनुदानध्छूट प्रदान करेेगी। किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में डार्कजोन को समाप्त कर दिया गया है। बीपीएल धारकों को मुफ्त में विद्युत कनेक्शन दिये जा रहे हैं तथा आमजनता को 50 रूपये की आसान किश्तों पर घर-घर जाकर कनेक्शन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 31 दिसम्बर तक हर घर में बिजली उपलब्ध होगी। सरकार जनहित में 6.74 रूपये प्रति यूनिट की लागत से उपलब्ध होने वाली विद्युत को मात्र 1.10 रूपये में उपलब्ध करा रही है। शेष 5.64 रूपये सरकार खर्च रही है। बल्देव क्षेत्र में जर्जर तारों की समस्या तथा ट्रान्सफार्मर की समस्या की निजात के लिए दो माह में व्यवस्था सुधार ली जायेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को 18 से 20 घण्टे विद्युत आपूर्ति मिलेगी। सरकार ने किसानों को आलू का सही दाम मुहैया कराया गया है। किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है और हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जा रहा है। पात्र गरीब लोगों को उनका राशन दिया जा रहा है, उनके हक पर किसी दूसरे का अधिकार नहीं है।

ब्रज को तीर्थ स्थल घोषित किया गया है, जिससे मांस-मदिरा की विक्री पर पूर्णत प्रतिबन्धित रहेगा इसके लिए पवित्रता बनाये रखने की जिम्मेदारी के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा और अपने घर सहित आस-पास की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। हर घर में शौचालय जरूरी है, जिसके लिए गरीब लोगों को 12 हजार रूपये पुरस्कार के रूप में दिये जा रहे हैं। 

इस अवसर पर अधिकारियों ने केन्द्रध्प्रदेश सरकार की योजनाओं-प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सहजघर योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना, मात्रवन्दना योजना तथा क्षय रोगियों के लिए निरूशुल्क उपचार के साथ ही पांच सौ रूपये का अनुदान योजना सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

रात्रि कालीन चैपाल में सीडीओ रामनिवास गुप्ता, एसडीएम महावन उपमा पाण्डेय, विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता सुबोध कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता विनोद गंगवार, पीडी आर.के. त्रिवेदी, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, सीएमओ डा. शेर सिंह, बीडीओ श्वेतांक पाण्डे विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण, पूर्व विधायक प्रणपाल सिंह, अवधेश उपाध्याय, प्रदीप गोस्वामी, गजेन्द्र चैधरी, सुरेन्द्र प्रधान, नितिन दिवाकर, राजू यादव सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणवासी उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More