देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(के.के पाठक) । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक जून से 15 जून तक सांय 6 से रात्रि 10 बजे तक ‘‘विशेष ग्राम चैपाल अभियान‘‘ आयोजित करने तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की फ्लैक्सशिप कार्यक्रम के संबंध में जनसामान्य को जानकारी कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं।
इस संबंध में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि 130 ग्रामों में तिथिवार 30 जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए संबंधित विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारियों को सह नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि नामित नोडल एवं सहनोडल अधिकारी आंवटित ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथि को समय से ग्राम के किसी सार्वजनिक स्थान पर उपस्थित होकर केन्द्र एवं राज्य सरकार के फ्लेगशिप कार्यक्रमों यथा-स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला कार्यक्रम, जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इन्द्रधनुष, स्र्टाटअप इण्डिया, स्टैण्डअप इण्डिया, सभी प्रकार की पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल योजनाओं आदि के संबंध में जनसामान्य को ग्रामों में विशेष चैपाल आयोजित कर अवगत कराया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी रामनिवास गुप्ता ने बताया कि जनपद के ग्रामों में विशेष ग्राम चैपाल का आयोजन 4 जून से शुरू किया गया है, जो कि निरंतरध्निर्धारित तिथियों में 15 जून तक चलेगा। इस अभियान के दौरान नियुक्त किये गये नोडल एवं सहनोडल अधिकारी निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर ग्रामवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए लाभ से छूटे पात्रों के आवेदन भी भरवा रहे हैंे, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंछित न रहे। चिन्हांकित ग्राम पंचायतों के ग्राम स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम चैपाल आयोजित कराने हेतु जनसहभागिता सुनिश्चित कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि 4 जून को विकास खण्ड फरह के ग्राम सनोरा व धर्मपुरा तथा 5 जून को गोवर्धन के ग्राम सौंख में आयोजित विशेष ग्राम चैपाल का औचक निरीक्षण किया गया, जहां पर शासन की मंशा के अनुरूप नियुक्त किये गये नोडल व सहनोडल अधिकारी उपस्थित होकर ग्रामवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि 5 जून को आयोजित ग्राम चैपाल में जिला समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण किया गया है और 4 जून को आयोजित की गई चैपाल की आख्या उपलब्ध नहीं कराने पर सीएमओ, पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत तथा अधिशासी अभियंता अपर खण्ड आगरा कैनाल मथुरा को चेतावनी दी गई है।













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक