देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
दोनों के परिजनों ने सौंपा पुलिस को
मथुरा। दो युवतियों में प्रेम की जद एवं आपस में शादी करने की मामला कल जमुनापार पुलिस थाने में देखने को मिला। जहां उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र दे अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा के जमुनापार थाने में आपसमें शादी करने की जिद को लेकर पहुंची दो युवतियां पुलिस ने दोनों लड़कियों के परिजनों को इस बात की सूचना दी। कुछ ही देर में दोनों के परिजन थाने पहुंच गये और अपनी अपनी लड़कियों को समझाबुझा कर घर चलने को राजी करने का भरकस प्रयास किया लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़ी रहीं। हारकर दोनों के परिजन उन्हें थाने में ही छोड़ कर चले गये। यमुनापार थाने से दोनों को महिला थाने भेज दिया गया । 20 वर्षीय शिवानी निवासी लक्ष्मीनगर और 18 वर्षीय दीप्ती निवासी मांट यमुनापार लक्ष्मीनगर की रामदुलारी मार्केट में दीप्ति ब्यूटीपार्लर पर काम करती हैं। महिला थाने पर दीप्ति ने बताया कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी शादी करा दी जाएगी। प्यार करना कोई गुनाह नहीं है, हमें किसी से कोई मतलब नहीं हैं। हमने आपस में प्यार किया है और एक साथ रहना चाहते हैं। शिवानी थाने पर खुद को लड़के की तरह प्रस्तुत कर रही थी और बातचीत में भी लड़कों जैसा लहजा था । दीप्ति और शिवानी शादी की जिद को लेकर दोनों काफी देर तक जमुनापार थाने में बैठीं रहीं । बाद में उन्हें महिला थाने भेज दिया गया ।













Related Items
महिला थाने में कराया पति पत्नी का समझौता
भाजपा के पूर्व विधायक का थाने पर हंगामा, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप
थाना जमुनापार में हुई रविवार को हुई थी घटना