BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा के पूर्व विधायक का थाने पर हंगामा, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

मथुरा। मतदान की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है। चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है। शुक्रवार की रात को थाना राया परिसर में भाजपा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हांगामा काटा।

वहीं रालोद के कई पदाधिकारी भी थाने पहुंच गये और दोनों ओर से जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाये गये। पूर्व विधायक प्रणतपाल का बेटा विवेक चैधरी वार्ड नम्बर 32 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड रहा है। पूर्व विधायक प्रणतपाल को सूचना मिली कि थाना राया पुलिस ने वार्ड 32 से ही चुनाव लड रहे रालोद समर्थित प्रत्याशी के कुछ लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

उन्हें यह भी सूचना मिली कि पुलिस ने पकडे गये लोगों को छोड दिया है और जितनी देर वह थाने पर रहे रालोद कार्यकर्ता उनकी थाने के अंदर ही आवभगत करते रहे। इससे भाजपा नेता का पारा चढ गया और वह समर्थकों के साथ तमतमाते हुए थाने पर जा पहुंचें। बताया जा रहा है कि यहां उनकी रालोद समर्थकों के साथ भी थाने के बाहर कहासुनी हो गई।

हंगामा बढते देख थाना प्रभारी उत्तम चंद पटेल ने मामले को गंभीरता से लिया और भाजपा नेता और उनके समर्थकों को भरोसा दिलाया कि किसी को भी छोडा नहीं गया है। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। रालोद ने पलटवार करते हुए कहाकि पकडे गये लोगों से रालोद या उनके प्रत्याशी का कोई संबंध नहीं है।

पूर्व विधायक घटिया राजनीति कर रहे हैं। भाजपा सत्ता का सहारा लेकर चुनाव जीतना चाहती है, इसी लिए इस तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं। जो जनता के बीच रहेगा वही चुनाव जीतेगा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More