BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। स्कूल शूज एवं वस्त्र पाकर खिले अनाथ बच्चों के चेहरे, संस्था ने जनहित में किया यह कार्यश्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति मथुरा एवं डा. मनोज मोहन शास्त्री फाउन्डेशन, वृन्दावन के संयुक्त तत्वावधान में डेम्पियर नगर स्थित सृजन बाल रक्षा केन्द्र पर समिति संस्थापक पं. अमित भारद्वाज, अध्यक्ष पं. शशांक पाठक, फाउन्डेशन के अध्यक्ष डा0 मनोज मोहन शास्त्री, सहयोगी राहुल पाराशर, संजय पिपरोनिया ने अनाथ बालको को स्कूल शूज, वस्त्र, खाद्य सामिग्री प्रदान की स्कूल शूज व वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर समिति के संस्थापक पं. अमित भारद्वाज ने कहा कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है। समिति द्वारा समय-समय पर जनहित में कार्य करती रहती हैं। फाउन्डेशन के अध्यक्ष डा0 मनोज मोहन शास्त्री ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है, मानव की सेवा प्रभु सेवा से कही अधिक बढ़ कर हैं। इस अवसर पर अंकुर जैन, मीरा शास्त्री, राधाबिहारी गोस्वामी, विनय पाठक, राघव बृजवासी, श्रीकान्त त्रिपाठी, विपिन बापू उपस्थित थे ।

Read More

मथुरा। वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में आज फिर श्रद्धालु और तैनात गार्डों के बीच झड़प हो गई। जिसमें गार्डों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने की खबर है। वहीं श्रद्धालु ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है।  दरअसल रविवार को मध्य प्रदेश के जिला मंदोर से ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ दर्शन करने आए थे । दर्शन के दौरान भीड़ के दबाव के चलते ओमप्रकाश महिला दीर्घा में चले गए जिस पर सुरक्षाकर्मी वह श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया । श्रद्धालु ने अपनी गलती मानते हुए अपनी बात कहनी चाही लेकिन मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उनकी एक न सुनी और मारपीट शुरु कर डाली  । इतना ही नहीं महिला सुरक्षाकर्मियों ने भी श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।और तो और सुरक्षाकर्मियों ने  श्रद्धालुओं के साथ आये किशोर को भी नही बख्शा और उस्की भी पिटाई कर डाली । प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार श्रद्धालु बार-बार हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा लेकिन मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के  हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें ना तो पुलिस का खौफ है ना ही प्रबंध कमेटी के द्वारा कार्यवाही की कोई चिंता ।  गौरतलब है कि मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का यह पहला मामला नहीं है । इससे पहले भी सुरक्षाकर्मी  श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर चुके हैं । इन सबके बीच पुलिस का उदासीन रवैया सामने आया है । इतने बड़े मंदिर में काफी देर तक मारपीट की घटना होती रही और पुलिस मूक दर्शक बनी रही । यहां सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक इस धर्म की नगरी में भगवान के सामने ही यह महाभारत होती रहेगी । क्यों दोशियों पर प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पा रही । जिससे की इस प्रकार की घटना की पुनरावर्ती न हो । वही इस संबंध में मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा का कहना है कि श्रद्धालु दर्शन के दौरान महिला दीर्घा में जा घुसा था । मना करने पर महिला गार्ड के साथ मारपीट की । श्रद्धालु ने माफी मांगकर कमेटी को किसी प्रकार की कार्यवाही न करने की बात लिखकर दी है ।

Read More

योगी सरकार के मंत्री पहुंचे जनता के द्वार जन चैपाल में सुनी तमाम शिकायतें मंत्री ने मौके पर किया एक दर्जन शिकायतों का समाधान मथुरा। दुग्ध विकास मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण शनिवार देररात सौंख कस्बे के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज में आयोजित चैपाल में शिरकत करने पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उनके निदान की बात कही वहीं उन्होंने सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक बताया।  शनिवार की देर रात स्थानीय महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज में भाजपा द्वारा जन चैपाल को आयोजन किया गया। जिसमें दुग्ध विकास मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण ने फारियादियों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान, बिजली, पेंशन, राशन कार्ड, माइनर व राजवाहों की सफाई व खुदाई, सौंख-नोएड़ा बस शुरू कराने, अवैध अतिक्रमण, गोवर्धन ड्रेन के दो पुलों का निर्माण, गैस कनैक्शन, पुलिस विभाग आदि संबधित शिकायत सुनी। मंत्री ने एक दर्जन शिकायतों को समाधान मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा कराया गया। इससे पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमराज कुन्तल ने दुपट्टा व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर ंक्षेत्रीय विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भरतसिंह, भाजपा नेता चैधरी सुधीर बाबू अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह राणा, सहकारी समिति सींगापट्टी अध्यक्ष प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान वीरपाल सिंह, थानसिंह, वीरी सिंह, मंडल अध्यक्ष महताप सिंह, चेयरमैन भरतसिंह, मा.सुखलाल, वीरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, नरेन्द्र चैधरी, डोरीलाल शर्मा, विजय सिंह, भूपेन्द्र चैधरी, गुड्डू लोहिया, लक्ष्मन सिंह, मोहित सिंह,  बृजविहारी जोशी, नाहर सिंह, कन्हैया लाल, हरदेव प्रधान, वृन्दावन प्रधान, रनवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। गोवर्धन में अधिक मास मेला समापन की ओर जैसे जैसे बढ़ रहा है, वैसे वैसे भक्ति और पुण्य की कामना को लेकर लाखों श्रद्धालु गिरिराज जी की शरण में आ रहे है। पग-पग पर आस्था का ज्वार  गिरि परिक्रमा में देखने को मिल रहा है। पुण्य एवं मोक्ष की कामना को लेकर परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु दंडवती शुरू कर परिक्रमा कर रहे हैं। इसके बाद श्रद्धालुओं का अथाह सागर नंगे पैर परिक्रमा कर रहे हैं। शनिवार को हल्की बरसात के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मौसम के खुशनुमां होने से श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ गया है। श्रद्धालुओं का आवागमन संपर्क मार्गों बनी पार्किंग से पैदल शुरू होता है। श्रद्धालुओं जहां से परिक्रमा में पहुंचते हैं वहीं से परिक्रमा शुरू कर देते हैं। बरसाना रोड, छटीकरा वृंदावन रोड, सौंख-भरतपुर रोड, डीग रोड आदि श्रद्धालु परिक्रमा में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु मानसी गगा में स्नान कर गिरिराज जी पर दूध-भोग चढ़ा रहे हैं। श्रद्धालुओं का सैलाब मानसी गंगा दसविसा, दानघाटी मंदिर, आन्यौर-जतीपुरा, पूंछरी के अलावा समूचे परिक्रमा मार्ग में दिखाई दिया। अधिक मास मेला में व्यवस्थाओं के नाम पर सेवाभावी श्रद्धालु जगह-जगह सेवा करने में जुटे हैं। आस्था में श्रद्धालु भक्तों की खूब आवभगत हो रही है। जगह-जगह प्रसादी वितरण किया जा रहा है। प्रसादी पाने के लिए श्रद्धालु भी आतुर दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धालुओं के जयकारों से परिक्रमा मार्ग गूंजायमान है।

Read More

पार्षदों को विश्वास दिलाया जल्द आपसे फुड़़वाया जाएगा नारियल  मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त ने आज विकास प्राधिकरण सभागार में नगर के समस्त पार्षदों को बुलाकर उनसे परिचात्मक भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं।  रविवार को विप्रा सभागार में नगर आयुक्त एवं विप्रा उपाध्यक्ष समीर वर्मा ने एक-एक करके सभी पार्षदों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान कई पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने इस पर कहा कि मथुरा वृंदावन पहली बार निगम बना है, संसाधन व स्टाफ की कमी है, सभी को टीम भावना से मिलकर काम करना होगा, क्योंकि जो विकास कार्य होंगे वो सब इतिहास का हिस्सा बनेंगे।  उन्होंने बताया कि निगम के करीब ड़ेढ़ दर्जन महत्वपूर्ण पद उनके विशेष प्रयास से शासन ने स्वीकृत कर दिए है, उन पर एक पखवाड़ा में नियुक्ति हो जाएगी। इससे धीमे पड़े विकास कार्य गति पकड़ लेंगे। योजनाबद्ध तरीके से निगम के सभी वार्डों में विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जाएगा। इस पर सभी पार्षदों ने अपनी सहमति जताई।  उन्होंने कहा कि इसी जून माह के अंत में आपको नारिएल फोड़ने का भी मौका मिलेगा। नगर निगम केबिनेट के उपसभापति हेमंत अग्रवाल ने कहा कि नगर आयुक्त का व्यवहार दर्शाता है कि अब निगम से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो गई है, सकारात्मक कार्य सोच से धरातल पर विकास कार्य दिखाई देंगे। पार्षद निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलजुलकर सहयोग करेंगे।  इस अवसर पर मथुरा के मेयर भी नगर आयुक्त के साथ मौजूद रहे। 

Read More

हिन्दू-मुस्लिम एकता मिसाल मिली रोजा अफ्तार में  मथुरा। आज इस्लामिया इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की ओर से मुस्लिम भाईयों को रोजा अफ्तार दिया गया। जिसमें रालोद पार्टी के पदाधिकारियों सहित सपा और कांग्रेस  पार्टी के नेता और सैकड़ो मुस्लिम समाज के रोजेदारों ने शिरकत की। पार्टी और अन्य राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियांे ने पार्टी की ओर सभी मुस्लिम समाज के लोगो ने  रोजा खोलकर और नमाज अदा की। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष कुमार नरेन्द्र सिंह व  समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, डा. अशोक अग्रवाल, नरवार, जगेश्वर यादव राजन रिजवी डॉ यूनुस कुरैशी  रिजवान  कुरैशी सरीफ कुरैशी  छाता से पूर्व चयरमेंन तनवीर अलाम आफाक अलाम हनीफ भाई कमरे बाले बसपा नेता महेन्द्र चैधरी  जब्बार कुरेशी  कायम कुरेशी शाकिर कुरेशी चाँद हाशमी रोहित प्रताव  बबलू कुरेशी मल्लु कुरैशी लाला भाई  मलिक अरोड़ा सभी  रोजेदारों ने रोजा खोलकर नमाज अदा की और खुदा से देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। 

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृंदावन में अब कैंसर पीड़ितों के साथ अन्य बीमारी से जूझ रहे गरीब तबके के लोगों को राहत मिलने वाली है।आगामी से 13 जून से कृष्णा निष्काम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क फिजियोथेरेपी एवं  प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ छटीकरा मार्ग स्थित श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में होने जा रहा है। निशुल्क चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता एवं राज्य सभा सांसद एनडी गुप्ता  के साथ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के अलावा विभिन्न हस्तियों के द्वारा किया जाएगा। इस निशुल्क चिकित्सा केंद्र में जहां ब्लड  कैंसर किडनी कैंसर पत्थरी अस्थमा जोड़ों का दर्द आदि रोगों का इलाज होगा वही आयुर्वेदिक दवाइयां भी निशुल्क वितरण की जाएगी । इस संबंध में ट्रस्ट के महामंत्री बालकिशन अग्रवाल ने बताया कि जटिला धाम के महंत राजेंद्र दास ने कैंसर व किडनी की अचूक दवा का आविष्कार किया । तथा महाराज द्वारा उपरोक्त दवाओं को हरियाणा सरकार द्वारा रजिस्टर्ड कराया गया है । ट्रस्ट द्वारा पूर्व में पिछले कई वर्षों से मोबाइल डिस्पेंसरी द्वारा पूरे ब्रज क्षेत्र में गरीब व असहाय लोगों का उपचार कर निशुल्क दवाइयां देकर सेवा की जा रही है । कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष  बृजेंद्र गुप्ता नरेला वाले  द्वारा की जाएगी कार्यक्रम के संबंध में  हरिओम अग्रवाल ने एव अन्य वक्ताओं ने विस्तार से  जानकारी दी इस अवसर जय भगवान गोयल शिव कुमार गुप्ता अमित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह उर्फ जैकी आज विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी जी की शरण में पहुंचे। परिवार के साथ आए कारागार मंत्री ने ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना की। सोमवार की सुबह वृन्दावन पहुंचे श्री सिंह को अधिक मास के चलते बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के कारण परिवार को दर्शक दीर्घा से हटकर अंदर आकर दर्शन किये। इधर सेवायत मयंक गोस्वामी बंटू महाराज ने कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी को विधिवत पूजा अर्चना कराकर अंग वस्त्र के साथ प्रसादी भेंट की। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए श्री सिंह ने कहा कि सुबे में जेलों के हालात तेजी के साथ बदल रहे हैं। कारागारों में बढ़ते भीड़ के दबाव के चलते व्यवस्थाएं सुधारने का कार्य तेजी से चल रहा है. इस कड़ी में उन्होंने आगे कहा कि जेलों के अंदर जल्द ही आटा मढ़ने की मशीन के साथ रोटी बनाने की आधुनिक मशीने भी लगाई जा रही है। वही जेल में कैदियों के बीमार पड़ने पर उन्होंने कहा कि जेल के अंदर अस्पताल  में बंदियों का उपचार बेहतर उपचार होता है। वही स्थिति नाजुक होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। उन्होंने विपक्ष की एकजुटता पर कहा कि 2019 में भी भाजपा की विजय होगी  और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। नोएडा में दोस्त की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने आए साथियों को स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस ने दबोच लिया। यह लोग लाश के तीन हिस्से कर ट्रैवल बैग में रख कर यहां लाए थे। पकड़े गए दोनों साथियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद सासनी निवासी दीपांशु त्यागी पुत्र देवेंद्र गाजियाबाद के ही रहने वाले विशाल त्यागी पुत्र अरुण त्यागी एवं पुरुष पुत्र सुजीत निवासी गाजियाबाद तीनों साथ में ही नोएडा की गौर सिटी कॉलोनी के फ्लैट में रहते थे। पिछले कई दिनों से इन तीनों में आपस में मनमुटाव चल रहा था। जिससे इन दोनों में कई बार झगड़ा भी हो चुका था। लेकिन बीती रात यह झगड़ा बढ़ गया। और पौरुस और विशाल ने दीपांशु की गला दबाकर हत्या कर दी।  सुबह हो जाने पर  दीपांशु की लाश देखकर दोनों की होश उड़ गए दोनों ने खुद को बचाने के लिए लाश के तीन टुकड़े कर  उसे ट्रेवल बैग में रख कर लाश को ठिकाने लगाने के लिए ओला कैब के जरिए वृंदावन आ गए। यहाँ कार को एक साइड में खड़ा कर यह लोग रुक्मण्डी बिहार से ई रिक्शा से रमन रेती क्षेत्र में  ले आए जहां एमबीडी के समीप दुकानदारों ने बैग से टपकते खून और बदबू के कारण जब इनको टोका तो इनके हाथ पैर फूल गए। दुकानदारों में तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पूछताछ करते ही लोगों के हाथ पैर फूल गए और भागने लगे सूचना पर वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस आरोपियों और लाश को लेकर अस्पताल पहुंचे।  जहां पूछताछ के बाद  दोनों युवकों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं परिजनों को भी सूचना दे दी गई। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  दोस्तों में आपस में झगड़ा हुआ था जिसमें इन लोगों ने अपने साथी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।  

Read More

मथुरा(जहीर आलम)। रविवार को बीएसए कॉलेज के निकट जिज्ञासा कोचिंग संस्थान की द्वितीय इकाई का शुभारंभ अर्जुन अवार्ड विजेता सीओ लाइन जगदीश काली रमण ,सीओ यातायात ठाकुर प्रबल प्रताप सिंह, सीएफओ सजंय शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पट पर  दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बृज क्षेत्र पहले से ही मल्ल विधा में सर्वोपर रहा है। अब बृज क्षेत्र के युवओं को संस्थान के जरिए पीसीएस व आईएएस परीक्षा में सफल होकर बृज का नाम रोशन करने का मौका मिलेगा। युवा कढ़ी मेहनत कर सफलता की ऊंचाइयों को छीने का कार्य करें।संस्थान के पदधिकारी बलराम कृष्ण बंसल, रोहित दाधीच ,चेतन सिंह ने कहा कि यदि कोई बेहद गरीब होनहार विद्यार्थी है तो उसे निशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जायेगा मगर उसकी सत्यता जनि जायेगी ।इसके उन्होंने तीनों अथितियों का फूलमाला पटुका पहनाकर  व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अनिल भाटी ने किया और उनके सहयोगी नवीन सांगवान रहे इस मौके पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार यूनियन मथुरा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विष्णु पहलवान, डॉ चन्द्रेश सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजेन्द्र शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए इस अवसर पर सेवा निवृत दरोगा नन्द किशोर गौड़ , आकांक्षा,सतीश,आशीष चौहान,गोपाल राघव,कुश्ती संघ के महासचिव जनार्दन पहलवान, वरिष्ठ उपघ्क्ष ठाकुर धर्म सिंह पहलवान ,आज़ाद सिंह यादव ,देवेन्द्र शर्मा,प्रेम चतुर्वेदी ,रमेश ठाकुर,उपनिरीक्षक जसराम,सिपाही ठाकुर अजय प्रताप सिंह ,ब्रजेश मिश्रा ,ममता सिंह ,विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More

दो अधिकारी 14 कर्मचारी मिले अनुपस्थित  मथुरा। सीडीओ राम नेवास ने सोमवार अचानक राजीव भवन में अधिकारी कर्मचारियों के उपस्थिति चैक की जहां उनको दो अधिकारी व 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनके वेतन काटने के निर्देश दिए है।  सोमवार सुबह को सीडीओ के निरीक्षण में अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर  उनके खिलाफ कार्यवाही करने की बात सीडीओ ने कही है। विदित रहे कि कुछ दिन पूर्व भी एडीएम वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार ने भी रजिस्टर चैक किया था जहां करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे लेकिन उसका भी इन अधिकारी और कर्मचारी पर कोई असर नहीं पड़ा। 

Read More

रालोद ने दी सभी मुस्लिम भाईयों को दावत  मथुरा। आज इस्लामिया इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की ओर से मुस्लिम भाईयों को रोजा अफ्तार दिया गया। जिसमें रालोद पार्टी के पदाधिकारियों सहित सपा और कांग्रेस  पार्टी के नेता और सैकड़ो मुस्लिम समाज के रोजेदारों ने शिरकत की।  राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दरेसी रोड स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में मुस्लिम समुदाय के लिए रोजा इफ्तार पार्टी का  कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें हिंदू मुस्लिम व अन्य दल के राजनीति लोगों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वदलिय एकता भी दिखाई दी और हिंदू मुस्लिम एकता एवं भाईचारा कायम रखने का पैगाम दिया। जिसमें सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इफ्तार पार्टी में पहुंच कर एक साथ रोजा इफ्तार किया और नमाज अदा कराई गई देश में हिंदू मुस्लिम भाईचारा कायम रखने व अमन चैन की दुआएं मांगी। कुंवर नरेंद्र सिंह व उनका परिवार हमेशा हिंदू मुस्लिम भाईचारा बढ़ाने का पैगाम देते रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित प्रोफेसर जेड हसन, हनीफ कमरे वाले, हाजी यमीन, मुकीम कुरेशी, मल्लु  कुरेशी, सपा जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद, सपा नेता डॉ.राजन रिजवी, तनवीर अलाम पूर्व चेयरमैन छाता काँग्रेस नेता अब्दुल जब्बार,रालोद नेता डॉ. यूनिस कुरेशी,कायम कुरेशी,शाकिर कुरेशी,मोहम्मद वसीम,रालोद शहर अध्यक्ष डॉक्टर अशोक अग्रवाल,रवीन्द्र नरवार, रिजवान कुरैशी शाहिद कुरैशी शाहिद अल्वी  अंसार कुरैशी चाँद हाशमी जिलानी कादरी लाला भाई आढ़ती गौरव मालिक,बाबूलाल प्रमुख,सुरेश भगत जी,ठाकुर जितेंद्र सिंह,रोहित प्रताप,दिलीप चैधरी,बच्चू सिंह चाहर,संतोष चाहर,अश्वनी चैधरी,मंगल नरवार,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यामिनी रमण आचार्य,मलिक अरोरा,बसपा नेता महेंद्र चैधरी व सपा नेता जागेश्वर यादव आदि आदि ने इफ्तार पार्टी भाग लेकर मुस्लिम समाज के साथ मिलकर एकता भाईचारा बढ़ाने का संकल्प लिया। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More