देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(जहीर आलम)। रविवार को बीएसए कॉलेज के निकट जिज्ञासा कोचिंग संस्थान की द्वितीय इकाई का शुभारंभ अर्जुन अवार्ड विजेता सीओ लाइन जगदीश काली रमण ,सीओ यातायात ठाकुर प्रबल प्रताप सिंह, सीएफओ सजंय शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पट पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बृज क्षेत्र पहले से ही मल्ल विधा में सर्वोपर रहा है। अब बृज क्षेत्र के युवओं को संस्थान के जरिए पीसीएस व आईएएस परीक्षा में सफल होकर बृज का नाम रोशन करने का मौका मिलेगा। युवा कढ़ी मेहनत कर सफलता की ऊंचाइयों को छीने का कार्य करें।संस्थान के पदधिकारी बलराम कृष्ण बंसल, रोहित दाधीच ,चेतन सिंह ने कहा कि यदि कोई बेहद गरीब होनहार विद्यार्थी है तो उसे निशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जायेगा मगर उसकी सत्यता जनि जायेगी ।इसके उन्होंने तीनों अथितियों का फूलमाला पटुका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अनिल भाटी ने किया और उनके सहयोगी नवीन सांगवान रहे इस मौके पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार यूनियन मथुरा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विष्णु पहलवान, डॉ चन्द्रेश सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजेन्द्र शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए इस अवसर पर सेवा निवृत दरोगा नन्द किशोर गौड़ , आकांक्षा,सतीश,आशीष चौहान,गोपाल राघव,कुश्ती संघ के महासचिव जनार्दन पहलवान, वरिष्ठ उपघ्क्ष ठाकुर धर्म सिंह पहलवान ,आज़ाद सिंह यादव ,देवेन्द्र शर्मा,प्रेम चतुर्वेदी ,रमेश ठाकुर,उपनिरीक्षक जसराम,सिपाही ठाकुर अजय प्रताप सिंह ,ब्रजेश मिश्रा ,ममता सिंह ,विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ असम की सीमा से निकलकर मेघालय में किया प्रवेश
विद्युत विभाग के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना