BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विद्युत विभाग के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना

मथुरा। पांच नामजदों सहित करीब 30 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा कराई गयी एफआईआर के विरोध में मंगलवार को होलीगेट पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। एफआईआर में कुछ भाकियू नेताओं के नाम भी शामिल हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप था कि विद्युत विभाग द्वारा चौबिया पाड़ा क्षेत्र के निवासियों पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ तख्तियों पर नारे लिख कर प्रदर्शन किया। पवन चतुर्र्वेदी ने कहाकि करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन चला। इसके बाद शहर कोतवाल संजय पांडे धरना स्थल पर पहुंचे और किसान नेताओं से वार्ता की। किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि किसी को फर्जी तरीके से नहीं फंसाया जाएगा, पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाएगा। धरने में किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर, महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान, नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी, वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद विद्युत विभाग की कार्यवाही की निंदा की न्याय नहीं मिला तो मथुरा महानगर के होली गेट के चौराहे पर अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। महानगर कमेटी विद्युत विभाग के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर कैंट बिजली घर पर अनिश्चितकालीन तालाबन्दी करेंगे। कॉमरेड गिरधारी लाल चतुर्वेदी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद रमा चतुर्वेदी, फैजान कुरैशी, नगर महासचिव असलम कुरैशी, नगर उपाध्यक्ष बॉबी कुरैशी, चिरागुद्दीन कुरैशी, आलोक चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More