BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एकादशी पर फिर हुई बांकेबिहारी में श्रद्धालु से सुरक्षाकर्मी की झड़प

एकादशी पर फिर हुई बांकेबिहारी में श्रद्धालु से सुरक्षाकर्मी की झड़प मथुरा। वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में आज फिर श्रद्धालु और तैनात गार्डों के बीच झड़प हो गई। जिसमें गार्डों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने की खबर है। वहीं श्रद्धालु ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। 

दरअसल रविवार को मध्य प्रदेश के जिला मंदोर से ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ दर्शन करने आए थे । दर्शन के दौरान भीड़ के दबाव के चलते ओमप्रकाश महिला दीर्घा में चले गए जिस पर सुरक्षाकर्मी वह श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया । श्रद्धालु ने अपनी गलती मानते हुए अपनी बात कहनी चाही लेकिन मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उनकी एक न सुनी और मारपीट शुरु कर डाली  । इतना ही नहीं महिला सुरक्षाकर्मियों ने भी श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।और तो और सुरक्षाकर्मियों ने  श्रद्धालुओं के साथ आये किशोर को भी नही बख्शा और उस्की भी पिटाई कर डाली । प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार श्रद्धालु बार-बार हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा लेकिन मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के  हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें ना तो पुलिस का खौफ है ना ही प्रबंध कमेटी के द्वारा कार्यवाही की कोई चिंता ।  गौरतलब है कि मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का यह पहला मामला नहीं है । इससे पहले भी सुरक्षाकर्मी  श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर चुके हैं । इन सबके बीच पुलिस का उदासीन रवैया सामने आया है । इतने बड़े मंदिर में काफी देर तक मारपीट की घटना होती रही और पुलिस मूक दर्शक बनी रही । यहां सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक इस धर्म की नगरी में भगवान के सामने ही यह महाभारत होती रहेगी । क्यों दोशियों पर प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पा रही । जिससे की इस प्रकार की घटना की पुनरावर्ती न हो । वही इस संबंध में मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा का कहना है कि श्रद्धालु दर्शन के दौरान महिला दीर्घा में जा घुसा था । मना करने पर महिला गार्ड के साथ मारपीट की । श्रद्धालु ने माफी मांगकर कमेटी को किसी प्रकार की कार्यवाही न करने की बात लिखकर दी है ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More