BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

श्रीमद्भागवत कथा में अनाथ बच्चों को बंटे स्कूल शूज एवं वस्त्र

मनोज मोहन शास्त्री फाउन्डेशन के पदाधिकारी भागवत कथा में बच्चों को शूज एवं वस्त्र वितरित करते हुए मथुरा। स्कूल शूज एवं वस्त्र पाकर खिले अनाथ बच्चों के चेहरे, संस्था ने जनहित में किया यह कार्यश्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति मथुरा एवं डा. मनोज मोहन शास्त्री फाउन्डेशन, वृन्दावन के संयुक्त तत्वावधान में डेम्पियर नगर स्थित सृजन बाल रक्षा केन्द्र पर समिति संस्थापक पं. अमित भारद्वाज, अध्यक्ष पं. शशांक पाठक, फाउन्डेशन के अध्यक्ष डा0 मनोज मोहन शास्त्री, सहयोगी राहुल पाराशर, संजय पिपरोनिया ने अनाथ बालको को स्कूल शूज, वस्त्र, खाद्य सामिग्री प्रदान की स्कूल शूज व वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर समिति के संस्थापक पं. अमित भारद्वाज ने कहा कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है। समिति द्वारा समय-समय पर जनहित में कार्य करती रहती हैं। फाउन्डेशन के अध्यक्ष डा0 मनोज मोहन शास्त्री ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है, मानव की सेवा प्रभु सेवा से कही अधिक बढ़ कर हैं। इस अवसर पर अंकुर जैन, मीरा शास्त्री, राधाबिहारी गोस्वामी, विनय पाठक, राघव बृजवासी, श्रीकान्त त्रिपाठी, विपिन बापू उपस्थित थे ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More