BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आधी रात के बाद संत विनोद बाबा से मिले धीरेंद्र शास्त्री, मतांतरण पर जताई चिंता

मथुरा। हिन्दू राष्ट्र की अलख जगाने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बरसाना के विरक्त संत विनोद बाबा से मिलने सोमवार की रात्रि दो बजे बाबा की भजन कुटी पर मिलने पहुंचे। साथ मे सांसद मनोज तिवारी व एसएसपी ने भी लिया आर्शीवाद। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गाजियाबाद से भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी के साथ सोमवार की रात्रि दो बजे ब्रज के विरक्त संत विनोद बाबा से मिलने पहुंचे। जहां धीरेंद्र शास्त्री को गले लगा लिया। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बाबा की भजन करने की प्रबल इच्छा शक्ति को देखकर बहुत ही अच्छा लगता है। बाबा 40 वर्ष से 20 घंटे बैठकर भजन करते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा से देश के कल्याण व हिन्दू राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने का आशीर्वाद मंगा। वहीं आध्यात्मिक चर्चा के दौरान  देश में चल रहे धर्म परिवर्तन (मतांतरण) को लेकर चिंता जाहिर की।  इस अवसर पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, संत विनोद बाबा के कृपापात्र पंडित बाबा,क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा,बरसाना इंस्पेक्टर अरुण कुमार बालियान आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More