BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने गांधी और शास्त्री जयंती पर आयोजित किए कार्यक्रम

मथुरा। राष्ट्रीय पर्व दो अक्टूबर पर सत्य और अहिंसा के सिद्धांत का पालन करने और गांधी जी के विचारों को आगे बढाने की शपथ ली। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। शिक्षण संस्थाओं में भी कार्यक्रम हुए।


सैनानी आरबी सिंह मार्ग सारंग बिहार बालाजीपुरम स्थित आरबीएस नेशनल पब्लिक स्कूल प्रथम चरण में वृक्षारोपण किया गया। हवाई हमले में शहीद हुए सारंगबिहार के पंजक नौहवार के माता पिता ने वृक्षारोण किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में जोनिरी इंडिया के सेल्स मैनेजर सुनील कुमार सागर की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पत्रकार मदनमोहन मानव के मुख्यआतिथ्य में पूज्य गांधी जी व शास्त्री जी जन जन के प्रेरक व्यक्तित्व पर विषय पर सीनियर छात्रों द्वारा वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में कवि, लेखक एवं पत्रकार कृष्णवतार उमराव विवेकनिधि, विद्यालय प्राचार्य पूजा वर्मा, दिनेश सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे।


भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने गांधी जी डैम्पीयर नगर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। नेता दिनेश आनंद पापे, भाकियू महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, मुजाहिद कुरैशी, चिराग उद्दीन कुरेशी, तनवीर कुरेशी, नवीन चतुर्वेदी, फैजान कुरैशी, बाकिर कुरैशी, पंडित सार्थक चतुर्वेदी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्टेट बैंक चौराहे पर स्थित पूव प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले डैम्पीयर नगर स्थित महात्मागंधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और यहां से जुलूस के रूप में आप कार्यकर्ता स्टेट बैंक चौराहा पहुंचे।

इस दौरान बापू हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं जैसे नारे लगाए। इस दौरान सुरेश सैनी, संतोश सक्सैना, महेश चतुर्वेदी, सागर चौहान, नरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।  किसान इण्टर कालेज सौंख खेड़ा में राष्ट्रीय पर्व 2 अक्टूबर आज विद्यालय प्रांगण में हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया इस दौरान विद्यालय में आये अतिथियों सम्भ्रान्त नागरिकों, शिक्षक एवं विद्यार्थियों को महात्मा गाँधी और लालबहादुर शास्त्री के त्याग एवं बलिदान से विस्तार पूर्वक अवगत कराया  ।


विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह का शुभारम्भ विद्या की अधिष्ठात्री वाग्देवी माँ सरस्वती एवं विद्यालय के यशस्वी संस्थापक स्व. पुरुषोत्तम लाल चूड़ामणि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। प्रधानाचार्य चन्द्रभान सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं महात्मा गांधी अमर रहे, शास्त्री जी अमर रहे जैसे ओजस्वी उद्घोषक के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान की गई । कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र परिवार ने किया।


जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वॉ जन्म दिवस व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस मनाया गया ,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के जिला अध्यक्ष चौ.भगवान सिंह वर्मा ने की कार्यक्रम को पूर्व सीएलपी लीडर और पूर्व विधायक मुख्य अतिथि प्रदीप माथुर ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका से आने के बाद भारत के दबे कुचले पीड़ित शोषित लोगों तक पहुंचकर साम्राज्यवादी ताकतों अंग्रेजो के खिलाफ आजादी का बिगुल बजाया और अहिंसात्मक आंदोलन से भारत को आजाद कराया आज उनके जन्म दिवस पर हम अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। अध्यक्षता करते हुए चौधरी भगवान सिंह वर्मा एड. ने इस देश को परतंत्रता की बेड़ियों से आजाद कराकर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य किया तथा लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 की लड़ाई के बाद अमेरिका से दबाव में न आते हुए भारत को अन्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया वह काबिले तारीफ हैं।


    कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में , जिला उपाध्यक्ष तुलसी स्वामी, संजय सारस्वत एड., बृज किशोर गोस्वामी गुड्डू ,राधा रमन उपाध्याय एडवोकेट ,राजेंद्र शर्मा एडवोकेट अभिलाष सक्सेना एडवोकेट ,भारत भूषण गौतम, मुकीम कुरेशी, श्याम बिहारी पालीवाल, रामदेव सोलंकी ठाकुर वीरेंद्र सिंह डॉक्टर प्रमोद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी ने किया

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More