BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अधिक मास समापन की ओर, आस्था का ज्वार मिल रहा है देखने को

गोवर्धन में परिक्रमा में उमड़ा जनसैलाब। मथुरा। गोवर्धन में अधिक मास मेला समापन की ओर जैसे जैसे बढ़ रहा है, वैसे वैसे भक्ति और पुण्य की कामना को लेकर लाखों श्रद्धालु गिरिराज जी की शरण में आ रहे है। पग-पग पर आस्था का ज्वार  गिरि परिक्रमा में देखने को मिल रहा है। पुण्य एवं मोक्ष की कामना को लेकर परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु दंडवती शुरू कर परिक्रमा कर रहे हैं। इसके बाद श्रद्धालुओं का अथाह सागर नंगे पैर परिक्रमा कर रहे हैं। शनिवार को हल्की बरसात के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मौसम के खुशनुमां होने से श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ गया है। श्रद्धालुओं का आवागमन संपर्क मार्गों बनी पार्किंग से पैदल शुरू होता है। श्रद्धालुओं जहां से परिक्रमा में पहुंचते हैं वहीं से परिक्रमा शुरू कर देते हैं। बरसाना रोड, छटीकरा वृंदावन रोड, सौंख-भरतपुर रोड, डीग रोड आदि श्रद्धालु परिक्रमा में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु मानसी गगा में स्नान कर गिरिराज जी पर दूध-भोग चढ़ा रहे हैं। श्रद्धालुओं का सैलाब मानसी गंगा दसविसा, दानघाटी मंदिर, आन्यौर-जतीपुरा, पूंछरी के अलावा समूचे परिक्रमा मार्ग में दिखाई दिया। अधिक मास मेला में व्यवस्थाओं के नाम पर सेवाभावी श्रद्धालु जगह-जगह सेवा करने में जुटे हैं। आस्था में श्रद्धालु भक्तों की खूब आवभगत हो रही है। जगह-जगह प्रसादी वितरण किया जा रहा है। प्रसादी पाने के लिए श्रद्धालु भी आतुर दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धालुओं के जयकारों से परिक्रमा मार्ग गूंजायमान है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More