BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की गोवर्धन पूजा

डीग। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को डीग जिले के ग्राम पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी के सुख-समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली के लिए कामना की है। श्रीनाथजी मंदिर के महंतों ने मंदिर परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गोवर्धन पूजा के दिवस पर मुख्यमंत्री को देख श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिला। सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह पर आमजन ने माला पहनाकर शर्मा का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने बड़ी आत्मीयता के साथ परिक्रमार्थियों से मुलाकात की, बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तथा सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश विकसित राज्य बने ऐसी उनकी कामना है। इससे पूर्व पूंछरी हेलीपैड पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग- कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह, विधायक बहादुर सिंह कोली, आईजी राहुल प्रकाश, जिला कलेक्टर डीग उत्सव कौशल, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा सहित अन्य अधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों ने शर्मा की अगवानी की।
गोवर्धन पूजा के अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर में धूमधाम के साथ अन्नकूट महोत्सव का भी आयोजन किया गया। 56 प्रकार के पकवान बनाकर बाल भोग तैयार किया गया जिसे श्रद्धालुओं में अन्नकूट प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
मंदिर को पुष्पों से भव्य तरीके से सजाया गया और भगवान श्रीनाथजी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान शर्मा ने मुखारविंद का जल एवं दुग्धाभिषेक कर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More