देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृंदावन में अब कैंसर पीड़ितों के साथ अन्य बीमारी से जूझ रहे गरीब तबके के लोगों को राहत मिलने वाली है।आगामी से 13 जून से कृष्णा निष्काम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क फिजियोथेरेपी एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ छटीकरा मार्ग स्थित श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में होने जा रहा है। निशुल्क चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता एवं राज्य सभा सांसद एनडी गुप्ता के साथ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के अलावा विभिन्न हस्तियों के द्वारा किया जाएगा। इस निशुल्क चिकित्सा केंद्र में जहां ब्लड कैंसर किडनी कैंसर पत्थरी अस्थमा जोड़ों का दर्द आदि रोगों का इलाज होगा वही आयुर्वेदिक दवाइयां भी निशुल्क वितरण की जाएगी । इस संबंध में ट्रस्ट के महामंत्री बालकिशन अग्रवाल ने बताया कि जटिला धाम के महंत राजेंद्र दास ने कैंसर व किडनी की अचूक दवा का आविष्कार किया । तथा महाराज द्वारा उपरोक्त दवाओं को हरियाणा सरकार द्वारा रजिस्टर्ड कराया गया है । ट्रस्ट द्वारा पूर्व में पिछले कई वर्षों से मोबाइल डिस्पेंसरी द्वारा पूरे ब्रज क्षेत्र में गरीब व असहाय लोगों का उपचार कर निशुल्क दवाइयां देकर सेवा की जा रही है । कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता नरेला वाले द्वारा की जाएगी कार्यक्रम के संबंध में हरिओम अग्रवाल ने एव अन्य वक्ताओं ने विस्तार से जानकारी दी इस अवसर जय भगवान गोयल शिव कुमार गुप्ता अमित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे













Related Items
निष्काम साधना का तत्त्वज्ञान, निष्फल नहीं जाती गायत्री साधना
पागल बाबा अस्पताल ट्रस्ट ने कहा अपने संसाधनों से अस्पताल चलाने में सक्षम
नोएल डेविड का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ प्रसिद्ध कृष्णा बने हीरो