BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नोएल डेविड का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ प्रसिद्ध कृष्णा बने हीरो

बीते दिन भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में डेब्यू करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। दाएं हाथ के 25 वर्षीय गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को अपना वनडे डेब्यू किया और पहले ही मैच में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। कृष्णा के नाम अब भारत की तरफ से वनडे में पदार्पण करते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े दर्ज हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व कैरेबियन क्रिकेटर नोएल डेविड का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डेविड ने वर्ष 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। इस सूची में तीसरे नंबर पर भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन हैं, जिन्होंने मुंबई में साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 24 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

खराब स्पेल के बावजूद की वापसी

पुणे में खेले गए मुकाबले में प्रसिद्ध के लिए शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय की सलामी जोड़ी ने इस भारतीय गेंदबाज के खिलाफ काफी तेजी से रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर प्रसिद्ध के पहले स्पेल के तीन ओवर में 37 रन जड़ दिए। हालांकि इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी में बदलाव किया और फिर कृष्णा को कुछ ओवरों के बाद दूसरा स्पेल दिया। 

रॉय-स्टोक्स को भेजा पवेलियन

कृष्णा ने इस बार पूरी तैयारी के साथ दूसरे स्पेल में जबरदस्त वापसी की और सबसे पहले जेसन रॉय को पवेलियन भेजा और फिर दो ओवर के अंदर ही बेन स्टोक्स का भी विकेट चटकाया। इसके बाद उन्होंने अपने आखिरी स्पेल में सैम बिलिंग्स और टॉम कुरेन का भी शिकार किया। कुल मिलाकर उन्होंने मैच में चार विकेट चटकाए और मैच के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More