देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह उर्फ जैकी आज विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी जी की शरण में पहुंचे। परिवार के साथ आए कारागार मंत्री ने ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना की। सोमवार की सुबह वृन्दावन पहुंचे श्री सिंह को अधिक मास के चलते बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के कारण परिवार को दर्शक दीर्घा से हटकर अंदर आकर दर्शन किये। इधर सेवायत मयंक गोस्वामी बंटू महाराज ने कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी को विधिवत पूजा अर्चना कराकर अंग वस्त्र के साथ प्रसादी भेंट की। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए श्री सिंह ने कहा कि सुबे में जेलों के हालात तेजी के साथ बदल रहे हैं। कारागारों में बढ़ते भीड़ के दबाव के चलते व्यवस्थाएं सुधारने का कार्य तेजी से चल रहा है. इस कड़ी में उन्होंने आगे कहा कि जेलों के अंदर जल्द ही आटा मढ़ने की मशीन के साथ रोटी बनाने की आधुनिक मशीने भी लगाई जा रही है। वही जेल में कैदियों के बीमार पड़ने पर उन्होंने कहा कि जेल के अंदर अस्पताल में बंदियों का उपचार बेहतर उपचार होता है। वही स्थिति नाजुक होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। उन्होंने विपक्ष की एकजुटता पर कहा कि 2019 में भी भाजपा की विजय होगी और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.













Related Items
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा के आरोपों को भारत ने किया खारिज, उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार