BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

टुकड़ों में कटी लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश करते दो गिरफ्तार

टुकड़ों में कटी लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश करते दो गिरफ्तार वृन्दावन(जहीर आलम)। नोएडा में दोस्त की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने आए साथियों को स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस ने दबोच लिया। यह लोग लाश के तीन हिस्से कर ट्रैवल बैग में रख कर यहां लाए थे। पकड़े गए दोनों साथियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद सासनी निवासी दीपांशु त्यागी पुत्र देवेंद्र गाजियाबाद के ही रहने वाले विशाल त्यागी पुत्र अरुण त्यागी एवं पुरुष पुत्र सुजीत निवासी गाजियाबाद तीनों साथ में ही नोएडा की गौर सिटी कॉलोनी के फ्लैट में रहते थे। पिछले कई दिनों से इन तीनों में आपस में मनमुटाव चल रहा था। जिससे इन दोनों में कई बार झगड़ा भी हो चुका था। लेकिन बीती रात यह झगड़ा बढ़ गया। और पौरुस और विशाल ने दीपांशु की गला दबाकर हत्या कर दी।  सुबह हो जाने पर  दीपांशु की लाश देखकर दोनों की होश उड़ गए दोनों ने खुद को बचाने के लिए लाश के तीन टुकड़े कर  उसे ट्रेवल बैग में रख कर लाश को ठिकाने लगाने के लिए ओला कैब के जरिए वृंदावन आ गए। यहाँ कार को एक साइड में खड़ा कर यह लोग रुक्मण्डी बिहार से ई रिक्शा से रमन रेती क्षेत्र में  ले आए जहां एमबीडी के समीप दुकानदारों ने बैग से टपकते खून और बदबू के कारण जब इनको टोका तो इनके हाथ पैर फूल गए। दुकानदारों में तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पूछताछ करते ही लोगों के हाथ पैर फूल गए और भागने लगे सूचना पर वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस आरोपियों और लाश को लेकर अस्पताल पहुंचे।  जहां पूछताछ के बाद  दोनों युवकों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं परिजनों को भी सूचना दे दी गई। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  दोस्तों में आपस में झगड़ा हुआ था जिसमें इन लोगों ने अपने साथी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More