BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

किसान, गरीब, मजदूरों के हित में कार्य कर रही है योगी सरकारः लक्ष्मीनारायण

सौंख में भाजपा द्वाराा आयोजित जन चैपाल में फरियादियों कीी शिकायतों की सुनवाई करते दुग्ध विकास मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण, क्षेत्रीय विधायक ठा.कारिन्दा सिंह साथ हेमराज कुन्तलयोगी सरकार के मंत्री पहुंचे जनता के द्वार

जन चैपाल में सुनी तमाम शिकायतें

मंत्री ने मौके पर किया एक दर्जन शिकायतों का समाधान

मथुरा। दुग्ध विकास मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण शनिवार देररात सौंख कस्बे के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज में आयोजित चैपाल में शिरकत करने पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उनके निदान की बात कही वहीं उन्होंने सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक बताया। 

शनिवार की देर रात स्थानीय महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज में भाजपा द्वारा जन चैपाल को आयोजन किया गया। जिसमें दुग्ध विकास मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण ने फारियादियों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान, बिजली, पेंशन, राशन कार्ड, माइनर व राजवाहों की सफाई व खुदाई, सौंख-नोएड़ा बस शुरू कराने, अवैध अतिक्रमण, गोवर्धन ड्रेन के दो पुलों का निर्माण, गैस कनैक्शन, पुलिस विभाग आदि संबधित शिकायत सुनी। मंत्री ने एक दर्जन शिकायतों को समाधान मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा कराया गया। इससे पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमराज कुन्तल ने दुपट्टा व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर ंक्षेत्रीय विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भरतसिंह, भाजपा नेता चैधरी सुधीर बाबू अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह राणा, सहकारी समिति सींगापट्टी अध्यक्ष प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान वीरपाल सिंह, थानसिंह, वीरी सिंह, मंडल अध्यक्ष महताप सिंह, चेयरमैन भरतसिंह, मा.सुखलाल, वीरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, नरेन्द्र चैधरी, डोरीलाल शर्मा, विजय सिंह, भूपेन्द्र चैधरी, गुड्डू लोहिया, लक्ष्मन सिंह, मोहित सिंह,  बृजविहारी जोशी, नाहर सिंह, कन्हैया लाल, हरदेव प्रधान, वृन्दावन प्रधान, रनवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More