BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गली-मौहल्लों में भी अब पहुंचेंगी यूपी 100  मथुरा। यूपी सरकार द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग जनपदों में यूपी-100 की बाइक भेजी गईं हैं। गुरुवार को एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने पुलिस लाइन में एक समारोह आयोजित करके यूपी.100 की 30 बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद यह बाइकें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पहुंच गई।  एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने बताया कि यूपी.100 मोटरसाइकिलें आधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित हैं। जिन्हें कंट्रोल रूम से मानिटरिंग किया जाएगा। जिन गलियों में पीआरबी की गाड़ी नहीं पहुंच पाती थी उन जगह विशेष रूप से शहर की उन गलियों के लिए यूपी.100 मोटरसाइकिलें कारगर साबित होंगी। इससे अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगेगा। खुद एसएसपी पुलिस लाइन के अंदर से बाइक चलाकर बाहर आए। इस अवसर एसपी सिटी श्रवण कुमार, एसपी देहात आदित्य शुक्ला, सीओ सदर राकेश  सिंह, सीओ सिटी प्रीति सिंह आर आई राम निवास सहित अधिकारी उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वृंदावन बाल विकास परिषद के युवा पदाधिकारियों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मिलकर मां श्यामा बाल विद्या मंदिर पर वृक्षारोपण किया प्रकृति प्रेमी भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ प्रारंभ हुए पौधारोपण समारोह में संरक्षक मेघश्याम  मोनू भाईया ने कहा कि हम सबके आराध्य भगवान श्री कृष्ण ने अपनी गोवर्धन लीला कालिया मर्दन लीला के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का दिव्य संदेश संपूर्ण मानव जाति को दिया था पूर्व अध्यक्ष नवीन चैधरी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के दिव्य पर्यावरण संदेश को आज जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है।  संरक्षक अतुल गोयल ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण से बड़ा कोई प्रकृति संरक्षण का आधार नहीं है श्री कृष्ण की लीलाएं और उनका संदेश हम संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत है इस अवसर पर अंकित वार्ष्णेय, विष्णु गोला ,सौरभ गौतम , बॉबी वर्मा ,अशोक कुमार, मनीष पंडित, ठाकुर हरिवल्लभ सिंह ,मयंक गोस्वामी ,सुजीत ,बृजेश गुप्ता बंटी ,अनुराग गोयल, योगेश गौतम ,लक्ष्मीकांत बौहरे ,राम कुमार शर्मा ,विनय ठाकुर आदि उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। जनपद के थाना फरह क्षेत्र मे मैक्स पिकपं और आल्टो गाड़ी में भिड़ंत हो गई भिड़ंत में जबरदस्त थी कि मैक्स पिकअप के परखच्चे उड़ गए। ओल्टा कार सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार आगरा के बरहन निवासी पुलिस कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ सोमवार को गोवर्धन की परिक्रमा देने गए थे। वहां से रात्रि में आगरा वापस लौटते समय उनकी ऑल्टो कार फरह के फातेहा कट पर सामने से आती पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। इस हादसे में आगरा के बरहन निवासी कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह पुत्र गनपत, कार चला रहा राजेंद्र का बेटा नरेंद्र (35 साल), राजेंद्र की भांजी पूजा (22 साल) और राजेंद्र की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार राजेंद्र की बेटी रुबी और दामाद राघवेंद्र गंभीर घायल हो गए। हादसे में घायल रुबी को नयति अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं राघवेंद्र को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।   

Read More

देश पर जान न्यौछावर करने वाले अमर शहीद महान- जयंत मथुरा। राया गांव हर्दपुर में अमर शहीद विनोद कुमार की प्रतिमा का मंगलवार के दिन पूजा अर्चना और सलामी के साथ अनावरण हुआ। कार्यक्रम में दूर दराज से आए ग्रामीणों ने भाग लिया और शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित कर याद किया।  गांव हर्दपुर निवासी विनोद कुमार राष्ट्रीय राईफल 24 आमार्ड में तैनात था एक साल पूर्व  5 जून को जम्मू कश्मीर में शहीद हो गया था। एक वर्ष पूर्ण होने पर गांव में शहीद स्मारक बनवा कर अमर शहीद विनोद कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया गया। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किया गया और मथुरा से आयी गार्द ने सलामी दी। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद एवं रालोद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी ने प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के कारण सुरक्षित हंै इनका बलिदान कभी खाली नहीं जायेगा। यह सच्चे देश भक्त की तरह से भारत माता की रक्षा करते है। हमें इनको नमन करना चाहिए।  इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने शहीद विनोद कुमार की प्रतिमा के अनावरण के बाद पुष्पाजंलि अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान रालोद जिलाध्यक्ष कु  नरेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह भरगंर, रामवीर सिंह, डा. रवि माहूर, जयवीर सिंह, मनोज शर्मा, शिवचरन शुक्ला, रविन्द्र पचहरा आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। कैराना उपचुनाव में जीत के बाद आज कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और आभार व्यक्त करने को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चैधरी मथुरा पधारे। उन्होंने गोकुल बैराज स्थित होटल विमल हेरीतेज में जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्रीजयंत ने कहा कि जिस लग्न और मेहनत के साथ मथुरा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की वह बधाई के पात्र हैं। इसी तरह 2019 में बूथ लेवल तक मेहनत कर मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल का परचम लहराना है। साथ ही रालोद उपाध्यक्ष श्री जयंत ने प्रदेश भर में पहली जुलाई से प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ व्यापक “पोल खोल”अभियान राष्ट्रीय लोक दल पार्टी द्वारा विधानसभा लेवल पर चलाये जाने का एलान किया। इनसे पूर्व कार्यक्रम का संचालन कर रहे रालोद जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की 2019 की तैयारी को लेकर पाँचो विधानसभाओ के प्रत्येक बूथों पर युवाओं को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी व उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को किसानो की समस्याओं व उनकी आवाज को पार्टी नेताओं तक पहुँचाने की बात कही। अध्यक्षता करते हुए रालोद पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनिल चैधरी पूर्व विधायक ने संघठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही। पूर्व विधायक एवं रालोद मथुरा लोकसभा प्रभारी अजय पाल तोमर ने कहा कि जैसे कैराना उपचुनाव में धर्मनिरपेक्षता का सबूत देते हुए बेगम तबससुम हसन जी को सांसद बनाया है वैसे ही मथुरा लोकसभा में साम्प्रदायिक ताकतों को खिलाफ रालोद उम्मीदवार को जीतकर लोकसभा भेजने की बात कही। राजेंद्र सिकरवार,डॉक्टर अशोक अग्रवाल,रामवीर भरनगर,डॉक्टर यूनिस कुरेशी,देवराज सिंह व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगपाल चैधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्य रूप से उपस्थित रहे चैधरी नरेंद्र सिंह ऐड्वकट,सुरेश भगत,बाबूलाल प्रमुख,मुकेश प्रधान,गौरव मलिक,उदेवीर मास्टर,भूरी सिंह,शाकिर,गद्दु प्रधान,सोहन लाल वाल्मीकि,संजू चैधरी,मनोज,बॉबी खान,गोविंद सिंह,विरेंद्र मास्टर,ओमप्रकाश,रणवीर सिंह,जयवीर सिंह,परमानंद आदि उपस्थित रहे।  

Read More

149 में से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण  मथुरा। मंगलवार को छाता तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें 149 शिकायतें मौके पर दर्ज हुई जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। उन्होंने निर्देश दिये कि शेष शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर कराना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पानी, राशन, नहर, सिंचाई, कृषि, समाज कल्याण, राजस्व तथा पुलिस की अधिक समस्याएं दर्ज हुई।  भारतीय किसान यूनियन ने बंद पड़ी चीनीमिल को चालू कराये जाने का ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिये कि नीचे शिकायतों के पंजीकरण में फरियादी अटके हुए हैं। उन्हें बिना पंजीकरण कराये ही सभी को उनके सामने भेज दें। फरियादियों की इस कार्यवाही से शिकायतकर्ता खुश हो गये।  इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी,एसडीएम वरूण कुमार पाण्डेय, पीडी आरके त्रिवेदी, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, सीएमओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

शहीद के गांव पहुॅचे जंयत चैेधरी, दिया हर संभव मदद का भरोसा  मथुरा। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद  जंयत चैधरी ने मंगलवार को छाता कोतवाली के गांव लाडपुर पहुॅचकर शहीद विक्रम सिंह को श्रद्वांजली दी एवं परिवारीजनों को हर संभव सहायता दिये जाने का भरोसा दिलाया। वही केन्द्र व राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया हेै।  इस मौके पर श्री चैधरी ने पत्रकार वार्ता मे ंकहा कि सैनिक भारतीय सीमा पर हर मौसम में रहकर देश की सीमओं की सुरक्षा कर रहे है। सभी सुख सुविधाऐं छोडकर रातदिन देशवासियों की रक्षा कर रहे है। केन्द्र सरकार द्वारा कोई भी केन्द्रीय स्तर का मंत्री व सांसद हेमा मालिनी के अब तक शहीद के द्वार न पहुॅचने पर नाराजगी जाहिर की। शासन व जिलाधिकारी ने अभी तक शहीद की समाधी स्थल पर मूर्ति नही लगाई है। और उनक ेनाम पर की गई घोषणाओं पर अभी तक कोई अमल नही किया गया है और न ही कोई सुविधा तहसील छाता के प्रशासंन की ओर से दी गई है। सैनिक परिवार को अपनी व पार्टी की ओर हर संभव सहायता दिलाये जाने का आस्वासन दिया है।इस मोके पर छाता के जिलाध्यक्ष कु0 नरेन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमेन रालोद नेता चैधरी जगपाल सिंह, रालोद नेता जीतू ठाकुर, पूर्व विधायक डाॅ अनिल चैधरी, सुभाष चैधरी, पदमसिंह, तहसीलअध्यक्ष भीम सैन, किशनसिंह फौजी, नरेश चैधरी आदि मौजूद रहे।  

Read More

प्लास्टिक से मुक्त रखने के लिए सभी को प्रेरित किया   मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने नदी के किनारे विश्राम घाट पर किया गया। डीएम द्वारा कार्यक्रम में पाॅलीथिन प्रदूषण से मुक्त करने के लिए उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ व प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि प्लास्टिक का प्रयोग न करें और बताया कि प्रदूषण हमारे जीवन एवं प्राकृतिक मौसम पर प्रभाव डालता है। उन्होंने अपील की ज्यादा से ज्यादा लोग अपने आस-पास साफ-सफाई एवं पेड़ लगायें।  जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदूषण का प्रभाव बहुत पड़ रहा है और हम सब मिलकर इस ओर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए हम सबको यह शपथ लेनी है कि प्लास्टिक पाॅलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे। डीएम ने इस अवसर पर सभी से अनुरोध किया कि आईये हम सब मिलकर प्रतिज्ञा करें कि ‘‘मैं प्राकृतिक पर्यावरण, जिसके अन्तर्गत वन, झील, नदी और वन्य जीवों की रक्षा करूंगा और उसका सबंर्धन करूंगा तथा  प्राणी मात्र के प्रति दयाभाव रखुंगा। इसके साथ ही अपने वातावरण को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त रखुंगा एवं इस कार्य हेतु औरों को भी प्रेरित करूंगा।  आयोजन के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम, नगर मजिस्टेªट डाॅ0 बसन्त अग्रवाल एवं गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी सहित अन्य टीम के साथ 200 छात्र-छायायें व 300 जनसामान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। क्षेत्रीय अधिकारी अरविन्द कुमार द्वारा प्लास्टिक पाॅल्यूशन की रोकथाम एवं प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जूट के बैग एवं पेपर वितरण किये। साथ ही यमुना नदी को प्रदूषण से मुक्त करने के साथ-साथ वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया गया।  

Read More

लाखों का चोरी का माल बरामद  मथुरा। शहर कोतवाली की चैकी धौलीप्याऊ क्षेत्र में बने जीआरपी के सरकारी आवासों में सिपाही के मकान से करीब दो माह पूर्व हुई लाखों की चोरी के मामले में धौलीप्याऊ चैकी प्रभारी ने रेलवे ग्राउण्ड खण्डर इमारत के पास से चोरी की योजना बनाते चार बदमाशों को पकड़ा है, जिनके पास से पुलिस को चोरी किए गए जेवरात एवं करीब आठ लाख रूपए एवं असलाह एमुनेशन बरामद हुए हैं।  एसपी सिटी श्रवण कुमार ने आज मीडिया के सामने इसका खुलासा करते हुए बताया कि बीतीरात चैकी प्रभारी सुरेश चन्द्र शर्मा चैकी को मुखबिर से सूचना मिली कि पिछलेे दिनों हुई जीआरपी सरकारी आवासों में चोरी करने वाले गिरोह पुनः किसी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए रेलवे ग्राउण्ड खण्डर इमारत धौलीप्याऊ योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बदमाशो से मुठभेड के पश्चात आकाश उर्फ पोला पुत्र सुरेश नि0 बीच का नगला थाना बल्देव मथुरा हाल नि0 खटीक मौहल्ला मछली फाटक बागबहादुर, निक्कू उर्फ नितेश पुत्र अजय बाल्मीकी निवासी ओ0बी0सी0 बैक के पास बाल्मीकी बस्ती औरंगाबाद थाना सदर बाजार, छोटू उर्फ देशराज पुत्र सत्यवीर जाटव नि0 जाटव वस्ती औरंगाबाद थाना सदर बाजार मथुरा, राजकुमार पुत्र हरीबाबू निवासी जाटव वस्ती औरंगाबाद थाना सदर बाजार मथुरा को मयउपरोक्त मुकदमे मे चोरी गये जेवरात कीमत करीब 8 लाख रू0 मय नाजायज असलाह एमुनेशन के गिरफ्तार कर लिया। 

Read More

मथुरा। कोतवाली वृंदावन की चैकी जैंत क्षेत्र अंतर्गत चैमुंहा हाइवे पर एक ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद डाला जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी की गंभीर हालत देखते हुए उसे आगरा रैफर किया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार चैमुंहा ब्लाॅक के राकेश पुत्र सूखा एवं रोहताश पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव शिवाल अपनी स्पलेंडर द्वारा मथुरा से अपने गतंव्य को जा रहे थे कि चैमुंहा हाइवे पर आकर पुल के पास जगह कम होने के कारण ट्रक को ओवरटेक कर अपनी बाइक आगे निकाल रहे थे तभी उनकी बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। जिसमें दोनों बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गए। घटना में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रोहताश दस मिनट तक रोड पर ही गंभीरावस्था में पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने बमुश्किल ट्रक के नीचे से निकलवाएं लेकिन तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी जबकि रोहताश गंभीर हालत में था, पुलिस ने रोहताश को उपचार हेतु भर्ती कराया है। 

Read More

ऊर्जा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ  की नारेबाजी मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के गांव झुड़ावई में विद्युत विभाग की लापरवाही से एक वृद्ध की मौत हो गई। बता दें कि 60 वर्षीय झुड़ावई निवासी महेंद्र सिंह हर रोज की भांति करीब 11 बजे अपने घर से श्मशान की सफाई करने के लिए जा रहा था, तभी कमजोर और जर्जर हाईटेंशन की लाइन टूटकर चलती साइकिल पर वृृद्ध के ऊपर गिर गया, जिससे वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने वृद्ध की मौत की सूचना जब विद्युत स्टेशन को दी तो विद्युत स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने लाइनमैन की सूचना पर ही सप्लाई बंद करने को कहा और काफी देर तक टूटे तारों में चिंगारियां निकलती रही, हालांकि बाद में सप्लाई बंद कर दी गई। पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं, लेकिन विद्युत विभाग घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है और जर्जर व टूटे तारों को बदलने में सक्रियता नहीं दिखा रहा। ग्रामीणों ने जमकर काटा हंगामा   वृद्ध की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने आला अधिकारियों को भी फोन से अवगत करा दिया, लेकिन 4 घंटे बाद भी किसी आला अधिकारियों ने सुध नहीं ली। थानाध्यक्ष आजादपाल मय फोर्स मोके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने मंत्री और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देख विधायक पूरन प्रकाश व तहसीलदार सदर, लेखपाल, कानूनगो घटना स्थल पहुंच गए और विद्युत विभाग ने मृतक की पत्नी शांति देवी को 5 लाख का चेक भी दिया।

Read More

एसएसपी ने बैठक कर थानों पर नियुक्ति मुंशियों को दिए दिशा निर्देश  मथुरा। जिले के एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने आज थानों पर नियुक्त मुंशियों की एक बैठक पुलिस लाइन स्थित सभागार में ली। जहां उन्होंने कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने तीन मुंशियों को उनके कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी द्वारा थानो पर नियुक्त मुन्शीयो की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं थाना पर अच्छा कार्य करने वाले तीन मुन्शीयों में शहर कोतवाली मुंशी, बलदेव थाना मुंशी एवं बरसाना थाना में तैनात मुंशी को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More