मथुरा। भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल आज डीएम से कार्यालय पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने नहरों की सफाई, व भीषण गर्मी में टेल तक पानी न पहुंचने की समस्या को जोर शोर से उठाया, प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा नेता रविन्द्र पांडेय ने डीएम से कहा कि वैसे ही पूर्व में ओले और बारिश से किसान विचलित हैं, अब यदि उनको इस समय आवश्यक पानी मुहैया न कराया गया तो किसान बर्बाद हो जाएगा। अपनी सरकार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने कहा कि अगर शासन से या सरकार से कोई सहयोग की आवश्यकता हो तो पार्टी हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है। किसानों के फसल बीमा की फाइलों को लौटाने के ऊपर भी देर तक चर्चा वार्ता करके डीएम से आश्वासन लिया कि कोई भी फसल बीमा की फाइल बीमा कंपनी द्वारा लौटाई नहीं जाएगी ऐसा प्रयास रहेगा। नगर में चल रही ट्रैफिक व्यवस्था के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए इस ट्रैफिक व्यवस्था को बने रहने का आग्रह किया, एवं बेसिक शिक्षा भर्ती में हुए घोटाले की जांच किसी उच्च अधिकारी से करने का भी आग्रह किया। डीएम ने सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना व आवश्यक सहयोग से उन सभी का निवारण करने का वादा किया। प्रतिनिधिमंडल में पदम् सिंह शर्मा, ठाकुर ओमप्रकाश, मेघश्याम ठाकुर, पन्नालाल गौतम,चेतन स्वरूप पाराशर, रमेश आर्य, लकी कमल, हीरा सिंह,भगवत पांडेय, सुधीर सारस्वत, विनोद चैधरी आदि शामिल थे।
Read MoreBREAKING NEWS












