देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जमीन में गाड़ रखी थी शराब की पेटियां, कार भी बरामद
मथुरा। आबकारी विभाग और थाना राया की बिचपुरी चैकी पुलिस ने गांव भूड़री में छापा मार कर 57 पेटी हरियाणा मार्क शराब सहित दो युवकों को पकड़ लिया जिनके कब्जे से 15 किग्रा गांजा भी बरामद हुआ है पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को भी पकड़ लिया। शराब को जमीन में गडड्ा खोद कर निकाला गया है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को पकड़ लिया है। जिन के खिलाफ बिचपुरी चैकी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गांव भूड़री में आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह अलीगढ़ अधिकारी धीरज शर्मा और बिचपुरी चैकी पुलिस की सयुक्त कार्यवाही में रामेन्द्रपाल फौजी के घर पर छापा मारा यहां से 57 पेटी हरियाणा मार्क शराब बरामद हुयी है जिस में 237 बोतल, 273 अघ्धा और 1326 क्वार्टर बरामद हुए है वहीं फौजी शराब की पेटियांे को गडड्ा खोद कर जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने यहां से 15 किग्रा गांजा भी बरामद किया है। वहीं शराब तस्करी में प्रयुक्त सेट्रो कार को पकड़ लिया है। पुलिस ने मौके से शाहरूख पुत्र शकील निवासी थोक वृन्दावनी सोनई और बादल पुत्र श्यौराज ंिसंह निवासी भूड़री को पकड़ लिया।मौके से रामेन्द्रपाल फौजी भाग गया। बतातें चले कि रामेन्द्रपाल फौजी के घर पर पूर्व में भी कई बार छापा मार कर लाखों रूप्यें की शराब पकड़ी जा चुकी है । घटना के संबंध में बिचपुरी चैकी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा, 500 लीटर दूषित दूध को नष्ट करा
कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में मची खलबली