BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा, 500 लीटर दूषित दूध को नष्ट करा

मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरी एवं खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्यवाही की है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त डॉ. गौरीशंकर ने बताया खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मिलावट खोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जन्म भूमि स्थित पंडित दूध डेयरी का निरीक्षण करते हुए दूध का एक सैंपल तथा गोवर्धन रोड स्थित भोले डेयरी का निरीक्षण करने के उपरांत पनीर का एक सैंपल संग्रहित किया गया उसके बाद टीम यादव डेयरी पर पहुंची जहां लगभग 500 लीटर दूषित दूध को नष्ट कराते हुए दूध का एक सैंपल संग्रहित किया गया। टीम द्वारा सौंख रोड स्थित खंडेलवाल ट्रेडर्स से सरसों का तेल, बंसल प्रोविजन स्टोर  से वनस्पति ऑयल, राकेश ट्रेडर्स से अंबर ब्रांड का सुपारी, अमर ज्योति डेरी से पनीर तथा दीपक ट्रेडर्स सौंख रोड से मुनक्का, आमचूर पाउडर तथा सुरेश प्रोविजन स्टोर  कृष्णा नगर से व्रत के लड्डू एवं यूपी 85 ढाबा नाम के रेस्टोरेंट का निरीक्षण करने के उपरांत पनीर एवं सूजी का एक नमूनाजांच हेतु संग्रहित किया गया।  सभी 12 नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है ।कार्रवाई के दौरान टीम में गजराज सिंह ,भरत सिंह, मुकेश कुमार अरुण कुमार, दलवीर सिंह, सविता शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं ताराचंद धारिया खाद सहायक उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More