BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में मची खलबली

मथुरा। जनपद भर में अतिक्रमण हटाओ आभियान जोरों पर है। शहर से लेकर कस्बों तक पीला पंजा चल रहा है। मंगलवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश पर आज कस्वा नौहझील में प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर राजमार्ग साफ कराया गया।इस दौरान सड़क से अस्थायी अवैध अतिक्रमणों को हटवाकर मार्ग साफ कराया गया।इस दौरान अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।

मुख्य मार्ग सहित अन्य मार्गो पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने मनमाने ढंग से आक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध कर रखा था। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के दिशा निर्देश दिए तो कस्वा नौहझील में पुलिस प्रसाशन ने कार्यवाही करते हुए प्रमुख नौहझील मथुरा मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ के अतिक्रमण को हटाया गया।

सहायक अभियंता जिला पंचायत रामगोपाल सिंह, जिला पंचायत राजस्व निरीक्षक लाल साहब वर्मा, लोकेंद्र सिंह, अमित सिंह, राजस्व निरीक्षक रामकुमार शर्मा, इंस्पेक्टर नौहझील प्रदीप कुमार यादव, एस एस आई राजकुमार, एस आई पुष्पेंद्र सिंह चैहान के दिशा निर्देशन में कस्बा में पुलिस बल के साथ नौहझील-मथुरा मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लगे होर्डिंग्स,खोखे, टीनशेड, तख्त, बेंच आदि लगाकर दुकानदारों द्वारा किये गए अवैध अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटवाया गया। सड़क पर जेसीबी चलती देख लोगो की काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गयी। वहीं प्रसाशनिक अधिकारियों ने दुकानदारों को दुबारा अतिक्रमण करने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।

जेसीबी चलता देख खुद ही हटाने लगे अतिक्रमण
कस्वा नौहझील में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जेसीबी चलता देख काफी दुकानदार खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने लगे।हालांकि कल इंस्पेक्टर नौहझील प्रदीप कुमार यादव के मुनादी कराने के बाद अतिक्रमणकारी दुकानदारों में खलबली मच गयी और कुछ दुकानदारों ने सड़क पर लगे लकड़ी के खोखा और अपनी दुकान के आगे लगे टीनशेड,तख्त ,बेंच आदि अतिक्रमण स्वयं हटा लिए थे जिन्होने नहीं हटाए थे वह अभियान चलता देख खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने लगे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More