BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

अपर मुख्य सचिव ने नौहझील और वृंदावन के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

मथुरा। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को जनपद में स्वास्थ व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ केंद्र नौहझील पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बाल सघन चिकित्सा इकाई (पीकू) वार्ड का निरीक्षण किया।


श्री प्रसाद ने निर्देश दिये कि वार्ड में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जाये और बच्चों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करायें। इस स्वास्थ केंद्र के स्टोर का भी निरीक्षण किया। वहां दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।


इसके बाद संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन का निरीक्षण किया, जहां डेंगू वार्ड की व्यवस्थाओं को देखा। डेंगू जैसी बीमारियों से बचने के लिए कहा कि अपने आस-पास साफ-सफाई तथा पानी एकत्रित न होने दें और अपने घर के पानी को समय से बदलते रहें। उन्होंने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरगण प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़े हैं।


अपर मुख्य सचिव ने कोविड वैक्सीन टीकाकरण अभियान की जानकारी ली व लोगों को जागरूक किया। उन्होंने वैक्सीन लगवाने आए लोंगो से भी हाल चाल लेते हुए कोविड वैक्सीन के बारे मे विस्तार से बताया व जागरूक किया। उन्होने कहा कि कोविड 19 वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में हल्के साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं, हालाकि यह संख्या बहुत कम है, लेकिन अगर वैक्सीन लेने के बाद आपको माइल्ड लक्षण जैसे बुखार या शरीर में दर्द हो तो आप अपनी डाइट को बदलें। ऐसी चीजें खाएं जो आसानी से पच जाए और ताकत भी दे।


अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) अमित मोहन प्रसाद ने निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रचना गुप्ता के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को कोई असुविधा न हो। समीक्ष बैठक में संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन  के  प्रभारी  सीएमएस डॉ. एके गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 दिलीप कुमार, डॉ0 पी के गुप्ता, डॉ. भूदेव सिंह, जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ0 अनुज कुमार एवं अन्य स्टाफ मोजूद रहा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More