BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। नयति हेल्थकेयर द्वारा तंबाकू निषेध सप्ताह मनाया जायेगा, जो 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस तक चलेगा। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सप्ताह भर विभिन्न स्थानों पर निशुल्क कैम्प, नुक्कड़ नाटक, तंबाकू से होने वाले नुकसान एवं बचाव की जानकारी दी जाएंगी। इस दौरान अस्पताल परिसर में एक नयति तंबाकू निवारण क्लीनिक की शुरुआत भी की गयी, जो खासतौर से तंबाकू से पीड़ित मरीजों के लिए ही स्थापित की गयी है। आमजन तक तंबाकू के दुष्परिणामों को पहुंचाने के लिए विभिन्न क्ष्ेात्रों मे नुक्कड नाटकों का भी आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत नयति परिसर से नयति मेडिसिटी के सीईओ डॉ आरके मनी के साथ वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने सांकेतिक रूप से कैसर की मुख्य जड़ सिगरेट को तोड़ते हुए लोगों को तम्बाकू से दूर रहने की सलाह दी। हर साल तंबाकू से होने वाली जनहानी, और बढ़ते हए दुष्परिणामों को देखते हुए विश्व भर में तंबाकू से होने वाले खतरों से बचने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिन का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित डाक्टरों ने तंबाकू और धूम्रपान से होने वाली बीमारियों और उनसे बचने के उपायों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में कैंसर रोग विभाग, श्वसन रोग विभाग, हृदय रोग विभाग, मनोचिकित्सक विभाग, न्यूरो सर्जरी विभाग, हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग, जी आई सर्जरी विभाग, यूरोलॉजी विभाग, नाक कान गला रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, उदर रोग विभाग, बाल रोग विभाग, ईएनटी विभाग, इंटरनल मेडिसिन विभाग एवं फिजियोथैरेपी विभाग के चिकित्सक मौजूद थे। कार्यक्रम में नयति के सीईओ डा आर के मनी ने कहा  तंबाकू और धूम्रपान आज समाज के लिए सबसे बडा खतरा है, और हम यह मानते है कि यह हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम इससे होने वाले खतरों के बारे में समाज के हर वर्ग को अवगत कराते हुए जागरूक कर उन्हें इसके दुष्परिणामों से बचा सकें। 

Read More

मथुरा। रिफाइनरी पुलिस ने आज दोपहर गांव भाहई के जंगलों से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ते हुए वहां से एक को मौके से पकड़ लिया जबकि दो शातिर भागने में सफल रहे। जिन्हें कल एसएसपी के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा जाएगा।   एसएसपी प्रभाकर चैधरी के निर्देशन एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा सीओ रिफाइनरी विनय सिंह चैहान एवं सहायक पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी रिफाइनरी अतुल शर्मा के नेतृत्व में एसएसआई सत्यवीर यादव ने गांव भाहई के जंगल में दबिश देकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी।  अवैध शस्त्र बनाने वाले दो शातिर पुलिस ने दबोचे है। यहां से पुलिस को मौके से एक अवैध बंदूक, अधबने हथियार और भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए है।  थाना प्रभारी रिफाइनरी अतुल शर्मा ने बताया पकड़ा गया अभियुक्त विनोद पुत्र स्व. भगवान सिंह एवं बबलू पुत्र कल्लू निवासी बंदी फरह एवं एक अन्य भागने में सफल रहा है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Read More

मथुरा। वृंदावन नगर में मंगलवार को पोस्ट आॅफिस में पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन सांसद हेमामालिनी ने किया। पासपोर्ट सेवा केन्द्र के वृंदावन में खुलने से अब मथुरा के लोगों को गाजियाबाद के पासपोर्ट बनवाने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। केन्द्र सरकार के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पहल पर वृंदावन में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोला गया।  मंगलवार को इस सेवा केन्द्र का उद्घाटन मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने फीता काटकर किया। इससे पहले हेमामालिनी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवल किया। उद्घाटन के मौके पर सांसद ने एक बच्ची को पासपोर्ट दिया। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में पासपोर्ट कार्यालय खुलने के बाद बृजवासियों को काफी राहत मिलेगी । अब लोगो को पासपोर्ट के लिये गाजियाबाद के चक्कर नही लगाने होंगे । उन्होंने पासपोर्ट सेवा केंद्र के  लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की जमकर प्रसंशा की।  

Read More

200 शराब की बोतल अरूणाचल मार्का  मथुरा। छाता कोतवाली पुलिस आज करीब 12 बजे लगभग पुलिस टीम द्वारा होन्डा सिटी कार से 200 शराब की बोतल मार्का फाॅर सेल आॅफ अरूणाचल प्रदेश की पकडकर आरोपी को जेल भेज दिया है।  छाता कोतवाली प्रभारी प्रमोद पंमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रोहित कुमार व कास्टेबल सोनबीर को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाने के सामने मंगलवार को लगभग 12 बजे एक होन्डा सिटी कार न0 डीएल 4सीएबी3658 को रूकवाया और उसकी तलाशी के दौरान 200 बोतल शराब की अरूणाचल प्रदेश की मार्का सहित एक अभियुक्त अनूप सिंह पुत्र फूलसिंह निवासी ग्राम पोखरा रोझ तहसील महम जिला रोहतक को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। बरामद शराब की कीमत लगभग तीन लाख रूपये के लगभग है।   

Read More

10 के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज  मथुरा। छाता नगर में प्रातः 6 बजे से लेकर 8.30 बजे तक छाता में लक्ष्मीनगर कालौनी, आर0पी0एल होटल के पीछे बिजली विभाग के अधिकारियों ने सयुक्त रूप से चैकिग कर छापामार कार्यवाही की गई।  करीब 100 घरों को चैकिग किया गया जिनमें से 10 लोगो के यहाॅ पर बिजली चोरी पकडी गई है जिनके खिलाफ कोतवाली छाता में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीओ मागेन्द्र कुमार ने बताया कि टीम में एसडीओ कोसी अमित कुमार, सहायक अभियंता मीटर निशान्त जोशी, अवर अभियन्ता पंकज कुमार, अवर अभियंता शेरगढ अशोक कुमार आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। टीम को देखते ही कालौनीवासियों में खलबली मच गई है और लोगो ने अपने अपने जम्फर उतार लियें। लेकिन फिर भी 10 लोगो के यहाॅ बिजली चोरी का मामला पकडा गया है और जसकी रिपोर्ट थाना छाता में करा दी गई है। इस अचानक हुई तडके कार्यवाही से लोगों में चर्चा है कि लोग बाग जगे भी नही थे इतने समय से कार्यवाही कैसे हुई।  इस कार्यवाही से बिजली चोरो में हडकपं मच गया है। 

Read More

नौ राज्यों के 500 खिलाड़ी लेंगे प्रतियोगिता में भाग  मथुरा। यूपी स्कूल स्पोर्टस एण्ड कल्चर एक्टबिटीज एसोसिएशन के तत्वावधान में 28 से 30 मई तक तीसरे नेशनल स्कूल खेलों का आयेाजन पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में किया जाएगा।  मंगलवार को यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा सिद्धार्थ शर्मा एवं एसपी सिटी प्रीति सिंह ने पत्रकारों को बताया कि अंडर  की इस प्रतियोगिता में योगा, फुटबाॅल, कबड्डी, बाॅलीबाल, ऐथलेटिक्स, खो-खो, लेग क्रिकेट, चैस, टेबिल टेनिस, कराटे ताइक्वाडों आदि खेल का आयोजन होगा। इसमें हरियाणा दिल्ली पंजाब, महाराष्ट्र तमिलनाडू, तेलांगना, झारखंड, उड़ीसा, गुजरात आदि राज्यों के विद्यालयों के लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे सभी खेल पुलिस परेड ग्राउंड रिर्जव पुलिस लाइन दिन रात्रि में खेले जाएंगे। छात्रों के ठहरने तथा खानपान के लिए व्यवस्था पुलिस मार्डन स्कूल तथा छात्राओं के लिए हिन्दुस्थान इंजीनियरिंग कालेज फरह की गई है। खापान व हरने की पुलिस िमार्डन स्कूल और छात्रा के लिए हिन्दुस्थान इंजीनियरिंग कालेज छात्र में की जाएगी। उद्घाटन एडीजी आगरा जोन अजय आनंद के द्वारा 28 मई की सुबह नौ बजे करेंगे। जिसमें विशिष्ट अतिथि सचिव जोगेन्द्र प्रसाद वर्मा, गेस्ट आफ आॅनर विंग कमांडर डा.पी यादव रहेंगे। 

Read More

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत ठेकेदार पर विभागीय अधिकारी नहीं कर रहे कार्यवाही  मथुरा। शासन की सख्ती के बावजूद योगी सरकार में ठेकेदार किस कदर अपने को ऊर्जा मंत्री रिश्तेदार व भाजपा नेता पुत्र बन पन्द्रह वीघा में की जा रही चाहरदीवार आदि कार्यों में मानकों को ताक पर रख पीला ईट व यमुना रेता में किये जा रहे निर्माण में धडल्ले से मानकों को ताक पर रख खुलेंआम धज्जियां उड़ा रहा है। अगर कोई अधिकारी 33ध्11केबी सवस्टेंशन बरौली साइड पर आकर देखी जाये तो चाहर दीवारी आदि हुए कार्यों की गुणवत्ता खुद व खुद नजर आयेगी। ठेकेदार शासन से आये लाखों रूपये को खाना पूर्ति कर विभाग को चूना लगा रहा है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने पर ग्रामीणों के ऊपर रौंव गांठ रिपोर्ट की धमकी देता है। मानकों के विपरीत कार्य करने पर अधिकारी कार्यवाही करने से बच रहे है। विकास हित  में घटिया सामग्री ठेकेदार द्वारा लगाने पर यूनियन वाले विरोध करने से कतरा रहे हैं। घटिया किस्म की पीला ईटों का प्रयोग व यमुना रेता में निर्माण कार्य मिलीभगत इन कार्यो को पलीता लगा रही है। प्रयोग की घटिया सामग्री को प्लास्टर से छिपा दिया गया है। ग्रामीण रज्जु ने कहा खुलेआम धांधली हो रही है और अधिकारी मूक बने हैं और यूनियन कार्यकर्ता ठेंकेदार के सामने आने से कतरा रहे हैं। श्री कृष्ण ने बताया कि आम आदमी द्वारा घटिया माल लगाने के विरोध पर ठेकेदार रिपोर्ट की धमकी देता है। राधेश्याम परिहार ने बताया कि खुले में घटिया किस्म की पीला ईट यमुना रेता में लगाकर प्लास्टर से दवाया जा रहा है।  

Read More

प्रशासन की अनदेखी को लेकर किसानों का धरना जारी  मथुरा। भाकियू भानू के तत्वाधान में कस्बा बलदेव स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के पास ग्राम हथौडा में अनिश्चतकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की अनदेखी से किसानों में आक्रोश  व्याप्त था कि प्रशासन का कोई भी अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। बताया जाता है कि जिस टयूबबैल से किसान पानी पी रहे थे, उसकी सप्लाई काट दी गयी है जिससे किसान पानी के लिये परेशान रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान, हरपाल सिंह प्रधान, हरैश ठैनुआ, रामगोपाल सिंह आदि ने कहा कि प्रशासन किसानों के धैर्य की परीक्षा न लें किसान अब मंगलवार को बलदेव बिजलीघर की तालाबंदी करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पुष्पेंद्र फौजदार, अशोक चैधरी, डा. रामवीर तोमर, जगदीश रावत, महाराज सिंह, डम्बर सिंह, छगनलाल, मैम्बर सिंह, राधेश्याम, रामबाबू, इंदर सिंह आदि थे। संचालन हरैश ठैनुआ ने अध्यक्षता नरायन सिंह ने की।

Read More

सांसद ने किया स्ट्रीट फूड जोन के प्रथम चरण का शुभारंभ जनता की सुख सुविधा के लिए नगर में कई नई योजनाओं  का आज हुआ शुभारंभ मथुरा। कस्बा छाता रेहडी व पथ विक्रेताओं के लिए शासन द्वारा वर्तमान समय में एक ड्रेस कोड के तहत अपने कार्य करने के लिए नगर को तीन जौन में विभाजित कर दिया। आज प्रथम जोन में स्ट्रीट फूड जोन योजना के प्रथम चरण का शुभारंभ सांसद हेमामालिनी ने किया। उन्होंने कहा कि नगर की जनता स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखे। नगर पंचायत द्वारा चलाई जा रहे स्वच्छता अभियान में लोग जुड़कर एक नया संदेश दे।  छाता में आज प्रथम जोन में सांसद द्वारा रेहडी व पथ विक्रेताओं को एक विशेष प्रकार के रंग की रेहडियों को वितरण किया। इस फूड जोन योजना का संचालन करने वाला एक विशेष ड्रेस में रहेगा। वो खाने का सामान तैयार करते समय ऐप्रिन दस्ताने आदि पहन कर रहेगा। सांसद द्वारा कस्बा की स्ट्रीट लाइट को सुचारू रखने के लिए करीब 15 लाख की लागत से स्काई लिफ्ट का भी शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बाबी ने बताया है कि कस्बा की जनता के लिए 12 लाख की लगात से नगर पंचायत कार्यालय के प्रागंण में 5 हजार लीटर का आरओ प्लंाट लगाया गया, जिसमें 1 हजार लीटर पानी चिलर रहेगा। कस्बा में स्वच्छता अभियान के तहत करीब 8 हजार डस्टविन खरीदे गये है। नगर के प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक घर पर वितरण किये जायेगें। इन डस्टबिनों में गृहणियां घर का कचरा एकत्रित कर सकेंगी। इन डस्टबिनों से एकत्रित कचरा को उठाने के लिए नगर में 4 ई-रिक्शा निरंतर भ्रमण करेंगे। जिससे कस्बा में किसी भी स्थान पर गंदगी दिखाई न दें। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कस्बा की जनता से इन योजनाओं को लाभ उठाने का अनुरोध किया। साथ ही स्वच्छता अभियान में सहयोग देते रहने की अपील की है। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिषाशी अधिकारी व उप जिलाधिकारी डा. राजेन्द्र पेसियां, चन्दन पाण्डे, वी.के राठी, मुकेश यादव, ओपी सिंह, नीरव पाण्डे, अरविंद कुमार, सोमनाथ, सत्यप्रकाश पाराशर, नन्दकिशोर आदि उपस्थित थे।  

Read More

स्वर्णकार एकता जिंदाबाद के जयकारों से गूंज उठी योगीराज भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा  मथुरा। अखिल भारतीय स्वर्णकार सुनार प्रचार-प्रसार परिषद द्वारा भगवान कृष्ण की क्रीड़ा स्थली मसानी स्थित एक होटल में स्वर्णकार एकता दिवस मनाया गया। स्वर्णकार एकता दिवस में भारतवर्ष के विभिन्न प्रांत मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, बंगाल, दिल्ली सहित अन्य प्रांतों के स्वजातीय बंधुओं ने भाग लिया व समाज की एकता व मजबूती बल दिया। स्वर्णकार समाज जिंदाबाद व स्वर्णकार एकता जिंदाबाद के जयकारों से गुंजायमान हो उठी मथुरा नगरी। कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष राहुल स्वर्णकार ने स्वर्णकार समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।  युवा समाज सेवी सुजीत वर्मा ने राष्ट्रहित के लिए राजनीतिक सहभागिता पर बल दिया गया। उन्होंने समाज की एकता पर बल देते हुये कहा कि बिखरे मोती जब एकजुट होते हैं तो सुंदर माला बनती है। गोत्रों में बंटने से राजनीतिक सहभागिता एक दिवा स्वप्न बनकर रह जाएगी। स्वर्णकार का कार्य सुंदरता देना है चाहे वो आभूषण हो अथवा देश। गगन स्वर्णकार ने  समाज के लोगों से शिक्षा पर बल देने, दहेज प्रथा से दूर रहने, बालिकाओं को आगे बढ़ाने, राजनीति में सहभागिता अधिकाधिक करने का आह्वान किया।  कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मथुरा प्रसाद हाथरस वाले, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, संजीव वर्मा, कल्याण सिंह वर्मा, मदन लाल, प्रदीप वर्मा,  संजीव सोनी ज्योतिषाचार्य, स्वर्णकार विजय साह बिहार, जग्गी सोनी, गोपी किशन वर्मा, सोनू वर्मा, कन्हैया लाल वर्मा, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। सभी अतिथियों का संगठन के अध्यक्ष राहुल स्वर्णकार, गगन स्वर्णकार, शंकर लाल, पप्पू वर्मा, प्रदीप वर्मा, सहदेव वर्मा, सौरभ वर्मा आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में राहुल स्वर्णकार व गगन स्वर्णकार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Read More

मथुरा। जिला प्रशासन द्वारा तहसील सदर के सुनरख क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि पर वृहद वृक्षारोपण की योजना तैयार की जा रही है इस संबंध में उप्र ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया, जिसमें उन्होंने सुनरख क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि इसके लिए विस्तृत योजना तैयार करें, जिसमें जनसहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने 51 हजार पौधे लगवाने के संबंध में जिला प्रशासन तथा डीएफओ से कहा कि इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण में स्थानीय प्रजाति के पौधों को प्राथमिकता दी जाय। नजदीक में नहर होने के कारण पानी की समस्या भी नहीं आयेगी।  बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, बृजतीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेन्द्र प्रताप, एडीएम फाइनेंस रवीन्द्र कुमार, डीएफओ,एसडीएम सदर शेखरक्रान्ति सिंह, एसडीएम गोवर्धन डीपी सिंह, मांट वरूण कुमार पाण्डेय, एसएलओ हरीशंकर यादव, डीपीआरओ प्रीतम सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के समस्त कार्यक्रम का  निर्धारण गोस्वामी श्रीश्री108 ब्रजेश कुमार महाराज तृतीय पीठाधीश्वर कांकरौली नरेश जी व कांकरौली युवराज डा. वागीश कुमारजी के निर्देशानुसार किया जाता है। सोमवार 21 मई को ग्वाल के दर्शन में नंद महोत्सव का मनोरथ हुआ। पूरे मंदिर में नंद घर आनन्द भयौ जै कन्हैया लाल की मंदिर के मुखियाजी ने जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भक्तं को खेल खिलौने वांसुरी फल इत्यादि का वितरण किया। इस अवसर पर मंदिर में भारी उत्साह देखा गया और वाहर से आए तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं ने भव्य उत्सव का आनन्द उठाया। मंदिर के मीडिया प्रभारी ने मनोरथीयों का आभार व्यक्त किया। इस मास में पुण्य कार्य करने का लाभ प्राप्त होने की बात कही। इसी चरण में 22 मई मंगलवार को भोग संध्या आरती में फल फूलों के हिण्डोले का मनोरथ होगा। ठाकुरजी के मनोरथों का यह क्रम पूरे अधिक मास इसी तरह चलता रहेगा। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, राकेश तिवारी एड., मुरलीधर, भोलेजी, मंदिर के समस्त मुखिया व कमलाशंकर, अजय भट, अमित चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, ब्रजेश चतुर्वेदी, बनवारी लाल, वृजनाथ चतुर्वेदी एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More