भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाए जिला प्रशासन मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा के सचिव राजकुमार उपाध्याय एड. के नेतृत्व में बार एसोसिएशन मथुरा के करीब सैकड़ों अधिवक्ता बार एसोसिएशन मथुरा के कार्यालय से आगरा रोड पर पुलिस लाइन तक मथुरा प्रशासन में भ्रष्ट कर्मचारियों, अधिकारियों के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए गए। भ्रष्टाचारियों का पुतला दहन किया। पुतला दहन करते हुए बार एसोसिएशन मथुरा के सचिव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन द्वारा यदि भ्रष्ट कर्मचारियों पर लगाम नहीं लगाई गई तो बार एसोसिएशन मथुरा द्वारा आगे और उच्चस्तर की कार्यवाही के लिए विवश होना पड़ेगा। यदि अधिवक्ताओं की मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो अधिवक्तागणों का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। जुलूस का संचालन सचिव राजकुमार उपाध्याय ने किया। पुतला दहन करते समय दिनेश शर्मा उपाध्यक्ष, गोपाल गौतम संयुक्त सचिव, बल्लभ वर्मा आडीटर, श्रीमती रेनू अग्रवाल कोषाध्यक्ष, द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी, हरीहर नाथ शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, गोविन्द शरण उपाध्याय, तुंगनाथ चतुर्वेदी, हरीश चन्द्र भारद्वाज, वीरेन्द्र गौड़, आर.सी. शर्मा (गुरू), कु. अलका शर्मा, सुधीर शर्मा, विशाल वर्मा, सुमित रावत, रवीन्द्र मोहन शर्मा, रामविलास शर्मा, मनोज चैधरी, सुरेश चन्द्र, नवनीत चतुर्वेदी, भगवान सिंह, अशोक कुमार, इन्द्र मोहन गौतम, प्रदीप सक्सैना, प्रकाश चन्द्र अग्रवाल, ताहिर कुरैशी, राजेन्द्र गुर्जर, संतोष कुमार बघेल, रामेश्वर भारद्वाज, मोहर सिंह, अशोक सैनी, गौरव चतुर्वेदी, विक्रम सिंह चैधरी, रविकांत चतुर्वेदी, जितेन्द्र चैधरी, विनोद चैधरी, बृजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, मोहर सिंह, रूप सिंह, दुर्ग सिंह, बलराम दीक्षित, ध्रुव सिंह, संतोष सिंह, अशोक शर्मा, नीरज यादव, गोपाल चतुर्वेद, ब्रजेन्द्र चैधरी, स्वामीलाल वर्मा, सुशील शर्मा, राममूर्ति कौशिक, नरेन्द्र गर्ग, सुनील गोयल, निहाल सिंह, मदन गोपाल गौतम, अनुभव पचैरी, पूरन चिकसौली, गुलफाम सिंह, आशारानी शर्मा, अवधेश रावत, सर्वेश यादव, बनवारी लाल चैधरी, सुभाष सिंह, अजय यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Read MoreBREAKING NEWS












