देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। शहर के अंतापाड़ा क्षेत्र में विगत दिनों हुई सफाईकर्मी की मौत के बाद से हड़ताल पर गए नगर निगम के सफाईकर्मियों ने आज नगर निगम द्वारा आयोजित वार्ता के दौरान मृतक परिवार को दो लाख का और चैक देते हुए नौकरी का आश्वासन दे दिया। जिससे खुश होकर सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर शहर की जोरों से सफाई कार्य में जुट गए और शहर को पुनः की भांति स्वच्छ बना दिया।
विदित रहे कि वार्ता के दौरान ही मुआवजे के बकाया दो लाख रुपये मृतक सफाई कर्मचारी के परिजनों को दे दिए गए। इससे पहले मौत वाले दिन ही तीन लाख की धनराशि एडीएम ने दे दी थी। इसी के साथ बीते तीन दिनों से चली आ रही सफाई कर्मचारियों की हडताल भी समाप्त हो गई। सभी कर्मचारी काम पर लौट आए।
बताते चलें कि दो दिन पूर्व नगर में सीवर की सफाई के दौरान एक सफाई कर्मी की मौत हो गई थी, तीन गंभीर रूप् से बीमार हो गए थे। कुछ मांगों को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। जबकि नगर निगम अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनकी अधिकांश मांगों को मान लिया गया था। नगर निगम अधिकारियों द्वारा कई बार सफाई कर्मचारी नेताओं से वार्ता कर हड़ताल खत्म करने की गुहार लगाई। शुक्रवार को भी दो बार सफाई कर्मचारी व मृतक के परिजनों के मध्य वार्ता का प्रयास हुआ। लेकिन सफाई कर्मचारी नहीं माने। शनिवार को पुनः नगर निगम में नगर मेयर कार्यालय में मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, नगर आयुक्त समीर वर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह की नगर पालिका के सफाई कर्मचारी नेताओं से वार्ता हुई। इस वार्ता के दौरान सहमति बन गई। उनकी मांगें मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता, उच्च न्यायालय की गाइड लाइन के अनुसार मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये, मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव शासन को भेजना, प्रधानमंत्री आवासीय योजना में आवास दिलाने, एक सदस्य को स्थायी नौकरी दिए जाना थीं। वार्ता के बाद सफाई कर्मचारी आज ही काम पर लौट आए। इससे अधिक मास के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को राहत मिल गई। कर्मचारी नेताओं ने महापौर व नगर आयुक्त से मांग करी कि हड़ताल के दौरान का किसी भी कर्मचारी का वेतन न काटा जाए और न ही उनका उत्पीडन हो। इस पर महापौर व नगर आयुक्त ने एक स्वर में कहा कि किसी का उत्पीडन नहीं किया जाएगा न ही वेतन कटेगा। वार्ता में पार्षद राजेश सिंह पिंटू, उमेश भारद्वाज, मूलचंद गर्ग, हेमंत अग्रवाल, कर्मचारी नेता गंगा स्वरुप कश्यप, वरुण वाल्मीकि, डॉ. एसपी ंिसंह, श्याम मुरारी चैहान, प्रमोद वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि, उत्तम चंद सहजना, विनेश सनबाल, रमेश चंद्र खरे, बल्टी बाल्मीकि, फूलचंद चैहान सहित दर्जन सफाई कर्मचारी नेता मौजूद रहे।













Related Items
नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव
नगर निगम ने चलाया बंदर पकड़ो अभियान, सैकडा से अधिक बंदर पकड़े
आठवें दिन जारी रहा जल निगम कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन