BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव

मथुरा। नगर निगम ने अब होलीगेट का नाम बदलने की तैयारी कर ली है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस प्रस्ताव में नगर निगम की सीमा में कई मार्गों और चौराहों का नए शिरे से नामकरण किया जाना है। होलीगेट चौराहे का नाम भक्त प्रहलाद चौक करने की तैयारी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर भी मथुरा में एक सडक का नामकरण किया जाना है।


मेयर डा.मुकेश आर्यबंधु की अध्यक्षता में हुई नगर निगम की बैठक में मार्गों के नामकरण पर सहमति बनी। इस प्रस्ताव को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें पोतरा कुण्ड से लेकर महाविद्या चौराहा यादव मिष्ठान भंडार तक वीरांगना अनंती बाई लोधी मार्ग, होलीगेट चौराहे का नाम भक्त प्रहलाद चौक, डा.बीसी गोयल हास्पीटल से परिक्रमा मार्ग होते हुए वृंदावन रोड तक महात्मा ज्योतिराव फूले मार्ग।

डैम्पीयर नगर स्थित डा.कुलश्रेष्ठ के आवास से अहिल्या बाई पार्क तक माता अहिल्याबाई मार्ग, पैट्रोल पम्प से बैराज तक वीरांगना झलकारी बाई मार्ग, लाल दरवाजा से बैरागपुरा तक महाराजा अमरीश मार्ग, आनंदपुरम कॉलोनी यमुनापार मथुरा में स्थित पार्क का नाम महर्षि बालमीकि पार्क,  गोवर्धन चौराहे से नगर निगम सीमा तक श्री शांतनु बिहारी मार्ग, गुरूदेव शर्मा के मकान से ग्राम सुनरख नगला कीकी होते हुए आटस तक महाराजा सूर सेन मार्ग, देवीपुरा से नगर निगम सीमा तक मार्ग का नाम दक्ष प्रजापति मार्ग, केसी घाट से गोपीनाथ बाजार तक श्री विशुद्धानंदपुरी जी महाराज श्री हनुमान जी वाले बाबा मार्ग, मथुरा कोतवाली से वाल्मीकि वाटिका तक स्वर्गीय कल्याण सिंह मार्ग, लोहवन बगीची से गोपीनाथ मंदिर तक गोपी नाथ बाबा मार्ग आदि सडकों के नामकरण पर सहमति बनी। बैठक में पर्षद रूप सिंह पटेल, युद्धपाल माहौर, रमेशचंद्र आर्य, राजेन्द्र पटेल, सुरेश धनगर, दीपक गोला, मेघ श्याम सैनी, रामदास चतुर्वेदी, प्रेमचंद दिवाकर, मदन मोहन श्रीवास्तव, हरीबाबू माहौर, ब्रजमोहन सैनी, विनोद भारद्वाज, राजीव सिंह, राजीव राज पाठक, कुलदीप सिंह, छतर सिंह, अपर नगर आयुक्त सतेन्द्र कुमार तिवारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल, लेखाधिकारी गीता कुमारी, लिपिक बिहारी शरण तिवारी, लिपिक लक्ष्मण प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More