BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नीति आयोग की बैठक में वित्त राज्य मंत्री को भेजने का ममता का प्रस्ताव खारिज

कोलकाता, । केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य और राज्य के मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी को शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली नीति आयोग की बैठक के लिए राज्य के प्रतिनिधियों के रूप में भेजने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के बैठक से दूर रहने का फैसला करने के बाद केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया जिसमें भट्टाचार्य और द्विवेदी के नामों को बैठक के लिए राज्य के प्रतिनिधियों के रूप में प्रस्तावित किया गया।

हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से उन्हें सूचित किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में केवल मुख्यमंत्री ही शामिल हो सकते हैं।

बनर्जी के अलावा, आप के दो मुख्यमंत्रियों दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और पंजाब के भगवंत मान ने भी बैठक से दूर रहने की घोषणा की है।

शुरुआत में बनर्जी ने बैठक में शामिल होने का फैसला किया था। लेकिन 24 मई को कोलकाता में केजरीवाल और मान के साथ मुलाकात के एक दिन बाद उन्होंने बैठक में न जाने के अपने फैसले की घोषणा की।

तृणमूल नेतृत्व ने 28 मई को नई दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के अपने फैसले की भी घोषणा की है।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने और नए संसद भवन के उद्घाटन का फैसला बनर्जी द्वारा अपने भाजपा विरोधी और केंद्र विरोधी रुख को मजबूत करने की उत्कंठा से प्रेरित है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More