BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। थाना सुरीर कस्बे में एक माह पूर्व हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अपराधी को जेल भेजा है। पकड़े गए अपराधी के कब्जे से लूटी हुई नगदी और असलाह बरामद हुए हैं।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि 11 अप्रैल को नौहझील के गांव अभयपुरा निवासी योगेश शर्मा पुत्र सुरेश चन्द्र शर्मा के साथ हरनौल मोड़ से करीब 50 हजार रूपए लूट लिये गए थे। इस मामले में एसएसपी ने पुलिस टीमें लगा लुटेरों को पकड़ने के निर्देश दिए। सुरीर पुलिस ने आज सुबह हेमंत चैहान उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके दो साथी अजय पुत्र श्रीपाल निवासी नगला हरिया थाना सुरीर, संदीप पुत्र राजनलाल निवासी सुरीर भागने में सफल रहा। पकड़े गए लुटेरे के पास से 7 हजार 400 रूपए तथा दो कारतूस जिन्दा तथा 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आज इसे जेल भेजा है भागे गए साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, जल्द वह भी जेल में होंगे। 

Read More

मथुरा: 13 मई को जिला कुश्ती संघ के महासचिव जनार्दन पहलवान की बेटी अर्चना चैधरी पहलवान (सब जूनियर) अब विदेश में ब्रज का नाम रोशन करेगी, देश भर से 10 सदस्यीय बालिकाओं की टीम अमेरिका के माउन्ट क्लोराडो स्प्रिंग यू.एस.ए. शहर में तीन सप्ताह तक विभिन्न देशों से आने बाली जूनियर, सब जूनियर  बालिकाओं के साथ अभ्यास कर अपनी कुश्ती की कलाँ को निखारेगी। मथुरा जिले के हेमराज का नगला राल निवासी अर्चना ने आज माँ भगवती मैया पर दुग्धअभिषेक और पूजा अर्चना कर माँ भगवती मैया का आशीर्वाद लिया। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वाष्र्णेय ने बताया कि 14 जून 2018 को इन्सपायर इस्टीट्यूट आँफ  स्पोर्ट विजय नगर जिला बेल्लारी कर्नाटक। यह एकेडमी जिन्दल ग्रुप की है, जिसमें देश भर से 10 सदस्यीय बालिकाओं की टीम अमेरिका के माउन्ट क्लोराडो स्प्रिंग यू.एस.ए. शहर में तीन सप्ताह तक विभिन्न देशों से आने बाली जूनियर, सब जूनियर  बालिकाओं के साथ अभ्यास कर अपनी कुश्ती की कलाँ को निखारेगी। फ्रीडम, नीलम चैधरी, नीलम, सपना, वंदना शर्मा, गेसू, पुष्पा यादव, मंजू मलिक, अर्चना चैधरी एवं पूजा यादव। रेसलिंग कोच-डेमिन जी (फ्रांस) फिजियो थेरेपिस्ट. श्रीमती शिखा रहेंगी। जनार्धन पहलवान, दीपक बडगूजर, आलोक जैन, रूचि चैधरी, मुकुट पण्डितजी आदि लोग इस आयोजन पर मौजूद रहे।

Read More

बेंगलूरु। कर्नाटक चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई बीजेपी को राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने की अनुमति देने के फॉर्मूले पर अब देश के कई राज्यों में विपक्ष सरकार बनाने का दावा ठोकेगा। कर्नाटक में जहां एकसाथ आई कांग्रेस और जेडीएस गवर्नर के इस फैसले का विरोध कर रही हैं वहीं, इसी फॉर्मूले पर बिहार, गोवा के बाद अब पूर्वोत्तर के राज्यों मणिपुर और मेघालय की सियासत भी गरमा गई है। चारों राज्यों में विपक्षी पार्टियां गवर्नर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा ठोकेंगी।  बिहार चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी आरजेडी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विधानसभा में अपने विधायकों की परेड करवाएंगे।    इसी तरह गोवा में सबसे बड़े दल के रूप में रही कांग्रेस दावा पेश करने राज्यपाल के पास जाएगी। इतना ही नहीं, मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह और मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने भी अपने-अपने गवर्नर से शुक्रवार को मिलने का समय मांगा है। दरअसल, इन राज्यों में हुए चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी रहने के बाद भी इनकी सरकार नहीं बनी।     तेजस्वी ने बिहार में भी कर्नाटक की सियासी हलचल की तर्ज पर विधायकों की परेड कराने और धरना देने का फैसला किया है। तेजस्वी ने कहा, हम कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में शुक्रवार को एक दिन के धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा, हमने बिहार के राज्यपाल से बिहार में राज्य सरकार के मुद्दे पर विचार करने को कहा है।      कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण बीजेपी ने सरकार तो बना ली लेकिन विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए बीजेपी सरकार को 15 दिन का समय दिया गया है। इन सबके बीच गुरुवार दोपहर तक जेडीएस और कांग्रेस के कुछ विधायकों के गायब होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। कांग्रेस विधायकों को इगलटन रेजॉर्ट में लाया गया है।      78 में से 2 विधायक रेजॉर्ट पहुंचे ही नहीं थे और अब तीसरे विधायक के भी रेजॉर्ट से बाहर जाने की खबर है। बीजेपी कर्नाटक में बहुमत साबित करने से 8 विधायक पीछे हैं। जेडीएस पहले ही बीजेपी पर उसके विधायकों को 100-100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप लगा चुकी है।      ऐसे में कांग्रेस और जेडीएस के सामने बड़ी चुनौती फ्लोर टेस्ट से पहले अपने विधायकों को बचाए रखने की भी है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी एक विधायक के ही बागी होने की पुष्टि की गई है। कांग्रेस नेता डी गुंडुराव ने दावा कि विजयनगर के कांग्रेस विधायक आनंद सिंह से पार्टी का संपर्क नहीं हो पा रहा है।     निर्दलीय विधायक शंकर फिर कांग्रेस-जेडीएस कैंप में लौटे इसी बीच सूत्रों से पता चला है कि बुधवार को भाजपा को समर्थन देने वाले एक निर्दलीय विधायक फिर से कांग्रेस-जेडीएस कैंप में लौट आए हैं। निर्दलीय विधायक आर शंकर ने कल भाजपा को समर्थन की चिट्ठी दी थी लेकिन बहुमत के लिए बदलते समीकरणों के बीच भाजपा के लिए यहां परेशानी हो सकती है।    इसी बीच डीएमके नेता एम.के.स्टालिन ने कहा कि हम सभी ने देखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में गवर्नर के कार्यालय का दुरुपयोग कैसे किया। कर्नाटक में भी यही किया गया है। यह पूरी तरह से लोकतंत्र और कानून के शासन के खिलाफ हैं।      हम इसकी निंदा करते हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है तब बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान को नष्ट करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि वह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र पर हमला कर रही है।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कर्नाटक में अलोक तांत्रिक तरीके से भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार बनाए जाने के विरोध में विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आबिद हुसैन व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया के संयुक्त नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मथुरा को दिया गया, जिसमें सैकड़ों की तादात में कांग्रेस जन उपस्थित थे। धरने में मुख्य रुप से पूर्व नेता कांग्रेस विधानमंडल दल एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि आज कर्नाटक में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां मनमानी तरीके से गवर्नर को कठपुतली की तरह निर्णय कराए जा रहे हैं संवैधानिक संस्थाओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि कर्नाटक में लोकतांत्रिक परंपराओं का भाजपा की मोदी सरकार ने उपहास उड़ाया है। कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा जो निर्णय लिया गया है वह अलोक तांत्रिक हैं राज्यपाल भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में लूट बलात्कार डकैती चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हैं और गरीब मजदूर किसान अल्प संख्यक व्यापारी दलितों पर उत्पीडन की घटनाएं आम हो गई है। देश व प्रदेश के विकास की ओर मोदी और योगी सरकार का ध्यान नहीं है।  धरने को संबोधित अन्य वक्ताओं में पूर्व मेयर प्रत्याशी मोहन सिंह, विक्रम बाल्मीकि, विनेश सनवाल, दिनेश मोर्य, महेश रावत, उमेश शर्मा, विनोद शर्मा, उमेश भारद्वाज, मनोज सक्सेना, मनोज गौड़, दिनेश चंद्र, नीलम कुलश्रेष्ठ, शालू अग्रवाल, कमलेश चैधरी, तपेश गौतम, एमएम शर्मा, हाजी सलीम शाह, हाजी साहब उद्दीन, मोहम्मद तौफीक, निजामुद्दीन खान, मुकेश धनगर, राहुल अरोरा, ठाकुर बिहारी लाल, राजरानी निमेष,मनोज पाल, विभीषण शर्मा, मोहन सिंह चैधरी, मोनू, अकील, बिट्टू, वकील कुरैशी, अशोक बाल्मीकि, मुरारी माहौर आदि के अलावा सैकड़ों कांग्रेसजन ने धरने में उपस्थित थे तथा केंद्र सरकार के खिलाफ  नारे लगा रहे थे। धरने का संचालन पूर्व सभासद उमेश शर्मा ने किया।

Read More

राजीव भवन के 28 कार्यालयों का एडीएम ने किया निरीक्षण  रिपोर्ट तैयार कर मंडलायुक्त को एडीएम ने भेजी  मथुरा। मंडलायुक्त के निर्देश पर राजीव भवन के कार्यालयों का आज एडीएम वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया जिसमें करीब दो दर्जन अधिकारी अनुपस्थित मिले। तुरंत ही उपस्थिति रजिस्टर उठाते हुए रिपोर्ट तैयार की और कमिश्नर को भेज दी।  शुक्रवार सुबह मंडलायुक्त केराम मोहन राव का एडीएम एफआर के पास फोन आया, उन्होंने एडीएम से कहा कि वे राजीव भवन में जाकर सभी कार्यालयों का जाकर निरीक्षण कर देखें कि कितने अधिकारी कर्मचारी कार्यालयों में उपस्थित हैं या नहीं, इसकी रिपोर्ट निरीक्षण के बाद उनको तत्काल प्रेसित करें। निर्देश मिलते ही एडीएम राजीव भवन पहुंचे, वहां सीडीओ रामनेवास के आफिस जा मुलाकात उन्हें कमिश्नर की बात बताई। दोनेां अधिकारी ने एक एक सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया जिनमें करीब 28 कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा उनमें अधिकारी और कर्मचारी उन्हें अनुपस्थित मिले। उन्होंने ऐसे कार्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर उठा रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी। इस संबंध में एडीएम ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर वहां पहुंचे थे, क्योंकि कमिश्नर को शिकायतें मिल रही थीं कि कर्मचारी अधिकारी देर से आते हैं उन्हें वहां पहुंचकर यह शिकायत सही मिली। वहों से वे रजिस्टर उठा लाए हैं सभी अनुपस्थितों की रिपोर्ट बनाकर मंडलायुक्त को भेज दी गई है। 

Read More

मथुरा। जनपद के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 के रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां प्लेटफार्म संख्या 3 पर चल रहे कार्य के लिए लगाया ट्रैक्टर प्लेटफार्म संख्या 2 के ट्रैक पर गिर गया। जिस समय ट्रैक्टर गिरा वहाँ से कुछ सेकंड पहले ही महाकौशल एक्सप्रेस निकली थी। मथुरा जंक्शन पर 48 घण्टे में दूसरा हादसा गठित हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां प्लेटफॉर्म संख्या 2 के रेल ट्रैक पर वहां कार्य कर रहा ट्रैक्टर रेल ट्रैक पर जा गिरा । गनीमत यह रही कि जिस समय ट्रैक्टर ट्रैक पर गिरा उस समय वहां से कुछ सेकंड पहले ही दिल्ली के लिए महाकौशल एक्सप्रेस गुजरी थी। अन्यथा कोई भी बडा हादसा हो सकता था । घटना को देख रेलवे अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। बताते चले कि जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर रेलवे द्वारा स्लीपर बदलने का कार्य कराया जा रहा है जिसके लिए ट्रैक्टर और आदि उपकरण प्लेटपफार्म पर रहते हैं लेकिन कार्यदाई संस्था मानकों को ताक पर रखते हुए कार्य करा रही है। शुक्रवार दोपहर 12.00 बजे के करीब ट्रैक्टर प्लेटफार्म संख्या दो की रेल की लाइन पर गिर पड़ा इसे देख हड़कंप मच गया। बताया गया है कि यहां से कुछ ही देर बाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रैक से गुजरनी थी। गनीमत यह रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि रेलवे के अधिकारी इस बात को मान रहे हैं ट्रैक्टर गिरने से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। अब सवाल इस बात का है सरकार वाराणसी हादसे को लेकर पहले से घिरी हुई है बावजूद इसके भी रेलवे के अधिकारी कार्य करने के लिए सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। मथुरा जंक्शन पर 48 घण्टे के भीतर यह दूसरा रेल हादसा था । इससे पहले बुधवार को यहां फुट ओवर ब्रिज की भारी भरकम एंगल निकल कर प्लेटफार्म पर गिर गयी थी । उस समय भी गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

Read More

मथुरा। थाना नौहझील पुलिस ने बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेल चोरों को पकड़ा है। बताते चलें कि मथुरा रिफाइनरी से नोएडा की तरफ डीजल व पेट्रोल लेकर टैंकर जाते हैं। इन टैंकर चालकों की सेटिंग थी और यह लोग उस टैंकर में से तेल चोरी कर बेचते थे। नौझील पुलिस में 3 ड्रम तेल व कुछ कैन एवं दोनों टैंकरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।साथ ही इस कार्य में संलिप्त लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नौहझील थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जा रही साइड पर टैंकरों से डीजल चोरी का खेल चल रहा था। पुलिस ने मौके से छह लोगों को पकडा है। इनमें लाला निवासी घांघोली थाना टप्पल, वाटी निवासी सिनसिनी थाना डीग भरतपुर, संजय निवासी टप्पल, धर्मपाल निवासी सोनई इगलास, जयकिशन निवासी रांची बांगर रिफाइनरी नगर, शिवसिंह निवासी सिंधी कालोनी टाउनशिप है। इनसे 140 लीटर डीजल, 6600 रूपये नगद बरामद किए है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरज गौतम, अरूण कुमार, पुष्पेंद्र, मोहित, अनुज तोमर, विशंभर दयाल थे।  

Read More

मथुरा। राल निवासी तपेश हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर मृतक के परिजनों व ग्रामीणो ने गोवर्धन थाने का घेराव किया। इससे पूर्व गोवर्धन बस स्टैण्ड से थाने तक पैदल मार्च करते हुये जस्टिस की मांग की। वृंदावन कोतवाली के गांव राल निवासी तपेश शर्मा पुत्र छिद्दी 50 वर्ष को 07 मई की रात को अज्ञात बदमाशो ने मुखराई मोड पर उस समय  गोली मार दी थी, जब वह रात 11 बजे बाइक से राधाकुण्ड से गांव लौट रहे थे। घटना के बाद पुलिस व परिजनो ने घायलावस्था में तपेश को नयति हास्पीटल मे उपचार के लिये भर्ती करवाया गया। फायदा होते न देख परिजन दिल्ली के सरगंगा राम हास्पीटल ले गये। घटना के बाद गोवर्धन थाने में तपेश के पुत्र की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशो के विरूद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट भी दर्ज करायी गयी। दिल्ली के सर गंगा राम हास्पीटल में उपचार के दौरान 14 मई की रात तपेश की मौत हो गयी। तपेश की मौत के बाद गुरूवार को राल के ग्रामीणो व परिजनो ने हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर गोवर्धन मै पैदल मार्च निकालते हुये थाने का घेराव किया। हाथो मै हत्याकांड खुलासे की मांग की तख्तिया लिये ग्रामीणों ने जमकर नारेवाजी की तथा थाने मै ही अनशन पर बैठ गये। थानाध्यक्ष संसार सिंह राठी  के बार-बार समझाने के बाद भी लोग नही माने तथा थाने मै ही धरने पर बैठ गये। लोगो की मांग थी कि करीब दस दिन पूर्व लिखी गयी रिपोर्ट में आज तक गिरफ्तारी क्यू नहीं हो सकी। सूचना पर  थाने पहुंचे सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चौहान ने जल्द खुलासे के आश्वाशन पर लोगो ने धरना समाप्त किया। मृतक के भाई मुकेश शर्मा ने पुलिस पर घटना का खुलासा न करने व कार्यवाही न करने का आरोप लगाया। बता दें कि तपेश शर्मा मिट्टी का कार्य करता था तथा घटना को भी प्रतिद्वंदता से जोडकर देखा जा रहा है।  

Read More

कैंपस रिक्रूटमेंट में जीएलए पॉलीटेक्निक इलेक्ट्रिकल  इंजीनियरिंग 118 छात्रों ने दिखाया अपना हुनर मथुरा।  प्रत्येक विद्यार्थी को सही मार्गदर्शन व विशेष पैकेज पर रोजगार मिले, इसी लक्ष्य को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधतंत्र निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिसके लिए राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय कंपनियों से संपर्क साधा जा रहा है। हाल ही में जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के पॉलीटेक्निक संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) के 118 छात्रों ने जानी-मानीं कंपनी वोल्टास, ब्लू स्टार, वीवीडीएन, सिक्योर मीटर, न्यू एलन, एक्सीकॉम, जॉहनसन, अनु इंडस्ट्रीज, बूंदी, फिबकॉम, विकास गु्रप आदि में अपने हुनर का प्रदर्शन कर मंजिल हासिल की है।  विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में आयोजित हुए कंपनियों के कैंपस रिक्रूटमेंट में छात्रों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। प्लेसमेंट का मौका हाथ से न निकल जाये इसके लिए छात्र कई महीनों से तैयारी में लगे हुए थे। वह दिन भी आ गया, जिसका छात्रों को महीनों से इंतजार था। कंपनियों की कई चरणों में आयोजित हुई इस प्रक्रिया में 136 छात्रों ने अपना हुनर दिखाया, जिसमें से 118 छात्रों के चयन की सूची जारी हुई।  सभी चयनित छात्रों की सूची जारी होते ही इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र खुशी से झूम उठे। अन्य विभागों के छात्रों ने भी चयनित हुए छात्रों को बधाई दी। तो संस्थान के प्रबंधनतंत्र ने सभी चयनित छात्रों को आगे बढ़ते रहने के लिए शुभाशीष दिया।  जीएलए पॉलीटेक्निक संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर भारद्वाज व डॉ. विकास शर्मा ने हर्ष जताते हुए कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय में छात्रों के चयन हेतु सैकड़ों कंपनियां निरंतर आ रही हैं, जिनमें राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनियां शामिल हैं। ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग के वाइस प्रेसीडेंट सौरभ गोयल ने बताया कि इस बार जीएलए विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक संस्थान में करीब आधा दर्जन से अधिक कंपनियों से नए संबंध स्थापित हुए हैं। कम्पनियों के अधिकारियों ने भी विश्वविद्यालय के छात्रों का चयन के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन देख भूरी-भूरी प्रशंसा की व उनकी प्रतिभा को मुक्त कण्ठ से सराहा।  कंपनी की पूर्ण प्रक्रिया के अंत में छात्रों ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और जीएलए विश्वविद्यालय के प्रबंधतंत्र को देते हुए कहा कि पॉलीटेक्निक संस्थान में मिली उत्कृष्ट शिक्षा के कारण ही यह मंजिल हमें मिली है। संस्थान के शिक्षकों ने पढ़ाई के समय के अलावा एक्स्ट्रा क्लासेस के माध्यम से भी हुनर को निखारने का मौका दिया है। छात्रों ने कहा कि विश्व विद्यालय प्रेक्टिकल, प्रोजेक्ट्स एवं प्लेसमेंट पर विशेष प्रशिक्षण देता है, जिससे छात्र नए रिसर्च कर विदेशी कंपनियों की ओर रूख कर रहे हैं।

Read More

बुधवार की दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार घटना स्थल पर पहुंचे आईजी ने दिया घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन  मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज  वृंदावन। योगी सरकार में अपराधी बैलगाम है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि मंगलवार की देर रात अटल्ला चुंगी क्षेत्र के समीप ऑफिस में घुसकर सरेआम पूर्व सभासद रूपकिशोर शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बुधवार को जहां फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए है। वही दोपहर बाद घटना स्थल पर पहुंचे आगरा मण्डल के आईजी एवं एस.एस.पी प्रभाकर चैधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर  मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।  इधर घटना के संबंध में मृतक रूपकिशोर शर्मा के भाई जीवन दत्त शर्मा ने पुरानी रंजिश के मामले को लेकर आगरा निवासी रामप्रकाश शर्मा एवं सासनी अलीगढ़ निवासी उमेश चंद्र शर्मा के अलावा दो अज्ञात सहित 4 लोगों के विरुद्ध थाना वृंदावन में मुकदमा दर्ज कराया है। गौरतलब है कि मंगलवार की रात देर रात लगभग 10ः30 बजे धु्रव इंश्योरेंश कंपनी के मालिक व पूर्व सभासद रूपकिशोर शर्मा अटल्ला चुंगी के समीप अपने आफिस पर रोजमर्रा की तरह अपने कामकाज को अंजाम दे रहे थे। अचानक एक बाइक पर दो युवक आये और रूपा पर गोलियां बरसाकर फरार हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बदमाशों ने दो राउंड फायर किये। जिनमे एक गोली उनके छाती पर वहीं दूसरी गोली गर्दन पर मारी बताई गई है।  घटना की सूचना लगभग 15 मिनट बाद गस्त कर जा रही चेतक को एक स्थानीय व्यक्ति ने दी। सूचना पर पुलिस ने आनन फानन में लहूलुहान हालत में घायल रूपा को टैंपू के माध्यम से नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उपचार के बाद देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की दोपहर पोसमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को पंचायती गौशाला स्थित आवास पर लाया गया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में चीख पुकार मच गई। हर तरफ गम का माहौल बना दिखाई दिया। इधर उनके आवास पर नगर के सैंकड़ो लोगो का हुजूम लग गया। दोपहर बाद उनकी शवयात्रा में शामिल होने के लिए नगर के गणमान्य लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों का सैलाब उमड़ पड़ा। इधर सुरक्षा के लिहाज से सीओ सदर राकेश कुमार एवं कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह मौके पर नजर बनाए हुए थे।  

Read More

काफी देर तक हुई कर्मचारी नेता एवं नगर निगम की बैठक  मथुरा। सीवर में सफाई के दौरान मीथेन गैस की अत्याधिकता के कारण हुई कर्मचारी की मौत के संबंध में नगर निगम व अधिकारियों व कर्मचारी नेताओं के मध्य हुई मुआवजे को लेकर वार्ता विफल साबित हुई लेकिन बाद में जिला प्रशासन ने उनकी मांगे मान ली। नगर निगम के मृतक के परिजनों को एक लाख रूपए देने के लिए तैयार थे वहीं कर्मचारी नेता इस मांग को लेकर अड़े कि आपदा पीड़ितों की तरह मृतक कर्मचारी के परिवार को पांच लाख रूपए की राहत राशि दी जाए। लेकिन बाद में एडीएम वित्त रवीन्द्र कुमार द्वारा मृतक के परिवार वालों को मुआवजा स्वरूप नगद राशि भेंट की गई।  बुधवार दोपहर बाद नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त सुशीला अग्रवाल, एसडीएम सदर क्रांति शेखर पार्षद हेमंत अग्रवाल, राजेश सिंह पिंटू और कर्मचारी नेताओं की उपस्थिति में मृतक सफाई कर्मचारी को सहायता देने के सबंध में वार्ता हुई। जिसमें अपर नगर आयुक्त मृतक के परिजनों को एक लाख रूपए की सहायता राशि व सीवर कर्मियों को मौत पर मिलने वाली 10 लाख रूपए और मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दिलाने की अलावा उसके दो आश्रितों को डूडा में मृतक का रजिस्टेªशन था उसी तरह की नौकरी दिलाने का भी वायदा किया। इसके अलावा जब भी नगर निगम में भर्तियां खुलंेगी तो भाई या पत्नी को नौकरी देने की बात की थी लेकिन कर्मचारी नेता इस पर राजी नहीं हुए। वे चाहते थे कि आपदा पीड़ितों की तरह उन्हें भी पांच लाख का मुआवजा दिलवाया जाए। इस अपर नगर आयुक्त ने कहा कि यह हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है फिर भी हम इसकी मांग डीएम से कर सकते है। इसके अलावा सीएम राहत कोष से भी मुआवजा दिलाने के लिए कार्यवाही करेंगे। लेकिन बाद में डीएम की संस्तुति पर एडीएम वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक परिवार को नगर तीन लाख रूपए तथा दो लाख बाद में देने की बात की। वार्ता के समय कांगे्रस नेता वीनेश सनवाल, डा. एसपी सिंह, विक्रम बाल्मीकि आदि मौजूद थे।   

Read More

मथुरा। नवागत मुख्य विकास अधिकारी श्री रामनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों से संबंधित सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिया जाय। सीडीओ ने कहा कि किसानों की समस्याओं को पूरी गुणवत्ता तथा शीघ्र निस्तारण कर संबंधित किसान को अवगत करा दिया जाय। किसान दिवस में किसानों ने मुख्य विकास अधिकारी को पानी, नालों की साफ-सफाई, फसल ऋण मोचन, आन्धी-तूफान, वर्षा, ओलावृष्टि सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया।  सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगले किसान दिवस से पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण हो जाना चाहिए यदि किसी शिकायत अथवा कार्य के निस्तारण में कोई व्यवधान आ रहा है तो संबंधित अधिकारी उनके संज्ञान में लाकर समाधान करा सकते हैं, लेकिन बहाने बाजी नहीं सुनी जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौके पर निरीक्षण कर टेल तक पानी पहुॅचाने की योजना तैयार कर किसानों की समस्या का समाधान करें। साथ ही कहा कि जिलाधिकारी के हस्ताक्षर वाला रोस्टर संबंधित प्रधान एवं आॅफिस में पहुॅचाना सुनिश्चित करें, जिससे की किसानों को पता रहे की किस बम्बा या नाले का पानी कब और कब तक चलेगा। उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल बीमा का लाभ कुछ लोगों को दे दिया गया है शेष के लिए कार्यवाही जारी है। किसान दिवस में सबसे अधिक समस्याएं सिंचााई विभाग की थी जिसमें नहरों की साफ-सफाई समय से न होने, नहर की अवैध कटिंग तथा अंतिम टेल तक पानी न पहुॅचने की शिकायतें आई। किसान दिवस में, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक आर0के0 त्रिवेदी, जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 प्रमोद कुमार, सिंचाई, नहर, गन्ना, उद्यान विभाग के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित थे। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More