BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा जक्शन के रेलवे ट्रैक पर गिरा ट्रैक्टर

रेलवे ट्रैक पर गिरे ट्रैक्टर को उठवाते लोग मथुरा। जनपद के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 के रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां प्लेटफार्म संख्या 3 पर चल रहे कार्य के लिए लगाया ट्रैक्टर प्लेटफार्म संख्या 2 के ट्रैक पर गिर गया। जिस समय ट्रैक्टर गिरा वहाँ से कुछ सेकंड पहले ही महाकौशल एक्सप्रेस निकली थी। मथुरा जंक्शन पर 48 घण्टे में दूसरा हादसा गठित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां प्लेटफॉर्म संख्या 2 के रेल ट्रैक पर वहां कार्य कर रहा ट्रैक्टर रेल ट्रैक पर जा गिरा । गनीमत यह रही कि जिस समय ट्रैक्टर ट्रैक पर गिरा उस समय वहां से कुछ सेकंड पहले ही दिल्ली के लिए महाकौशल एक्सप्रेस गुजरी थी। अन्यथा कोई भी बडा हादसा हो सकता था । घटना को देख रेलवे अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। बताते चले कि जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर रेलवे द्वारा स्लीपर बदलने का कार्य कराया जा रहा है जिसके लिए ट्रैक्टर और आदि उपकरण प्लेटपफार्म पर रहते हैं लेकिन कार्यदाई संस्था मानकों को ताक पर रखते हुए कार्य करा रही है। शुक्रवार दोपहर 12.00 बजे के करीब ट्रैक्टर प्लेटफार्म संख्या दो की रेल की लाइन पर गिर पड़ा इसे देख हड़कंप मच गया। बताया गया है कि यहां से कुछ ही देर बाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रैक से गुजरनी थी। गनीमत यह रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि रेलवे के अधिकारी इस बात को मान रहे हैं ट्रैक्टर गिरने से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। अब सवाल इस बात का है सरकार वाराणसी हादसे को लेकर पहले से घिरी हुई है बावजूद इसके भी रेलवे के अधिकारी कार्य करने के लिए सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। मथुरा जंक्शन पर 48 घण्टे के भीतर यह दूसरा रेल हादसा था । इससे पहले बुधवार को यहां फुट ओवर ब्रिज की भारी भरकम एंगल निकल कर प्लेटफार्म पर गिर गयी थी । उस समय भी गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More