BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

के के मेनन की इच्छा, भारत की ओर से ऑस्कर में जाए 'द रेलवे मेन'

मुंबई। प्रशंसित अभिनेता के के मेनन की इच्छा है कि उनकी सीरीज 'द रेलवे मेन' ऑस्कर में जाए। उनका मानना है कि इस सीरीज ने भारत को ग्लोबल स्टेज पर गौरवान्वित किया होगा।

के के ने कहा, "काश 'द रेलवे मेन' ऑस्कर में भारत की एंट्री के तौर पर क्वालिफाइड हो सके। यह सीरीज दुनिया को दिखाती है कि एक देश के रूप में हमने उस भयावह रात में क्या झेला था और निस्वार्थ भारतीयों की भावना को भी दिखाती है, जिन्होंने अनगिनत लोगों को मरने से बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।''

4-पार्ट वाली यह मिनी सीरीज 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के दौरान सेट की गई है, जिसने देश को हिलाकर रख दिया था। इसका निर्देशन नवोदित निर्देशक शिव रवैल ने किया है।

के के मेनन ने कहा, ''यह सीरीज वास्तव में हर ग्लोबल स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व करने और दुनिया भर के लोगों को दुर्गम खतरे में हमारे एकजुटता को परिभाषित करने की हकदार है। 'द रेलवे मेन' एक ऐसा शो है जिस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।''

के के मेनन का मानना है कि 'द रेलवे मेन' उनके करियर के अब तक का सबसे बेहतरीन कामों में एक है।

उन्होंने कहा, ''यह मेरी फिल्मोग्राफी में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में से एक है जिसका मैं हिस्सा रहा हूं। मैं उस प्रतिक्रिया से रोमांचित हूं जो सीरीज को विश्व स्तर पर पहले ही मिल चुकी है। यह सभी के प्यार की हकदार है। यह अमर मानवीय भावना को हमारी श्रद्धांजलि है और यह भोपाल के उन सभी गुमनाम नायकों को भी श्रद्धांजलि है जिनके बलिदान ने उन हजारों लोगों को बचाया जो इस बात से अनजान थे कि हवा में मूक हत्यारे से कैसे लड़ना है।''

सीरीज में आर. माधवन, दिव्येंदु और बाबिल खान भी शामिल हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More