BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना एक्सप्रेस वे पर चल रहा था डीजल चोरी का खेल

तेल के खेल खेलने वाले गिरोह के छह लोग पुलिस हिरासत में मथुरा। थाना नौहझील पुलिस ने बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेल चोरों को पकड़ा है। बताते चलें कि मथुरा रिफाइनरी से नोएडा की तरफ डीजल व पेट्रोल लेकर टैंकर जाते हैं। इन टैंकर चालकों की सेटिंग थी और यह लोग उस टैंकर में से तेल चोरी कर बेचते थे। नौझील पुलिस में 3 ड्रम तेल व कुछ कैन एवं दोनों टैंकरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।साथ ही इस कार्य में संलिप्त लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नौहझील थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जा रही साइड पर टैंकरों से डीजल चोरी का खेल चल रहा था। पुलिस ने मौके से छह लोगों को पकडा है। इनमें लाला निवासी घांघोली थाना टप्पल, वाटी निवासी सिनसिनी थाना डीग भरतपुर, संजय निवासी टप्पल, धर्मपाल निवासी सोनई इगलास, जयकिशन निवासी रांची बांगर रिफाइनरी नगर, शिवसिंह निवासी सिंधी कालोनी टाउनशिप है। इनसे 140 लीटर डीजल, 6600 रूपये नगद बरामद किए है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरज गौतम, अरूण कुमार, पुष्पेंद्र, मोहित, अनुज तोमर, विशंभर दयाल थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More