BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पंचायत करने से रोकने के लिये भेजा नोटिस: प्रभारी निरीक्षक  मथुरा। बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन की वादाखिलाफी एवं किसानों की लंबित मांगों को लेकर सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति के नेता चै. रामबाबू कटेलिया के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में किसानों ने बाजना के मोर की इंटर कालेज के मैदान में इकट्ठा होकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर हुंकार भरते हुए कहा कि किसासन सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीति को लेकर विरोध स्वरूप यमुना एक्सप्रेस-वे पर शांति मार्च निकालकर चेतावनी भी देंगे। हालांकि मथुरा जिला प्रशासन ने भी किसानों के आंदोलन व तीखे विरोध को रोकने की पूरी तैयारी की गई। इसके बड़ी संख्या में किसाना पंचायत में शरीक हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय पाल सिंह एवं संचालन जयपाल प्रधान ने किया। इस मौके पर पर किसान संघर्ष समिति नेता रामबाबू कटेलिया सहित भगवती प्रसाद चेयरमैन, ललित चैधरी, गिरिराज प्रसाद वशिष्ठ, जयवीर सिंह, हरवीर सिंह, जगदीश कोशिक आदि किसानों ने केन्द्र एवं राज्य सरकार को किसान विरोध करार देते हुए जमकर कोसा।  इस संबंध में बाजना थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसान नेता रामबाबू कटैलिया के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेस-वे पर होने वाले शांति मार्च की आधिकारिक अनुमति नहीं है। साथ ही जनपद में धारा 144 लागू है, ऐसे में शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके तहत ही किसान नेता रामबाबू कटैलिया सहित क्षेत्र के तमाम लोगों को पंचायत करने से रोकने के लिये नोटिस भेजा गया था।   

Read More

मथुरा। बरसाना कस्बे के मेन बाजार मैं भूमिया गली में स्थित गोकुलेश कटारा एडवोकेट के कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया।  जिसमें भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के बारे में विचार विमर्श किया गया। और शोभा यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए विप्र समाज के अध्यक्ष प्रयागराज श्रोत्रिय ने बताया की 6 तारीख रविवार को शाम 6रू00 बजे बैंड बाजों की मधुर धुनों के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा पहले से बेहतर रूप से निकाली जाएगी ।शोभा यात्रा सुदामा चैक पर स्थित बिहारी सेठ धर्मशाला से प्रारंभ होती हुई ।बाग वाला, राधा कृष्णा कटारा पार्क ,बृजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज ,पीली कोठी तिराया ,स्टेट बैंक ,नया बस स्टैंड ,बांस मोहल्ला, पूर्वी कटरा ,पश्चिमी कटरा ,पड़ाव मोहल्ला, तेली घेरा, मोहल्ला, मेन बाजार ,भूमिया गली ,थाना गली, टाटिया मोहल्ला, रंगीली चैक, होते हुए पुन बिहारी सेठ धर्मशाला पर संपन्न होगी ।वही विश्व ब्राह्मण फेडरेशन के नगर अध्यक्ष श्री कृष्ण दयाल गौड ने  कहा कि आसपास गांव से सभी विप्र बंधु भी भारी संख्या में शामिल होंगे ।शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में विप्रो से शामिल होने की अपील की है ।बाहर से आए हुए सभी विप्र बंधुओं का सम्मान भी किया जाएगा । कस्बे में  जगह जगह  स्वागत दुआरों से  गुजरेगी   भव्य शोभायात्रा ।इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर पंडा, महामंत्री रासबिहारी गोस्वामी ,पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ,कोषाध्यक्ष योगेश गोस्वामी, राम रतन मास्टर ,महेश शर्मा बर्फ फैक्ट्री वाले, पप्पू पंडित ,भाजपा नेता गोकुलेश कटारा एडवोकेट ,राजेश मिश्रा, देवांश गौड, कार्तिक गौड, आकाश श्रोत्रिय, नरेंद्र पंडित, प्रेम प्रभाकर श्रोत्रिय ,गगन श्रोत्रिय, मुकेश पंडित, विष्णु दयाल श्रोत्रिय ,आदि लोग मौजूद थे  

Read More

नगर पंचायत प्रशासन को कई बार करा चुके है अवगत सौंख। कस्बा के मुख्य मार्गो से जुडे़ नाली क्रास इन दिनों जर्जर हालत में है। आये दिन रहागीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन नगर पंचायत कोई ध्यान नही दे रहा है। इसे लेकर कस्बावासियों ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। कस्बा में मुख्य मार्गाे को जोड़ने वाले नाली क्रासों की इन दिनों जर्जर हालत है। जिसमें प्राथमिक विद्यालय मार्ग, लुहार बाजार, नाई वाली गली, अग्रसेन मार्ग, पुन्ना थोक, नवीन काॅलोनी, आदि स्थानों मुख्य मार्गो का जोड़ने वाले नाली क्रास जर्जर हालत में है। नाली क्रास पर आये दिन हादसे होते रहे है। और रहागीरों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन नाली क्रासों पर देर रात्रि निकलने वाले वाशिदें कई गिरकर घायल हो चुके है। इसें लेकर कस्बा के लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत कर जर्जर पडे़ नाली क्रासों के निर्माण की मांग की थी। और कुछ गलियों में अधेरें होने के चलते लोगों ने लाइट लगवाने की भी मांग की थी। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन को किसी बडे़ हादसे का इंतजार है। इसे लेकर कस्बा के लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बारे में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के प्रधानाध्यापक डोरीलाल शर्मा का कहना है कि कई बार बच्चों को चोट भी लग चुकी है। ऐसे में नन्हे-मुन्हे बच्चों के साथ कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। नगर पंचायत कार्यालय को इस सूचना पिछले पांच माह से है। किन्तु नगर पंचायत को किसी हादसे का इंतजार है। प्रमोद कुन्तल का कहना है कि नाली क्रास से गुजरने वाले लोगों के साथ कई बार हादसा हो गया है और वाहन कई बार गड्डों में गिरकर घायल भी हो चुके है। जर्जर नाली क्रास की समस्या से नगर पंचायत को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन नगर पंचायत को किसी बडे़ हादसे की इंतजार है। इसे लेकर कस्बा के केशवसिंह, नैमीचंद अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह, रनवीर सिंह, बृजमोहन सिंह, सुरेशचंद, रामशरन लम्बरदार, दीपक कुन्तल, रामबाबू हवलदार, सोनू, छोटू कुन्तल आदि लोगों ने जिलाधिकरी से नाली क्रास के निर्माण की मांग की है।

Read More

आधा दर्जन से अधिक लोगों को किया नामजद गोविन्द नगर पुलिस पर लगाया हिला-हवाली का आरोप  आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े दिखाई दिए परिजन  मथुरा। दो दिन पूर्व गायब हुई थाना गोविन्द नगर क्षेत्र अंतर्गत डीगगेट चैकी क्षेत्र के गली अहेरियान निवासी किशोरी का शव आज सदर बाजार थाना क्षेत्र के महादेव घाट पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त उसके कपड़े एवं मोबाइल से कराई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पर शव को रख नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी एवं गोविन्द नगर पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनकी हिलाहवाली के चलते उनकी बेटी की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों को न्याय का आश्वासन दे जाम खुलवाया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोविन्द नगर क्षेत्र अंतर्गत डीगगेट की गली अहेरियान निवासी श्रीचंद की 19 वर्षीय पुत्री अंजू केआर डिग्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी, इसके अलावा वह यूपी पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही थी। रविवार सुबह वह घर से किताब लेने की कहकर निकली थी लेकिन काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने सभी जगह तलाश की लेकिन उसका मोेबाइल स्विच आॅफ आ रहा था। परिजनों ने थाना गोविन्द नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलबार सुबह सदर थाना क्षेत्र स्थित यमुना के महादेव घाट किनारे पानी में एक युवती का शव तैरता देख लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। मृतका का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। उसके दांत भी गायब थे। बाकी शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, मृतका के शरीर नीले कलर की जींस व ब्लैक कलर का टाॅप पहने थे। उसके पेट के जेब में उसका मोबाइल फोन भी पुलिस को मिला है। शव की सूचना सभी थानों को दी गई तो गोविन्द नगर पुलिस ने अंजू के परिजनों को सूचना दे शिनाख्त कराई। परिजनों ने उसके कपड़े एवं मोबाइल से शिनाख्त करते ही आक्रोश फूट पड़ा। मृतका का पिता मिलन टाकीज के पास ढकेल लगाकर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। मृतका के परिजनों ने पड़ौस के ही करन सिंह, अजय, मनोज, मनीष, संजय सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर पुलिस को देते हुए पोस्टमार्टम गृह पर शव को रख जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित परिजनों का कहना था कि समय रहते पुलिस कार्यवाही करती तो शायद उनकी बेटी जिंदा रहती। पहले भी उनके द्वारा आरोपियों की शिकायत गोविन्द नगर पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्यवाही न करने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतका की काॅल डिटेल भी निकलवाना उचित नहीं समझा। पुलिस के द्वारा न्याय का आश्वासन देने एवं नामजदों की गिरफ्तारी की बात कह जाने पर जाम खुल सका। 

Read More

ब्रज प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने की नारेबाजी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले अधिकारी को हटाने की मांग मथुरा। सरकारी विभागों मे व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामले को लेकर चलाई गई खबरो से आप रूबरू होते है लेकिन गाजियाबाद मे आज उन पत्रकारो को ही वहाँ के डीएम और गाजियाबाद विकास प्रधिकरण द्वारा निशाना बनाने और चैथे स्तम्भ की आवाज को दबाने के लिये दो न्यूज चेनल समाचार प्लस और न्यूज वन इंडिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाने के वाद पूरे प्रदेश के पत्रकारों मे रोष है।  मंगलवार को मथुरा में ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने एकजुट होकर रिपोर्ट दर्ज करने वाले अधिकारियो के खिलाफ कार्यवाही करने की माँग की। इस पत्रकारों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की कि समाज हित मे खबर चलाने के वाद हुयी रिपोर्ट को वापस लिया जाय और रिपोर्ट दर्ज करने वाले अधिकारी को भी वहाँ से तुरंत हटाया जाय। वरना पत्रकार अपनी कलम और कैमरे को अधिकारियो के ऑफीस मे रखकर धरना देंगे। इसके बाद ब्रज प्रेस क्लब कार्यालय पर तीन पत्रकारों विनोद आचार्य, संजीव सब्बरवाल लवली व ललित गुप्ता के हुए असमायिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More

मथुरा। थाना मगोर्रा के अन्तर्गत नगला छिंग्गा में एक विवाहिता ने गृहक्लेश के चलते मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। पुलिस ने मौके पर पहंुचकर कार्यवाही की। सौंख कस्बा के समीप नगला छिंग्गा में सोमवार को गृहक्लेश के चलते मिट्टी का तेल का छिड़काव कर विवाहिता पार्वती पत्नी किशोर ने अपने-आपकों आग लगा ली। इससें विवाहिता झुलस गई। पुलिस के अनुसार गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने आग लगाई थी। महिला 80 फीसदी आग से जल चुकी है। आनन-फानन में परिजनों ने केएम हाॅस्पीटल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि नगला छिग्ंगा में विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली थी। लेकिन हमारे पास परिजनों ने कोई लिखित सूचना नही दी है।

Read More

मथुरा। नंदगांव स्थानीय कलाकार प्रेम चैधरी की तूलिका अब लंदन में अपना जलवा दिखाएगी। लंदन में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी के लिए प्रेम की पेंटिंग को चुन लिया गया है। इससे पहले प्रेम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोवंश के साथ और सांसद हेमामालिनी की बचपन की पेंटिंग बनाकर उनको भेंट किया था। दोनों ने प्रेम की बनी पेंटिंग की सराहना की थी। नंदगांव के समीपवर्ती गांव गिडोह के प्रेम चैधरी ने दिल्ली के एक कला संस्थान से बीएफए किया हुआ है। प्रेम की नारी शक्ति पर बनी एक पेंटिंग को कला प्रेमियों ने खासा पसंद किया है। अब उनकी इस पेंटिंग को लंदन में 7 मई से 11 मई तक आयोजित होने वाले ‘नेहरू सेंटर मे फेयर‘ नामक प्रदर्शनी में भेजा जा रहा है। प्रेंटिंग की कीमत पांच लाख रुपये रखी गई है। अपनी पेंटिंग के माध्यम से प्रेम ने तमाम आलोचनाओं, गरीबी, को नजर अंदाज करते हुए महिलाएं देश विदेशों में अपना परचम लहरा रही हैं दिखाने का प्रयास किया है। प्रेम बताते हैं कि कला उनकी श्वसन क्रिया है। कला के द्वारा दुनिया के इतिहास का पता लगाया जा सकता है। प्रेम बाॅलीवुड फिल्मों के लिए कहानी भी लिख रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बाॅलीवुड फिल्म राइटर्स एसोसिएशन की सदस्यता भी ले ली है। 

Read More

गोवर्धन तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में 30 शिकायतों में से 2 का निस्तारण मथुरा। मंगलवार को तहसील गोवर्धन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में 30 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें से मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी विभाग के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि यदि किसी भी कार्य में शिथिलता मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।  जिलाधिकारी ने शेष 28 जनशिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, उप जिलाधिकारी डीपी सिंह, सीएमओ डॉ. एस.के. त्यागी सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read More

शाम ढलते ही गायब हो जाती हैं बसें, यात्री परेशान रोडवेज अधिकारियों की लापरवाही से डग्गेमार वाहनों की चांदी मथुरा। प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों की लापरवाही से ब्रज में आने वाले तीर्थ यात्रियों को रोडवेज सेवाओं का लाभ शाम ढलते नहीं मिल पा रहा है। ब्रज के तीर्थ स्थलों के चलने वाली बस सेवाएं सायं चार बजे के बाद प्रायरू बंद हो जाती हैं। इसका लाभ डग्गेमार वाहन चालक उठा रहे हैं, लेकिन रोडवेज के अधिकारियों को यह नहीं पता कि सायं को भी गोवर्धन बरसाना और वृंदावन के लिए यात्री निकलते हैं। बस अड्डे पर जो भी कर्मचारी संचालन कार्य देखते हैं उनको इन तीर्थ स्थलों के जाने वाली बस सेवाओं के टाइम टेबिल का पता नहीं है। एक ओर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन और वृंदावन को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है। यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वयं परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कई बार मथुरा डिपो के एआरएम और क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा को आदेश भी दिए, लेकिन उनके आदेशों का कोई असर रोडवेज के अधिकारियों पर दिखाई नहीं दे रहा है। जब कोई यात्री रोडवेज के एआरएम अक्षय कुमार से सम्पर्क साधने की कोशिश करता है तो उनका फोन भी नहीं उठाता है और न ही एआरएम डिपो में कभी शाम को उपलब्ध भी नहीं रहते हैं। उन्हें यह भी पता नहीं रहता है कि कब किस मार्ग पर भीड़ निकल रही है। भीड़ के हिसाब से बसें नया बस अड्डे से संचालित नहीं हो पा रही हैं। ना ही इन बसों का कोई टाइम टेबिल है। मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, वृंदावन के बस अड्डों पर कहीं भी टाइम टेबिल संचालन का अंकित नहीं है।

Read More

मथुरा। भारतीय सनातन संस्कृति के दशावतार महोत्सवों में प्रमुख नृसिंह जयन्ती महोत्सव ब्रज मण्डल में लोकोत्सव के रूप में प्रसिद्ध है। ब्रज में स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिरों में सेवायतों द्वारा विधिवत वैदिक परम्परा के अनुसार पूजन अर्चन करके मनाया जाता है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर श्री नृसिंह, बाराह, आदि के स्वरूपों में लोक नृत्य के रूप में लीला के रूप में प्रस्तुत किया जाता है जिसका कि प्रचलन मथुरा-वृन्दावन के प्राचीन स्थलों पर प्राचीन काल से चला आ रहा है। उसी क्रम में आज मथुरापुरी के चैबच्चा मौहल्ला स्थित नृसिंह मंदिर लीला का मंचन गोपाल वैष्णव पीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री 108 श्री पुरूषोत्तमलाल महाराज के सान्निध्य में चैबच्चा स्थित गोपाल मंदिर पर तथा सतघड़ा स्थित प्राचीन नृसिंह लीला सेवा संस्थान द्वारा सतघड़ा मथुरा में एवं मानिक चैक में परम्परागत रूप से मनाया गया। नृसिंह जयन्ती महोत्सव के अवसर ठाकुर जी के विग्रहों का वैदिक परम्परा के अनुसार पंचामृत अभिषेक करके पूजन किया गया। तत्पश्चात् रात्रि को वाराह भगवान की लीला का मंचन किया गया जिनके साथ गणेश, हनुमान, आदि देवी देवताओं ने नृत्य द्वारा लीला का प्रदर्शन किया। चैबच्चा मौहल्ला में लीला के सहयोग में लालजी पाठक, बालकृष्ण पाठक, बल्देव पाठक, पुरूषोत्तम पाठक, गोकुलेष जी, रामकिशन पाठक, अजय चतुर्वेदी मन्नू, राजू चतुर्वेदी, प्रतीक, चिराग, पुश्कर, मिक्की, आशुतोष, मनोज, पाला, भूरी, हीरे, सुमित पाठक, विज्जू पाठक, मथुरेष पाठक, लक्ष्मण, आदि का सहयोग सराहनीय रहा। नृसिंह सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सतघड़ा गली में लीला उत्सव में प्रहलाद शर्मा, चिन्टू शर्मा, डाॅ. यशपाल शर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, हिमांशु यादव, आदि ने प्रमुख रूप से व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

Read More

सिटी मजिस्टेट ने हरी झंडी दिखा महिलाओं की स्कूटी रैली निकाली मथुरा। यातायात पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग के तत्वावधान में जिलाधिकारी कार्यालय से यातायात सप्ताह जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं की स्कूटी रैली निकाली गई। जिसका शुभारम्भ एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट बसंत लाल गुप्ता ने हरी झंड़ी दिखाकर किया। रैली मथुरा से जागरूक करते हुए मथुरा से वृन्दावन होती हुई छटीकरा पर सम्पन्न हुई। यहां ओम श्री कृष्णा चैतन्य माधुरी आश्रम पर बैठक कर विचार व्यक्त करते हुए एआरटीओ प्रवर्तन हेमचन्द्र गौतम, मनोज मिश्रा, यातयात पुलिस के टीएसआई महावीर सिंह यादव ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य स्कूटी पर चलने वाली महिलाओं को जागरूक करना है। वह हमेशा हेलमेट का उपयोग करें और वाहन चलाते समय फोन का उपयोग न करें। जिससे वह सुरक्षित रह सकें। इस दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष ठा. विष्णु पहलवान, युवक मंगल दल के सदस्य मुकेश शर्मा, कैलाश उपाध्याय, नरेश अग्रवाल, नरेश राजपूत, ठाकुर पवन राजावत, किशन सिंह, छोटू गौतम, रविकांत तोमर आदि ने तीनों अधिकारियों का फूलमाला व पटुका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

Read More

तीन सेमी लम्बा कांटा गर्दन में फंसा था, सर्जरी के बाद कांटा बाहर निकाला गया बिलुप्त प्राय प्रजाति का है कछुआ, तस्कर कर रहे कांटे डालकर कछुओं की तस्करी मथुरा। फरह कस्बे में वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने आगरा स्थित कीथम झील पर यमुना किनारे टेरापिन प्रजाति के काले धब्बों वाले कछुआ को गंभीर स्थिति से बचाया है। सर्जरी के बाद कछुआ के शरीर में फंसे कांटे को निकाला गया है। वाइल्ड लाइफ  टीम को सूचना मिली कि यमुना किनारे काले धब्बे युक्त कछुआ मरणासन्न स्थिति में है। दो सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और ब्लैक टेरापिन को देखा। टीम ने तुरन्त कछुआ को केन्द्र स्थित वेटरिनरी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डा. एस इलारिया ने सर्जरी के बाद उसके गले में फंसे लोहे के कांटे को बाहर निकाला। अभी कछुआ चिकित्सीय परीक्षण में हैं। डा. इलारिया ने बताया कि तीन सेमी लम्बा लोहे का तीखा कांटा उसके गर्दन वाले भाग में गहराई तक फंसा था। इससे उसकी सांस नलिका बस्र्ट हो गई थी। यदि हम लोग और थोडी देर कर दें तो उसकी मौत हो सकती थी। वाइल्ड लाइफ एसओएस के सीईओ कार्तिक नारायण कहते हैं कि कीथम के आसपास संभवत कछुओं की तस्करी की जा रही है। मछली पकडने के कांटे से विलुप्त प्रजाति के कछुओं को भी शिकार बनाया जा रहा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।   जनवरी में भी एक कुछआ को बचाया गया था जनवरी में भी टीम ने ऐसी हालत में एक कछुआ को बचाया था। उसके भी कांटा फंसा था। यदि प्रशासन की ढील रही तो पानी की गंदगी दूर करने में सहायक कछुओं की तस्करी बेलगाम होती रहेगी और इससे संतुलन भी डगमगा जाएगा।    

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More