देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
शाम ढलते ही गायब हो जाती हैं बसें, यात्री परेशान
रोडवेज अधिकारियों की लापरवाही से डग्गेमार वाहनों की चांदी
मथुरा। प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों की लापरवाही से ब्रज में आने वाले तीर्थ यात्रियों को रोडवेज सेवाओं का लाभ शाम ढलते नहीं मिल पा रहा है। ब्रज के तीर्थ स्थलों के चलने वाली बस सेवाएं सायं चार बजे के बाद प्रायरू बंद हो जाती हैं। इसका लाभ डग्गेमार वाहन चालक उठा रहे हैं, लेकिन रोडवेज के अधिकारियों को यह नहीं पता कि सायं को भी गोवर्धन बरसाना और वृंदावन के लिए यात्री निकलते हैं। बस अड्डे पर जो भी कर्मचारी संचालन कार्य देखते हैं उनको इन तीर्थ स्थलों के जाने वाली बस सेवाओं के टाइम टेबिल का पता नहीं है।
एक ओर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन और वृंदावन को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया है। यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वयं परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कई बार मथुरा डिपो के एआरएम और क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा को आदेश भी दिए, लेकिन उनके आदेशों का कोई असर रोडवेज के अधिकारियों पर दिखाई नहीं दे रहा है। जब कोई यात्री रोडवेज के एआरएम अक्षय कुमार से सम्पर्क साधने की कोशिश करता है तो उनका फोन भी नहीं उठाता है और न ही एआरएम डिपो में कभी शाम को उपलब्ध भी नहीं रहते हैं। उन्हें यह भी पता नहीं रहता है कि कब किस मार्ग पर भीड़ निकल रही है। भीड़ के हिसाब से बसें नया बस अड्डे से संचालित नहीं हो पा रही हैं। ना ही इन बसों का कोई टाइम टेबिल है। मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, वृंदावन के बस अड्डों पर कहीं भी टाइम टेबिल संचालन का अंकित नहीं है।













Related Items
डग्गेमारों वाहनों का आरामगाह बना कोसी बस स्टैण्ड