देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
डग्गेमारों के कब्जे में है नगर का बस स्टैण्ड
डग्गेमार पुलिस को देते है सुबिधा शुल्क और वेगार
मथुरा। कोसीकलां में परिवहन निगम का बस स्टैण्ड सरकारी अव्यवस्थाओं के बीच मुंह वायें पडा है। अधिकारियों की अनदेखी का शिकार हो रहे इस बस स्टैण्ड की हालत दिनों दिन पतली होती जा रही है। डग्गेमार वाहनों का यहां हर समय जमावडा लगा रहता है। लेकिन कोई भी आलाधिकारी इसकी सुध लेने को तैयार ही नहीं है। जवकि पर्यटन की दृष्टि से सरकार परिवहन विभाग को चुस्त-दुरूस्त बनाने के लिए करोडो रूपये पानी में बहा रही है। नन्दबाबा की कोषस्थली के नाम ने विख्यात कोसीकलां पडोसी राज्य
हरियाणा, राजस्थान से सटा होने के नाते उ0प्र0 के पहले शहरों में सुमार किया जाता है। शहर से कोकिलावन, नन्दगांव, बरसाना, गोवर्धन आदि धार्मिक स्थलों के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। बताते चलें कि कलयुग के आराध्य भगवान शनिदेव के धाम कोकिलावन में हर शुक्रवार-ंशनिवार को लाखों श्रद्धालु शनिदेव की परिक्रमा करने के लिए आते है जो कि नगर से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। किन्तु श्रद्धालुओ के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी बस की व्यवस्था नहीं की गयी है इसलिए उनको डग्गेमार वाहनों का सहारा लेकर ही कोकिलावन पहुंचना पडता है। नगर के सरकारी बस स्टैण्ड में भी डग्गेमार वाहनों का जमाबडा रहता है और रोडवेज की कोई बस यहां आने को तैयार नहीं जवकि यूपी, हरियाणा रोडवेज की सैकडों वसें हाॅइसे से ही गुजरती है। लेकिन वाईपास से लिंक रोड होते हुए नगर के बस स्टैण्ड की दूरी करीब 200 मीटर है। किन्तु आलाधिकारियों की अनदेखी का शिकार हुए इस बस स्टैण्ड में कोई भी बस अन्दर तक आने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाती।













Related Items
MATHURA : प्रभारी चिकित्साधिकारी कोसी को मिली शिकायत
रोडवेज बस से बाहर थूकने पर युवक ने मचा दिया बवाल
अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को मिला नेशनल हाईवे का दर्जा