BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रोडवेज बस से बाहर थूकने पर युवक ने मचा दिया बवाल

मथुरा। सडक पर छिलके फैंकना मना है। चलती बस या वाहन से बाहर थूकना भी सभ्य आचरण नहीं है। यह हम बचनप से सुनते आ रहे हैं। फिर भी लोग ऐसा करते हैं। बुधवार को इसी तरह की एक घटना बवाल करा दिया। किसी ने बस से बाहर थूक दिया। इससे नाराज युवक ने ऐसा बवाल काटा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। आरोपी युवक के खिलाफ थाना राया में रिपोर्ट दर्ज करा ली गई है।


राया के समीप चलती रोडवेज बस से किसी यात्री द्वारा थूकने पर बाइक सवार ने हंगामा खड़ा कर दिया। रोडवेज के बराबर से गुजर रहे बाइक सवार दो लोगो ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर दी और कंडक्टर के साथ मारपीट कर दी है। घटना से बस में सवार यात्री भी भयभीत हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में लगी है। रोडवेज बस के कंडक्टर ने पुलिस को बताया कि वह गणमुत्तेस्वर से मथुरा रुट पर रोडवेज बस लेकर चल रहे थे।

कस्वा राया से निकलते ही बाइक सवार ने बस को रोका और कंडक्टर से मारपीट कर दी। बाइक सवार मारपीट करने के दौरान कंडक्टर से यह भी कह रहे थे कि बस में से किसी यात्री ने उनके ऊपर थूक दिया है।


जैसे ही बस यमुना एक्सप्रेसवे के समीप पहुँची तो बाइक सवार ने धारदार हथियार से गाड़ी के सभी शीशे तोड़ दिये और वहां से फ़रार हो गया। घटना को लेकर रोडवेज में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। सूचना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार हमलावर बाइक और एक धारदार हथियार बरामद कर लिया है। आरोपी व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

परिचालक मोहन ने थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुबह के समय राया से मथुरा की ओर सवारियों से खचाखच भरी रोडवेज बस आ रही थी। बस जैसे ही यमुना एक्सप्रेस वे के समीप पहुंची एक युवक ने बस पर ताबडतोड धारदार हथियारों से वार कर बस के शीशा तोड डाले।

इस बीच बस के परिचालक से भी मारपीट की गई। परिचालक मोहन ने थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची पुलिस के हत्थे युवक चढ नहीं सका। पुलिस ने बाइक और फरसा को अपने कब्जे में ले लिया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More