BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को मिला नेशनल हाईवे का दर्जा

केंद्र सरकार ने राम नगरी अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया है। बुधवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 80 किमी की रिंग रोड और 275 किमी की अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा का रास्ता नेशनल हाइवे के तौर पर विकसित किया जाएगा। अब श्रद्धालु अयोध्या में 84 कोस परिक्रमा फोरलेन मार्ग से कर सकेंगे।


हर वर्ष होती है 275 किलोमीटर की परिक्रमा

चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग अयोध्या, बाराबंकी, अबेडकरनगर , बस्ती समेत गोंडा जिलों में 275 किलोमीटर तक फैला हुआ है, जो बहुत खराब स्थिति में है। हर वर्ष परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को नाव से सरयू नदी पार करना पड़ता है।

दो वर्ष से स्थगित है परिक्रमा
कोरोना काल में पिछले दो साल से परिक्रमा स्थगित कर दी गई हैं। हर वर्ष परिक्रमा बस्ती जिले के मखौड़ा धाम से परिक्रमा शुरू होती हैं, जो लगभग एक माह के अंदर अयोध्या सरयू तट पर समाप्त होती हैं। ‘चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग’ को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की अधिसूचना जारी होने पर अयोध्या के संतों में प्रसन्नता है।

चौरासी कोसी परिक्रमा के संयोजक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह अयोध्या के पुरातन गौरव की पुनर्स्थापना के लिए बढ़ाया गया, बड़ा कदम है। सरकार सभी के हितों को देख कर आगे बढ़ रही हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More