BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : प्रभारी चिकित्साधिकारी कोसी को मिली शिकायत

मथुरा। लो अब आयुष्मान कार्ड भी फर्जी बन गए। मामला उजागर होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में  आ गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी कोसीकला ने आरोपित बीएलई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।  कोसीकला क्षेत्र के लोगों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है कि उनके फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। यह कार्ड स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए कैंप के दौरान ही बनाए गए हैं। जिन लोगों ने यह शिकायत की है उन्होंने यह भी कहा है कि उनके आधार कार्ड और अंगूठा निशान का गलत उपयोग भी किया जा सकता है। इन लोगों को डर है कि उनके आधार कार्ड व लगाए गये अंगूठे का कही दुरूपयोग न हो क्योंकि सभी के बैक खाते आधार कार्ड व अंगूठे से लिंक है। मामले को लेकर जब सीएमओ अजय कुमार वर्मा से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लेकिन कार्ड बनाने वाले लोगों का चयन सीडीओ कार्यालय द्वारा किया गया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कुछ युवकों ने घोटाला कर सैकड़ों फर्जी कार्ड भी बना डाले। अब स्वास्थ्य विभाग अपना पल्ला झाड़ रहा है। नगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर पिछले करीब एक पखवाड़े से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिन लोगों के नाम लिस्ट में थे, उनके तो सही आयुष्मान कार्ड बनाए गए लेकिन जिनके नाम लिस्ट में नहीं थे, उनके आधार कार्ड ले अंगूठा लगवा कर फर्जी आयुष्मान कार्ड बना उसने लाखों की अवैध बसूली की गयी। मामला उस समय प्रकाश में आया जब एक युवक अपने आयुष्मान का गोल्डन कार्ड बनवाने जन सुविधा केन्द्र पर पहुंचा तो पता चला कि उक्त कार्ड फर्जी है। संजय, गोविंद, पवन, अंकित, कामना आदि का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर दिए गये है।

एक बीएलई ने कुछ लोगों ने पैसे लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बना दिए हैं। सीएचसी प्रभारी कोसीकला ने पीड़ितों से मिली शिकायतों के आधार पर आरोपित बीएलई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
-डा.अनुज कुमार, नोडल प्रभारी आयुष्मान योजना
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More