BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक सुनिश्चित करायें-डीएम

गोवर्धन विकास खंड कार्यालय पर तहसील दिवस में जनसमस्या निस्तारण दिवस में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा, एसएसपी प्रभाकर चैधरी व अन्य अधिकारीगण।गोवर्धन तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में 30 शिकायतों में से 2 का निस्तारण

मथुरा। मंगलवार को तहसील गोवर्धन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में 30 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें से मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी विभाग के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि यदि किसी भी कार्य में शिथिलता मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। 

जिलाधिकारी ने शेष 28 जनशिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चैधरी, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, उप जिलाधिकारी डीपी सिंह, सीएमओ डॉ. एस.के. त्यागी सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More