देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
आधा दर्जन से अधिक लोगों को किया नामजद
गोविन्द नगर पुलिस पर लगाया हिला-हवाली का आरोप
आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े दिखाई दिए परिजन
मथुरा। दो दिन पूर्व गायब हुई थाना गोविन्द नगर क्षेत्र अंतर्गत डीगगेट चैकी क्षेत्र के गली अहेरियान निवासी किशोरी का शव आज सदर बाजार थाना क्षेत्र के महादेव घाट पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त उसके कपड़े एवं मोबाइल से कराई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पर शव को रख नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी एवं गोविन्द नगर पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनकी हिलाहवाली के चलते उनकी बेटी की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने समझा बुझाकर परिजनों को न्याय का आश्वासन दे जाम खुलवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोविन्द नगर क्षेत्र अंतर्गत डीगगेट की गली अहेरियान निवासी श्रीचंद की 19 वर्षीय पुत्री अंजू केआर डिग्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी, इसके अलावा वह यूपी पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही थी। रविवार सुबह वह घर से किताब लेने की कहकर निकली थी लेकिन काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने सभी जगह तलाश की लेकिन उसका मोेबाइल स्विच आॅफ आ रहा था। परिजनों ने थाना गोविन्द नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलबार सुबह सदर थाना क्षेत्र स्थित यमुना के महादेव घाट किनारे पानी में एक युवती का शव तैरता देख लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। मृतका का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। उसके दांत भी गायब थे। बाकी शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, मृतका के शरीर नीले कलर की जींस व ब्लैक कलर का टाॅप पहने थे। उसके पेट के जेब में उसका मोबाइल फोन भी पुलिस को मिला है। शव की सूचना सभी थानों को दी गई तो गोविन्द नगर पुलिस ने अंजू के परिजनों को सूचना दे शिनाख्त कराई। परिजनों ने उसके कपड़े एवं मोबाइल से शिनाख्त करते ही आक्रोश फूट पड़ा। मृतका का पिता मिलन टाकीज के पास ढकेल लगाकर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। मृतका के परिजनों ने पड़ौस के ही करन सिंह, अजय, मनोज, मनीष, संजय सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर पुलिस को देते हुए पोस्टमार्टम गृह पर शव को रख जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पूरे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित परिजनों का कहना था कि समय रहते पुलिस कार्यवाही करती तो शायद उनकी बेटी जिंदा रहती। पहले भी उनके द्वारा आरोपियों की शिकायत गोविन्द नगर पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्यवाही न करने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतका की काॅल डिटेल भी निकलवाना उचित नहीं समझा। पुलिस के द्वारा न्याय का आश्वासन देने एवं नामजदों की गिरफ्तारी की बात कह जाने पर जाम खुल सका।













Related Items
शादी की वायरल फोटो पर साईं पल्लवी ने तोड़ी चुप्पी, फोटो को क्रॉप करके वायरल. . . .
लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्टडी वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील फोटो और मैसेज पोस्ट लीक
श्रेया घोषाल ने शेयर की बेटे देवयान की पहली फोटो