BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रेम की तूलिका लंदन में दिखाएगी अपना जलवा

ल्ंादन में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी के लिए प्रेम चैधरी द्वारा बनाई गई पेंटिंग मथुरा। नंदगांव स्थानीय कलाकार प्रेम चैधरी की तूलिका अब लंदन में अपना जलवा दिखाएगी। लंदन में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी के लिए प्रेम की पेंटिंग को चुन लिया गया है। इससे पहले प्रेम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोवंश के साथ और सांसद हेमामालिनी की बचपन की पेंटिंग बनाकर उनको भेंट किया था। दोनों ने प्रेम की बनी पेंटिंग की सराहना की थी। नंदगांव के समीपवर्ती गांव गिडोह के प्रेम चैधरी ने दिल्ली के एक कला संस्थान से बीएफए किया हुआ है। प्रेम की नारी शक्ति पर बनी एक पेंटिंग को कला प्रेमियों ने खासा पसंद किया है। अब उनकी इस पेंटिंग को लंदन में 7 मई से 11 मई तक आयोजित होने वाले ‘नेहरू सेंटर मे फेयर‘ नामक प्रदर्शनी में भेजा जा रहा है। प्रेंटिंग की कीमत पांच लाख रुपये रखी गई है। अपनी पेंटिंग के माध्यम से प्रेम ने तमाम आलोचनाओं, गरीबी, को नजर अंदाज करते हुए महिलाएं देश विदेशों में अपना परचम लहरा रही हैं दिखाने का प्रयास किया है। प्रेम बताते हैं कि कला उनकी श्वसन क्रिया है। कला के द्वारा दुनिया के इतिहास का पता लगाया जा सकता है। प्रेम बाॅलीवुड फिल्मों के लिए कहानी भी लिख रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बाॅलीवुड फिल्म राइटर्स एसोसिएशन की सदस्यता भी ले ली है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More