BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

रामलीला मैदान में दो दिन लगेगी जन्माष्टमी पर प्रदर्शनी

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को इस बार भगवान की खास पेंट्ग्सि की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। रामलीला मैदान में प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय और आसपास के जनपदों के कलाकार इस प्रदर्शनी में अपनी पेटिंग्स को लगा रहे हैं। 29 और 30 अगस्त को दो दिन रामलीला मैदान में प्रदर्शनी का आयोजन होगा। राजकीय संग्रहायल डेम्पीयर नगर में कलाकार दिनरात महनत कर पेटिंग्स तैयार कर रहे हैं। कलाकारों में इस बात को लेकर उत्साह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आए तो वह रामलीला मैदान भी आ सकते हैं।

प्रदर्शन में भगवान की ब्रज भूमि पर की गईं लीलाओं का चित्रांकन किया गया है। भगवान के जन्म से लेकर उनके ब्रज छोडकर जाते तक की पेटिंग्स यहां देखने को मिलेंगी। चित्रकार शिविर में प्रदेशभर से तीन चित्रकार भाग ले रहे हैं। जिनमें महिलाएं भी हैं। आगरा से सात, अलीगढ से एक, सीतापुर से एक, दिल्ली से एक, मुजफ्फर नगर से दो, कानपुर से सात कलाकर भाग ले रहे हैं।

चित्रकार कृष्ण त्रिवेदी ने बताया कि भगवान की पेंटिंग्स बनाने की जो अनुभूति उन्हें हो रही है उसे वह शब्दों में बयां नहीं कर सकती हैं। चित्रकार राजकुमार सिंह इसे अपने शौभाग्य मानते हैं कि उन्हें भगवान की जन्मभूमि में चित्रकारी करने का अवसर मिल रहा है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More