देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नगर पंचायत प्रशासन को कई बार करा चुके है अवगत
सौंख। कस्बा के मुख्य मार्गो से जुडे़ नाली क्रास इन दिनों जर्जर हालत में है। आये दिन रहागीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन नगर पंचायत कोई ध्यान नही दे रहा है। इसे लेकर कस्बावासियों ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कस्बा में मुख्य मार्गाे को जोड़ने वाले नाली क्रासों की इन दिनों जर्जर हालत है। जिसमें प्राथमिक विद्यालय मार्ग, लुहार बाजार, नाई वाली गली, अग्रसेन मार्ग, पुन्ना थोक, नवीन काॅलोनी, आदि स्थानों मुख्य मार्गो का जोड़ने वाले नाली क्रास जर्जर हालत में है। नाली क्रास पर आये दिन हादसे होते रहे है। और रहागीरों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन नाली क्रासों पर देर रात्रि निकलने वाले वाशिदें कई गिरकर घायल हो चुके है। इसें लेकर कस्बा के लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत कर जर्जर पडे़ नाली क्रासों के निर्माण की मांग की थी। और कुछ गलियों में अधेरें होने के चलते लोगों ने लाइट लगवाने की भी मांग की थी। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन को किसी बडे़ हादसे का इंतजार है। इसे लेकर कस्बा के लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बारे में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के प्रधानाध्यापक डोरीलाल शर्मा का कहना है कि कई बार बच्चों को चोट भी लग चुकी है। ऐसे में नन्हे-मुन्हे बच्चों के साथ कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। नगर पंचायत कार्यालय को इस सूचना पिछले पांच माह से है। किन्तु नगर पंचायत को किसी हादसे का इंतजार है। प्रमोद कुन्तल का कहना है कि नाली क्रास से गुजरने वाले लोगों के साथ कई बार हादसा हो गया है और वाहन कई बार गड्डों में गिरकर घायल भी हो चुके है। जर्जर नाली क्रास की समस्या से नगर पंचायत को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन नगर पंचायत को किसी बडे़ हादसे की इंतजार है। इसे लेकर कस्बा के केशवसिंह, नैमीचंद अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह, रनवीर सिंह, बृजमोहन सिंह, सुरेशचंद, रामशरन लम्बरदार, दीपक कुन्तल, रामबाबू हवलदार, सोनू, छोटू कुन्तल आदि लोगों ने जिलाधिकरी से नाली क्रास के निर्माण की मांग की है।













Related Items
सौंख में खुला एसी राॅयल रेस्टोरेंट
सौंख में वीकेंड कर्फ्यू का नही दिखा असर, खुला रहा बाजार
सौंख में योग दिवस पर लोगों ने किया योगासन