BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति सरकार के विरुद्ध भरी हुंकार

प्रभारी निरीक्षक सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति के नेता चैधरी रामबाबू कटैलिया से बातचीत करते हुए पंचायत करने से रोकने के लिये भेजा नोटिस: प्रभारी निरीक्षक 

मथुरा। बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन की वादाखिलाफी एवं किसानों की लंबित मांगों को लेकर सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति के नेता चै. रामबाबू कटेलिया के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में किसानों ने बाजना के मोर की इंटर कालेज के मैदान में इकट्ठा होकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर हुंकार भरते हुए कहा कि किसासन सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीति को लेकर विरोध स्वरूप यमुना एक्सप्रेस-वे पर शांति मार्च निकालकर चेतावनी भी देंगे। हालांकि मथुरा जिला प्रशासन ने भी किसानों के आंदोलन व तीखे विरोध को रोकने की पूरी तैयारी की गई। इसके बड़ी संख्या में किसाना पंचायत में शरीक हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय पाल सिंह एवं संचालन जयपाल प्रधान ने किया। इस मौके पर पर किसान संघर्ष समिति नेता रामबाबू कटेलिया सहित भगवती प्रसाद चेयरमैन, ललित चैधरी, गिरिराज प्रसाद वशिष्ठ, जयवीर सिंह, हरवीर सिंह, जगदीश कोशिक आदि किसानों ने केन्द्र एवं राज्य सरकार को किसान विरोध करार देते हुए जमकर कोसा। 

इस संबंध में बाजना थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसान नेता रामबाबू कटैलिया के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेस-वे पर होने वाले शांति मार्च की आधिकारिक अनुमति नहीं है। साथ ही जनपद में धारा 144 लागू है, ऐसे में शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके तहत ही किसान नेता रामबाबू कटैलिया सहित क्षेत्र के तमाम लोगों को पंचायत करने से रोकने के लिये नोटिस भेजा गया था। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More