BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सौंख। अपनी बहन के देवर की बरात आये युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वृन्दावन के गांव धौरेरा निवासी  25 वर्षीय राजकपूर पुत्र लाल सिंह सोमवार को अपनी बहन के देवर की बरात में नगला भूरिया में शामिल होने के लिये मोटर साईकिल से आया था। बरात की तैयरियों जोरों से चल रही थी। तभी दूल्हे के परिजनों द्वारा बरात के लिये फूलमाला सौंख से मांगने की बात कही। तो राजकपूर ने अपनी मोटर साईकिल लेकर सौंख जा रहा था तभी नगला भूरिया के समीप आगे से तेज गति में आ रहे अज्ञात वाहन ने मोटर साईकिल में टक्कर मार दी। इससें राजकपूर बुरी तरह घायल हो गया। रहागीरों ने राजकूपर को आनन-फानन में पास के केएम हाॅस्पीटल में भर्ती कराया। दोपहर बाद इलाज के दौरान बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोेस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इससें बाद शादी का माहौल मामत में बदल गया।  

Read More

बृजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा की बैठक में जयंती को लेकर हुई चर्चा  वृंदावन। ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के बैनर तले सोमवार को परिक्रमा मार्ग काली दह के समीप संत विशुद्धानंद आश्रम में एक बैठक का आयोजन किया गया।   जिसमें आगामी 9 मई को महाराणा प्रताप की जयंती की तैयारियों को लेकर चर्चा के साथ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।  वही बैठक में निर्णय लिया गया कि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष में क्षत्रिय गांव  कस्बे व मोहल्ले मैं जयंती पर जातिगत आरक्षण मुक्त भारत की अलख जगाकर आंदोलन की शपथ लेंगे  और जातिगत आरक्षण के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे। बैठक में ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि अबकी बार महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ गली-मोहल्लों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि अब हम महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने आगामी 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रियों के साथ सभी सवर्णों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। वहीं आगामी 9 मई को महाराणा प्रताप की जयंती कृष्णा नगर स्थित सिकरवार हाउस पर मनाये जाने की जानकारी दी। बैठक में दिवाकर सिंह, मदनलाल भारद्वाज, डॉ आर. के. सिंह, अमरीश पुंडीर, ओमबीर सिंह, अनूप सिंह, रावण पहलवान, विजय सिंह, ठा. कमल सिंह, ठा.लीलाधर सिंह, ठा. संजय सिंह, पूर्व राजेंद्र सिंह, रतन सिंह, रतन सिंह, नवल सिंह, अमित तोमर, अरविंद सिंह आदि थे।  

Read More

18 घंटे तक विद्युत आपूर्ति रही ठप, गर्मी से अकुलाये नगरवासी गांधी पार्क में स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, चकना चूर हुए छत्र न. नि. के संज्ञान न लेने पर स्वंतत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी संगठन में आक्रोश वृंदावन। बीती रात आए तूफान ने तीर्थ नगरी वृंदावन में जमकर उत्पात मचाया। भयंकर अंधड़ की चपेट में नगर के कई विशालकाय पेड़ से लेकर विद्युत पोल धराशाई हो गए। जिससे काफी समय तक यातायात अवरुद्ध रहा वही  नगर की विद्युत व्यवस्था 18 घंटे तक ठप रही। विद्युत आपूर्ति ठप होने से नगरवासी पूरी तरह अकुला उठे। इधर चुंगी चैराहा स्थित गांधी पार्क में लगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा के (छत्र) मंदिर भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। रविवार की शाम आए भयंकर तूफान से पूर्व जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया था। उसके बावजूद भी नगर में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने को कोई खास इंतजाम दिखाई नहीं दिये। सड़क पर गिरे पेड़ व विद्युत पोल की वजय से काफी समय तक जहां यातायात बाधित रहा। वहीं 18 घंटे  बाद भी विधुत व्यवस्था सुचारू नही हो सकी।  इतना ही नहीं इस तूफान की चपेट में आकर  गांधी पार्क में बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं के ऊपर बनी मंदिर नुमा छतरी भी चूर चूर हो गयी। अंधड़ में जहाँ दो मंदिर टूट गये वही एक प्रतिमा का छत्र  कुछ हद तक क्षतिग्रस्त हुआ। मौके पर नगर निगम प्रशासन द्वारा संज्ञान न लेने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों में रोष फैल गया। गांधी पार्क निरीक्षण करने पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे देश की धरोहर हैं इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन को लेनी चाहिए।  नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि गांधी पार्क में स्वतंत्र संग्राम सेनानियों की प्रतिमाएं हैं हमारे देश की धरोहर हैं। यहां गांधीजी की भी प्रतिमा है। लेकिन इनकी सुरक्षा को प्रशासन द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। बताया कि इससे पूर्व में भी गांधी प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ हुई थी। लेकिन तब से लेकर आज तक नगर निगम प्रशासन ने सुरक्षा के कोई इंतजामात नहीं किए हैं। इस अवसर पर वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष राधावल्लभ अग्रवाल, मदन वर्मा, बंशी शुक्ला, राधारमरण तेली वाले, मोनू शुक्ला, विनोद कुमार, रामचरण, बच्चू शुक्ला आदि मौजूद रहे। 

Read More

वृंदावन। थाना वृंदावन के अंर्तगत बहु पर सास व पति की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। बहू ने अपनी सास के साथ अपने पति की जमकर धुनाई कर डाली। पिट कर थाने पहुंचे मां बेटे ने पुलिस  को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने  बताते चलें कि वृंदावन के सेवाकुंज दानगली के रहने वाले गोपाल दास का विवाह ढाई वर्ष पूर्व गोरखपुर के अजगामा गांव की डिंपल से मथुरा में लव मैरिज के रूप में हुई था। शादी के दो-तीन माह बाद से ही पत्नी डिंपल ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। शुरुआत में उसने ताने मारने से लेकर वाद विवाद करना शुरू किया वहीं धीरे-धीरे पति व सास के साथ मारपीट करना भी शुरू कर दिया। आलम यह हो गया कि पति व सास के साथ मारपीट आम हो गयी। सोमवार की दोपहर सास वाणी शंभुदास अपने घर में कपड़े धो रही थी तभी बहु डिम्पल ने किसी बात पर चिमटे और डंडे से अपनी सास की पीठ पर प्रहार कर मारपीट शुरु कर दी। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बमुश्किल उन्हें बचाया। वही जब पति गोपाल  आया तो पत्नी ने अपने पति गोपाल को भी नहीं बख्शा और खूब खरी-खोटी सुनाई। थाने पहुंचे मां बेटे ने पुलिस में तहरीर दी है। गौरतलब है कि जहां सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कानून बनाए जा रहे हैं वही उन कानूनों के दुरुपयोग करने पर भी सरकार को कार्यवाही का प्रावधान लाना चाहिए यह पहला मामला नहीं है जब सास और पति महिला के जुल्म का शिकार हुए हैं। इससे पहले भी गौरा नगर में महिला अपने सास-ससुर पति से लेकर पूरे मोहल्ले को अपनी ज्यादती का शिकार बना चुकी है। घटना के  संबंध में थाने पहुंचे मां वानी शंभुदास एवं उनके पुत्र गोपाल दास ने जानकारी दी

Read More

पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी को सबक सिखाने के लिए रचा था षडयंत्र  मथुरा। प्रसिद्ध नयति मेडीसिटी को बम्ब से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को एटीएस आगरा आलोक कुमार, स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र कुमार मिश्रा एवं सर्विलांस प्रभारी राकेश कुमार ने थाना वृंदावन प्रभारी को साथ ले वाहन चैकिंग के दौरान थाना हाइवे क्षेत्र स्थित केडी डेंटल कालेज के सामने से आज गिरफ्तार करते हुए एसएसपी कार्यालय पेश करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार एवं एटीएस आगरा प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अजय सिंह राजौरा ने गुरूवार सुबह नयति मेडीसिटी को बम्ब से उड़ाने की धमकी के चलते प्रशासन सर्तक हो गया। धमकी के तत्काल बाद पुलिस प्रशासन ने हाॅस्पीटल को बीडीएस टीम द्वारा कई घंट सघन चैकिंग कराई, चैकिंग के बाद बम्ब न मिलने के चलते प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसको लेकर एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने चार टीमों का गठन कर अभियुक्त की तलाश कराई। शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर बम्ब की धमकी देने वाला अजय सिंह राजौरा पुत्र मक्खन सिंह राजौरा निवासी 56 गरीब नवाज काॅलौनी छोटा बांगडदा, थाना एरोड्रम जनपद इन्दौर मप्र को केडी डेंटल के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसकी पत्नी गीतिका राजौरा वर्तमान में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर नयति हाॅस्पीटल में कार्यरत है, पत्नी से उसका पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसमें देवेन्द्र पाराशर व प्रमिला जो नयति हाॅस्पीटल में सिक्योरिटी गार्ड पर कार्यरत है, ये दोनों उसकी पत्नी का साथ देते है। इनकों नौकरी से हटवाने के लिए गुरूवार सुबह 9470108151 से 7055704516 उसने बम्ब की सूचना दी और धमकी देते हुए प्रमिला व देवेन्द्र पाराशर का नाम लिया था। जिससे उनकी नौकरी छूट जाए। पुलिस ने उक्त मोबाइल भी अभियुक्त से बरामद कर लिया है। 

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के प्रमुख व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार ने अब तक जनता के लिए कोई अच्छा काम नहीं किया है। हो सकता है चुनाव में लोगों को भाजपा से भी कोई अच्छा विकल्प मिल जाए।    राजभर ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, ‘‘लोगों ने मोदीजी को तब चुना जब उन्हें कांग्रेस से एक अच्छा विकल्प मिला। जनता कांग्रेस से खुश नहीं थी, इसीलिए ये फैसला लिया।’’ राजभर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में सरकार बनाकर भाजपा के लोग अपना सीना ठोंक रहे हैं, लेकिन ये भी तब संभव हुआ जब लोग समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से संतुष्ट नहीं थे।’’    उन्होंने कहा, ‘‘जनता ने हमें चुना लेकिन हमने अब तक क्या अच्छा कर दिया? हो सकता है कि कल भाजपा से भी अच्छा विकल्प जनता को मिल जाए।’’   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मथुरा। ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टेट सभागार में गुरूवार अधिकारियों की बैठक हुए। बैठक में की अध्यक्षता सीडीओ पवन कुमार गंगवार ने की। सीडीओ ने कहा कि शासन ने विभिन्न तिथियों में विशेष दिवसों का आयोजन करने केे निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों की सूची बनाकर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाय।  उन्होंने निर्देश दिये कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामों में खुली बैठक कर पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाय, जिसमें आमजनता की सहभागिता से पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जा सके। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय, स्वच्छ भारत, उज्जवला, राष्ट्रीय पंचायतीराज, ग्राम स्वराज, किसान कल्याण तथा आजीविका दिवसों के अवसर पर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सीडीओ ने डीपीआरओ, जिला पूर्ति, विद्युत, स्वास्थ्य, कृषि तथा शिक्षा सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहंी की जायेगी। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए आर0के0 त्रिवेदी, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

सीओ सदर, डाग स्क्वाइड एवं बम निरोधक दस्ते की जांच में सूचना निकली निराधार  मथुरा। वृंदावन थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच दो पर बने प्रसिद्ध नयति हाॅस्पीटल के सुरक्षा अधिकारी के मोबाइल पर अस्पताल की इमरजेंसी को बम द्वारा उड़ाए जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर, डाग स्क्वाइड, बस निरोधक दस्ता ने पूरे अस्पताल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। जो कि निराधार साबित हुई। इस सूचना से पूरे अस्पताल में मौजूद मरीजों में दहशत फैल गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह नयति हाॅस्पीटल सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार के फोन पर करीब साढ़े दस बजे एक अंजान नम्बर से फोन आया, फोन करने वाले ने अपना नाम न बताते हुए नयति अस्पताल की इमरजेंसी में दो बम रखे होने की जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच यह बम फट जाएगा। यह कहते हुए उसने फोन काट दिया। यह सुन सुरक्षा अधिकारी के होश उड़ गए, इसकी जानकारी हाॅस्पीटल मैनेजमेंट ने फोन के जरिए यह जानकारी जिला प्रशासन एवं पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर राकेश यादव मय फोर्स के अस्पताल पहुंचे और उन्होंने तत्काल ही बम निरोधक दस्ता व डाॅग स्क्वायड टीम को बुला लिया और दोनों टीमों ने अस्पताल के कोने-कोने का बारीकी से निरीक्षण किया लेकिन ऐसी कोई विस्फोटक सामिग्री नहीं मिली। अस्पताल में भारी फोर्स देख भर्ती मरीजों में दहशत फैल गई। पुलिस यहा पर सायं तक रही लेकिन धमकी देने वालले की बात निरर्थक साबित हुई क्योंकि समयावधि बीत जाने के बाद भी सब कुछ सामान्य बना रहा। सीओ सदर ने बताया कि धमकी देने वाले का नम्बर टेªस किया जा रहा है कि आखिर यह फोन किसने और क्यों किया। धमकी देने वाला जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगा।   

Read More

रामकिशन सांवरिया सेवा सदन में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन  गोवर्धन। रामकिशन सांवरिया सेवा सदन में आयोजित भागवत कथा के तृतीय दिवस महोत्सव में भक्त प्रहलाद की कथा का व्यास मंच से वर्णन किया गया। तृतीय दिवस की कथा महोत्सव के अंतर्गत भागवत जी के सप्तम स्कंद तक की कथा का वर्णन हुआ। जिसमें त्रिवासनाओं सद्वासना, असद्वासना एवं मिश्रवासना का वर्णन किया। स्वामी राधिकाशरण जी महाराज के शिष्य कथाव्यास बालकृष्ण शरण जी महाराज ने कहा कि प्रहलाद जी का चरित्र सद्वासना का निरुपण है हिरण्यकश्यप असद्वासना का स्वरुप है। दैत्यवच्य मिश्रवासना का स्वरुप है। अंतिम विजय सद्वासना की होती है। प्रहलाद जी के भक्ति भाव और निष्ठा के सामने हिरण्यकश्यप एवं समस्त दैत्यों को झुकना पडा और सद्वासना की जय-जयकार हुई। इस अवसर पर स्वामी राधिकाशरण रामदेव शास्त्री जी महाराज, ट्रस्ट के प्रधान पं. रामकिशन लवानियां, उप-प्रधान कुंजबिहारी शास्त्री, सचिव विष्णु दत्त शास्त्री, पूर्ण चंद कौशिक, जगमोहन शर्मा, त्रिलोक गर्ग, रामलाल कालडा, दीपक कालडा, ब्रजमोहन स्वामी, दिनेश, पंकज शर्मा, निर्भय जोशी, गोविंद शर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा, माधुरी सखी, राजपाल, पवन शर्मा, राजकुमार, अशोक, अमन, मुकेश शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, आकाश शर्मा, विशाल, तनुज शर्मा, प्रद्युम्न, पूजा शर्मा, सीमा जोशी, लक्ष्मी, राधिका, उर्मिला देवी, नेहा, आरती, भारती, मनी शर्मा आदि थे। 

Read More

वृंदावन। कोतवाली क्षेत्र वृंदावन के अंतर्गत बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसा कर लोगो से लाखों रुपए की मांग करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महिला और उसके साथी को रुपयों की डील करते रंगे हाथ दबोच लिया। वहीं उनके 2 साथी भाग जाने में सफल रहे।  पुलिस ने थाना वृंदावन में आज पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया।  जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जनपद की रहने वाली दिलजीत अरोड़ा की दोस्ती मोबाइल के जरिए दो माह पूर्व पलवल हरियाणा के रहने वाले प्रवीण कुमार से हुई थी। दोनों के बीच व्हाट्सएप्प पर खूब चैंटिंग होती थी। बीती 12 तारीख को दिलजीत अरोड़ा प्रवीण कुमार के साथ वृंदावन आयी थी। और प्रेम मंदिर के सामने स्थित कालिंदी गेस्ट हाउस में लगभग एक घंटा रुके थे। 14 तारीख को दिलजीत अरोड़ा बलात्कार की शिकायत लेकर कोतवाली वृंदावन पहुंची और तहरीर दी। उसके बाद उसने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया बल्कि प्रवीण कुमार और उसके परिजनों को बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए परिजनों से 35 लाख रुपए की मांग कर डाली। प्रवीण व परिजन इस चीज से खासे परेशान दिखाई दिए। उन्होंने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पीड़ित के चाचा कुलदीप सिंह की तहरीर थाना वृन्दावन में 524/8, 386 और 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी को जाल बुनना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर महिला दिलजीत व उसके साथियों द्वारा 35 लाख की मांग करते हुए मामला 25 लाख रुपए में फाइनल कर दिया।  इधर पीड़ितों ने पैसा देने के लिए दिलजीत व उसके साथियों को प्रेम मंदिर के सामने एक रुकमणी बिहार पर बुला लिया। जैसे ही आरोपी पैसा लेने पहुंचे तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने मौके से  दिलजीत अरोड़ा एवं उसके साथी मोहन वीर जो वकालत की प्रैक्टिस कर रहा है गिरफ्तार कर लिया। वहीं इनके 2 साथी मौके से भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने अभियुक्तों को चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विपिन गौतम, महिला उपनिरीक्षक मनवीरी एवं काॅस्टेबल प्रेमपाल आदि थे।

Read More

वृंदावन। थाना वृंदावन के अंतर्गत बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसा कर लोगो से लाखों रुपए की मांग करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महिला और उसके साथी को रुपयों की डील करते रंगे हाथ दबोच लिया। वहीं उनके 2 साथी भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने थाना वृंदावन में आज पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया।  जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जनपद की रहने वाली दिलजीत अरोड़ा पुत्री चंद्रभान अरोड़ा की दोस्ती मोबाइल के जरिए दो माह पूर्व पलवल हरियाणा के  रहने वाले प्रवीण कुमार से हुई थी। दोनों के बीच व्हाट्सएप्प पर खूब चैंटिंग होती थी। बीती 12 तारीख को दिलजीत अरोड़ा प्रवीण कुमार के साथ वृंदावन आयी थी। और प्रेम मंदिर के सामने स्थित कालिंदी गेस्ट हाउस में लगभग एक घंटा रुके थे। 14 तारीख को दिलजीत अरोड़ा बलात्कार की शिकायत लेकर कोतवाली वृंदावन पहुंची और तहरीर दी। उसके बाद उसने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया बल्कि प्रवीण कुमार और उसके परिजनों को बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए परिजनों से 35 लाख रुपए की मांग कर डाली। प्रवीण व परिजन इस चीज से खासे परेशान दिखाई दिए। उन्होंने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पीड़ित के चाचा कुलदीप सिंह की तहरीर थाना वृन्दावन में 524/8, 386 और 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी को जाल बुनना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर महिला दिलजीत व उसके साथियों द्वारा 35 लाख की मांग करते हुए मामला 25 लाख रुपए में फाइनल कर दिया।  इधर पीड़ितों ने पैसा देने के लिए दिलजीत व उसके साथियों को प्रेम मंदिर के सामने एक रुकमणी बिहार पर बुला लिया। जैसे ही आरोपी पैसा लेने पहुंचे तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने मौके से  दिलजीत अरोड़ा एवं उसके साथी मोहन वीर जो वकालत की प्रैक्टिस कर रहा है गिरफ्तार कर लिया। वहीं इनके 2 साथी मौके से भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने अभियुक्तों को चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विपिन गौतम, महिला उपनिरीक्षक मनवीरी एवं काॅस्टेबल प्रेमपाल आदि थे।

Read More

हैदराबाद| सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को अपने घर राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 13 रनों से हरा दिया। पंजाब के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 132 रनों पर ही सीमित कर दिया था। पंजाब की टीम इस लक्ष्य का हासिल नहीं कर पाई और चार गेंद पहले 119 रनों पर ढेर हो गई।   पंजाब के लिए लोकेश राहुल ने 32, क्रिस गेल ने 23, मंयक अग्रवाल ने 12 और करूण नायर ने 13 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच सका। हैदराबाद के लिए राशिद खान ने तीन विकेट लिए। शाकिब अल हसन और बासिल थम्पी को दो सफलताएं मिलीं।   इससे पहले, हैदराबाद के लिए अंकित राजपूत ने चार ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। हैदराबाद के लिए मनीष पांडे ने 51 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली। शाकिब अल हसन ने 29 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 28 रन बनाए। अंकित के अलावा पंजाब के लिए मुजीब ने चार ओवरों में 17 रन देकर एक विकेट लिया।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More