देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। थाना वृंदावन के अंतर्गत बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसा कर लोगो से लाखों रुपए की मांग करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महिला और उसके साथी को रुपयों की डील करते रंगे हाथ दबोच लिया। वहीं उनके 2 साथी भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने थाना वृंदावन में आज पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जनपद की रहने वाली दिलजीत अरोड़ा पुत्री चंद्रभान अरोड़ा की दोस्ती मोबाइल के जरिए दो माह पूर्व पलवल हरियाणा के रहने वाले प्रवीण कुमार से हुई थी। दोनों के बीच व्हाट्सएप्प पर खूब चैंटिंग होती थी। बीती 12 तारीख को दिलजीत अरोड़ा प्रवीण कुमार के साथ वृंदावन आयी थी। और प्रेम मंदिर के सामने स्थित कालिंदी गेस्ट हाउस में लगभग एक घंटा रुके थे। 14 तारीख को दिलजीत अरोड़ा बलात्कार की शिकायत लेकर कोतवाली वृंदावन पहुंची और तहरीर दी। उसके बाद उसने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया बल्कि प्रवीण कुमार और उसके परिजनों को बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए परिजनों से 35 लाख रुपए की मांग कर डाली। प्रवीण व परिजन इस चीज से खासे परेशान दिखाई दिए। उन्होंने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पीड़ित के चाचा कुलदीप सिंह की तहरीर थाना वृन्दावन में 524/8, 386 और 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी को जाल बुनना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर महिला दिलजीत व उसके साथियों द्वारा 35 लाख की मांग करते हुए मामला 25 लाख रुपए में फाइनल कर दिया।
इधर पीड़ितों ने पैसा देने के लिए दिलजीत व उसके साथियों को प्रेम मंदिर के सामने एक रुकमणी बिहार पर बुला लिया। जैसे ही आरोपी पैसा लेने पहुंचे तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने मौके से दिलजीत अरोड़ा एवं उसके साथी मोहन वीर जो वकालत की प्रैक्टिस कर रहा है गिरफ्तार कर लिया। वहीं इनके 2 साथी मौके से भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने अभियुक्तों को चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विपिन गौतम, महिला उपनिरीक्षक मनवीरी एवं काॅस्टेबल प्रेमपाल आदि थे।













Related Items
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा