BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

नयति को बम से उड़ाने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में

एसपी सिटी श्रवण कुमार एवं एटीएस आगरा आलोक कुमार सिंह पत्रकारों को जानकारी देते हुए पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी को सबक सिखाने के लिए रचा था षडयंत्र 

मथुरा। प्रसिद्ध नयति मेडीसिटी को बम्ब से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को एटीएस आगरा आलोक कुमार, स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र कुमार मिश्रा एवं सर्विलांस प्रभारी राकेश कुमार ने थाना वृंदावन प्रभारी को साथ ले वाहन चैकिंग के दौरान थाना हाइवे क्षेत्र स्थित केडी डेंटल कालेज के सामने से आज गिरफ्तार करते हुए एसएसपी कार्यालय पेश करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार एवं एटीएस आगरा प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अजय सिंह राजौरा ने गुरूवार सुबह नयति मेडीसिटी को बम्ब से उड़ाने की धमकी के चलते प्रशासन सर्तक हो गया। धमकी के तत्काल बाद पुलिस प्रशासन ने हाॅस्पीटल को बीडीएस टीम द्वारा कई घंट सघन चैकिंग कराई, चैकिंग के बाद बम्ब न मिलने के चलते प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसको लेकर एसएसपी प्रभाकर चैधरी ने चार टीमों का गठन कर अभियुक्त की तलाश कराई। शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर बम्ब की धमकी देने वाला अजय सिंह राजौरा पुत्र मक्खन सिंह राजौरा निवासी 56 गरीब नवाज काॅलौनी छोटा बांगडदा, थाना एरोड्रम जनपद इन्दौर मप्र को केडी डेंटल के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसकी पत्नी गीतिका राजौरा वर्तमान में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर नयति हाॅस्पीटल में कार्यरत है, पत्नी से उसका पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसमें देवेन्द्र पाराशर व प्रमिला जो नयति हाॅस्पीटल में सिक्योरिटी गार्ड पर कार्यरत है, ये दोनों उसकी पत्नी का साथ देते है। इनकों नौकरी से हटवाने के लिए गुरूवार सुबह 9470108151 से 7055704516 उसने बम्ब की सूचना दी और धमकी देते हुए प्रमिला व देवेन्द्र पाराशर का नाम लिया था। जिससे उनकी नौकरी छूट जाए। पुलिस ने उक्त मोबाइल भी अभियुक्त से बरामद कर लिया है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More