BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास

लॉस एंजिल्स । दुनिया भर में अपनी दमदार आवाज, जबरदस्त डांस और ऊर्जा से भरे स्टेज परफॉर्मेंस के लिए मशहूर कोलंबियाई सिंगर शकीरा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। संगीत की दुनिया में पहले से ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी शकीरा ने इस बार लाइव परफॉर्मेंस के जरिए ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। शकीरा ने मैक्सिको सिटी के दिल जाने वाले ऐतिहासिक चौक जोकलो पर 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने परफॉर्म किया। यह इस जगह पर अब तक की सबसे बड़ी भीड़ बताई जा रही है। वीकेंड पर हुए इस कॉन्सर्ट ने पूरी राजधानी को जश्न के रंग में रंग दिया। यह कॉन्सर्ट पूरी तरह फ्री था, जिसकी वजह से देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों से लोग शकीरा को सुनने पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सिर्फ मुख्य चौक ही नहीं, बल्कि आसपास की सड़कों और इलाकों में भी बड़ी स्क्रीन लगानी पड़ीं, ताकि दूर खड़े लोग भी शो का आनंद ले सकें।
प्रशासन ने भीड़ को संभालने के लिए खास इंतजाम किए थे। अल्मेडा सेंट्रल और मॉन्यूमेंट टू द रेवोल्यूशन जैसे प्रमुख स्थानों पर भी अतिरिक्त स्क्रीन की व्यवस्था की गई। पूरा इलाका किसी बड़े त्योहार जैसा नजर आया।
शो के दौरान शकीरा ने अपने कई सुपरहिट गानों से माहौल को और भी खास बना दिया। उन्होंने 'हिप्स डोंट लाइ', 'वाका वाका' (दिस टाइम फॉर अफ्रीका), और 'डोंट बॉदर' जैसे गाने गाए। पूरा जोकालो एक बड़े डांस फ्लोर में बदल गया। हजारों लोग एक साथ गा रहे थे और झूम रहे थे।
कॉन्सर्ट में कोलंबियाई कलाकार बीले भी स्टेज पर शकीरा के साथ नजर आए। दोनों ने मिलकर अपने नए गाने 'एल्गो टू' को पहली बार लाइव पेश किया।
फीमेल फर्स्ट यूके की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शकीरा जल्द ही ब्राजील के मशहूर शहर रियो डी जेनेरियो में फ्री कॉन्सर्ट करने वाली हैं। यह कॉन्सर्ट उनके मौजूदा वर्ल्ड टूर का हिस्सा है। इस टूर में वह अपने करियर के अलग-अलग दौर के हिट गानों को पेश कर रही हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More